UPSC CSAT 2025 · Question 3
Question 3 of the UPSC Prelims 2025 CSAT (General Studies Paper II) (25 May 2025). Try it first, then open the answer and explanation.
Read the following passage and answer the question that follows. Your answer should be based on the passage only. The history of renewable energy suggests there is a steep learning curve, meaning that, as more is produced, costs fall rapidly because of economies of scale and learning by doing. The firms’ green innovation is path-dependent : the more a firm does, the more it is likely to do in the future. The strongest evidence for this is the collapse in the price of solar energy, which became about 90% cheaper during the 2010s, repeatedly beating forecasts. Moving early and gradually gives economies more time to adjust, allowing them to reap the benefits of path-dependent green investment without much disruption. A late, more chaotic transition is costlier. Which one of the following statements best reflects the central idea of the passage?
- Economies of scale is essential for transition to green growth.
- Modern technological progress is intensely linked to path-dependent innovations.
- Countries with large economies are in a better position to adopt green technologies.
- Timing plays a crucial role in the case of green technology development.
निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और उसके बाद आने वाले प्रश्न का उत्तर दीजिए। आपका उत्तर केवल परिच्छेद पर आधारित होना चाहिए। नवीकरणीय ऊर्जा के इतिहास से यह सूचित होता है, कि सीखने का एक अति-प्रवण वक्र है, अर्थात्, जितना अधिक उत्पादन होता है, बड़े पैमाने की किफायतों और कार्यकलाप से सीखने के फलस्वरूप लागत उतनी तेज़ी से गिरती है। प्रतिष्ठानों का हरित नवप्रवर्तन मार्ग-आश्रित है : कोई प्रतिष्ठान इसे जितना अधिक करता है, उसके भविष्य में करने की संभावना उतनी ही अधिक होती जाती है। इसका सबसे प्रबल साक्ष्य है सौर ऊर्जा की कीमतों में भारी गिरावट, जो 2010 के दशक में, पूर्वानुमानों को बारंबार झुठलाते हुए, लगभग 90% सस्ती हो गईं। शीघ्र प्रारंभ कर, क्रमिक रूप से चलने से, अर्थव्यवस्थाओं को व्यवस्थित होने के लिए अधिक समय मिल जाता है, जिससे उन्हें अधिक विघटन का सामना किए बिना, मार्ग-आश्रित हरित निवेश के लाभों को उठाने का अवसर मिलता है। विलंब से किया जाने वाला, अधिक अव्यवस्थित अंतरण और ज्यादा महँगा पड़ता है। निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन, इस परिच्छेद के केन्द्रीय विचार को सर्वोत्तम रूप से प्रतिबिंबित करता है?
- हरित संवृद्धि की ओर अंतरण होने के लिए बड़े पैमाने की किफायतें अत्यावश्यक हैं।
- आधुनिक प्रौद्योगिकीय प्रगति मार्ग-आश्रित नवप्रवर्तन के साथ गहन रूप से संबंधित है।
- वृहद् अर्थव्यवस्थाओं वाले देश, हरित प्रौद्योगिकियों को अपनाने के लिए बेहतर स्थिति में होते हैं।
- हरित प्रौद्योगिकी विकास के मामले में उचित समय-चयन निर्णायक भूमिका निभाता है।
Show answer
Answer: (4) Timing plays a crucial role in the case of green technology development.
उत्तर: (4) हरित प्रौद्योगिकी विकास के मामले में उचित समय-चयन निर्णायक भूमिका निभाता है।
The passage builds to its conclusion: moving early and gradually gives economies time to adjust and reap the benefits of path-dependent green investment, while a late, more chaotic transition is costlier. The learning curve and the solar example explain why an early start pays, so the central idea is that timing is crucial in green technology development, option (d). Option (a) picks out economies of scale, which is only one reason why costs fall, and the passage never calls it essential. Option (b) widens the claim to all modern technological progress, whereas the passage speaks only of green innovation. Option (c) about large economies is not discussed at all.
परिच्छेद अपने निष्कर्ष तक पहुँचता है: शीघ्र प्रारंभ कर क्रमिक रूप से चलने से अर्थव्यवस्थाओं को व्यवस्थित होने का समय मिलता है और वे अधिक विघटन के बिना मार्ग-आश्रित हरित निवेश के लाभ उठा पाती हैं, जबकि विलंब से किया गया, अधिक अव्यवस्थित अंतरण ज्यादा महँगा पड़ता है। सीखने का अति-प्रवण वक्र और सौर ऊर्जा का उदाहरण यह समझाते हैं कि जल्दी शुरुआत क्यों लाभदायक है; अतः केन्द्रीय विचार यह है कि हरित प्रौद्योगिकी विकास में उचित समय-चयन निर्णायक भूमिका निभाता है, विकल्प (d)। विकल्प (a) बड़े पैमाने की किफायतों को चुनता है, जो लागत गिरने का केवल एक कारण है, और परिच्छेद उन्हें अत्यावश्यक नहीं कहता। विकल्प (b) दावे को समस्त आधुनिक प्रौद्योगिकीय प्रगति तक फैला देता है, जबकि परिच्छेद केवल हरित नवप्रवर्तन की बात करता है। विकल्प (c) की वृहद् अर्थव्यवस्थाओं की चर्चा परिच्छेद में है ही नहीं।