Learn with Anil · UPSC CSE Prelims PYQsPractise online →Subscribe ₹149

UPSC CSAT 2025 · Question 2

Question 2 of the UPSC Prelims 2025 CSAT (General Studies Paper II) (25 May 2025). Try it first, then open the answer and explanation.

  1. Prelims 2025 · CSAT · Q2 · CSAT: Reading Comprehension · Passages

    Read the following passage and answer the question that follows. Your answer should be based on the passage only. Maintaining an ecosystem just to conserve biodiversity will affect its commercial potential as well as the livelihoods dependent on the ecosystem. There is also a conflict between using an ecosystem only for livelihoods, for commercial exploitation, or strictly for conservation. Deforestation caused due to commercial exploitation will lead to indirect harm like floods, siltation problems and microclimatic instability, apart from adversely affecting livelihoods dependent on forests. These conflicts are particularly acute in developing countries where the dependence of people on the ecosystem is significant, and commercial exploitation has the potential to boost national income. With reference to above passage, the following assumptions have been made : I. No country needs to depend on ecosystems to boost national income. II. Resource-rich countries need to share their resources with those of scant resources so as to prevent the degradation of ecosystems. Which of the above assumptions is/are valid?

    1. I only
    2. II only
    3. Both I and II
    4. Neither I nor II

    निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और उसके बाद आने वाले प्रश्न का उत्तर दीजिए। आपका उत्तर केवल परिच्छेद पर आधारित होना चाहिए। किसी पारिस्थितिकी तंत्र का, जैव-विविधता के संरक्षण भर के लिए, अनुरक्षण करने से इसकी वाणिज्यिक संभाव्यता, साथ ही इस पारिस्थितिकी तंत्र पर निर्भर आजीविकाएँ प्रभावित होंगी। किसी पारिस्थितिकी तंत्र का उपयोग केवल आजीविकाओं के लिए हो, या वाणिज्यिक दोहन के लिए हो, या अनिवार्यतः संरक्षण के लिए ही हो, इनके बीच भी परस्पर-विरोध है। वाणिज्यिक दोहन के परिणामस्वरूप होने वाले वनोन्मूलन से वनों पर निर्भर आजीविकाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने के अतिरिक्त, बाढ़, गाद बनने की समस्याएँ और सूक्ष्म-जलवायवी अस्थिरता जैसी अप्रत्यक्ष हानियाँ होंगी। विकासशील देशों में, जहाँ पारिस्थितिकी तंत्र पर लोगों की निर्भरता महत्त्वपूर्ण है, और वाणिज्यिक दोहन से राष्ट्रीय आय में अति वृद्धि आने की संभाव्यता है, ये परस्पर-विरोधी स्थितियाँ ख़ास तौर पर विकट हैं। उपर्युक्त परिच्छेद के सन्दर्भ में, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं : I. किसी भी देश को, राष्ट्रीय आय में अति वृद्धि लाने के लिए, पारिस्थितिकी तंत्रों पर निर्भर होने की आवश्यकता नहीं है। II. संसाधनों से समृद्ध देशों को, अपर्याप्त संसाधनों वाले देशों के साथ अपने संसाधन बाँटने चाहिए, ताकि पारिस्थितिकी तंत्रों के निम्नीकरण को रोका जा सके। उपर्युक्त पूर्वधारणाओं में से कौन-सी वैध है/हैं?

    1. केवल I
    2. केवल II
    3. I और II दोनों
    4. न तो I और न ही II
    Show answer

    Answer: (4) Neither I nor II

    उत्तर: (4) न तो I और न ही II

    Assumption I is invalid: the passage says that in developing countries commercial exploitation of ecosystems "has the potential to boost national income", so it takes for granted the opposite, that countries can and do rely on ecosystems for national income. Assumption II is invalid: the passage deals with conflicts among livelihoods, commercial exploitation and conservation in the use of an ecosystem; sharing of resources between resource-rich and resource-poor countries is never discussed and is not needed for the author's argument. Hence neither assumption is valid.

    पूर्वधारणा I वैध नहीं है: परिच्छेद कहता है कि विकासशील देशों में वाणिज्यिक दोहन से "राष्ट्रीय आय में अति वृद्धि आने की संभाव्यता है", अर्थात् वह इसके विपरीत यह मानकर चलता है कि देश राष्ट्रीय आय के लिए पारिस्थितिकी तंत्रों पर निर्भर हो सकते हैं और होते हैं। पूर्वधारणा II भी वैध नहीं है: परिच्छेद किसी पारिस्थितिकी तंत्र के उपयोग में आजीविकाओं, वाणिज्यिक दोहन और संरक्षण के बीच परस्पर-विरोध की चर्चा करता है; संसाधनों से समृद्ध और अपर्याप्त संसाधनों वाले देशों के बीच संसाधनों के बँटवारे की कहीं चर्चा नहीं है और लेखक के तर्क के लिए इसकी आवश्यकता भी नहीं है। अतः न तो I और न ही II वैध है।

Answer it in the practice appMake a topic-wise quiz