UPSC CSAT 2025 · Question 1
Question 1 of the UPSC Prelims 2025 CSAT (General Studies Paper II) (25 May 2025). Try it first, then open the answer and explanation.
Read the following passage and answer the question that follows. Your answer should be based on the passage only. Maintaining an ecosystem just to conserve biodiversity will affect its commercial potential as well as the livelihoods dependent on the ecosystem. There is also a conflict between using an ecosystem only for livelihoods, for commercial exploitation, or strictly for conservation. Deforestation caused due to commercial exploitation will lead to indirect harm like floods, siltation problems and microclimatic instability, apart from adversely affecting livelihoods dependent on forests. These conflicts are particularly acute in developing countries where the dependence of people on the ecosystem is significant, and commercial exploitation has the potential to boost national income. Which one of the following statements best reflects the critical message conveyed by the author of the passage?
- Conservation of biodiversity is not an issue to be worried about when some people depend on ecosystems for their livelihoods.
- Commercial exploitation of forests goes against the fundamental rights of the people dependent on forests for food and shelter.
- Sustenance of livelihood and degradation of ecosystem while being together exacerbate one another, leading to conflicts and imbalance.
- Commercial exploitation of ecosystems should be completely stopped.
निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और उसके बाद आने वाले प्रश्न का उत्तर दीजिए। आपका उत्तर केवल परिच्छेद पर आधारित होना चाहिए। किसी पारिस्थितिकी तंत्र का, जैव-विविधता के संरक्षण भर के लिए, अनुरक्षण करने से इसकी वाणिज्यिक संभाव्यता, साथ ही इस पारिस्थितिकी तंत्र पर निर्भर आजीविकाएँ प्रभावित होंगी। किसी पारिस्थितिकी तंत्र का उपयोग केवल आजीविकाओं के लिए हो, या वाणिज्यिक दोहन के लिए हो, या अनिवार्यतः संरक्षण के लिए ही हो, इनके बीच भी परस्पर-विरोध है। वाणिज्यिक दोहन के परिणामस्वरूप होने वाले वनोन्मूलन से वनों पर निर्भर आजीविकाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने के अतिरिक्त, बाढ़, गाद बनने की समस्याएँ और सूक्ष्म-जलवायवी अस्थिरता जैसी अप्रत्यक्ष हानियाँ होंगी। विकासशील देशों में, जहाँ पारिस्थितिकी तंत्र पर लोगों की निर्भरता महत्त्वपूर्ण है, और वाणिज्यिक दोहन से राष्ट्रीय आय में अति वृद्धि आने की संभाव्यता है, ये परस्पर-विरोधी स्थितियाँ ख़ास तौर पर विकट हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन, इस परिच्छेद के लेखक द्वारा व्यक्त अति महत्त्वपूर्ण सन्देश को सर्वोत्तम रूप से प्रतिबिंबित करता है?
- जब कुछ लोग अपनी आजीविकाओं के लिए पारिस्थितिकी तंत्रों पर निर्भर होते हैं, तो जैव-विविधता के संरक्षण के मुद्दे को लेकर चिंता आवश्यक नहीं है।
- वनों का वाणिज्यिक दोहन, वनों पर भोजन और आश्रय के लिए निर्भर रहने वाले लोगों के मूल अधिकारों के विरुद्ध है।
- आजीविका का संपोषण और पारिस्थितिकी तंत्र का निम्नीकरण एक साथ होने से वे एक दूसरे को तीव्र करते हैं, जिससे परस्पर-विरोध और असंतुलन होता है।
- पारिस्थितिकी तंत्रों का वाणिज्यिक दोहन पूर्ण रूप से बंद कर दिया जाना चाहिए।
Show answer
Answer: (3) Sustenance of livelihood and degradation of ecosystem while being together exacerbate one another, leading to conflicts and imbalance.
उत्तर: (3) आजीविका का संपोषण और पारिस्थितिकी तंत्र का निम्नीकरण एक साथ होने से वे एक दूसरे को तीव्र करते हैं, जिससे परस्पर-विरोध और असंतुलन होता है।
The passage describes competing uses of an ecosystem: keeping it only for conservation hurts its commercial potential and dependent livelihoods, while commercial exploitation (deforestation) brings floods, siltation and microclimatic instability and also harms forest-dependent livelihoods; these conflicts are sharpest in developing countries. Of the four options, (c) comes closest to this message: livelihood needs and ecosystem degradation work against each other and produce conflict and imbalance. Option (a) contradicts the passage, which treats conservation as a real concern. Option (b) brings in "fundamental rights", which the passage never mentions. Option (d) is extreme: the passage notes that commercial exploitation can boost national income and calls for no ban.
परिच्छेद किसी पारिस्थितिकी तंत्र के परस्पर-विरोधी उपयोगों का वर्णन करता है: उसका अनुरक्षण केवल जैव-विविधता के संरक्षण के लिए करने से उसकी वाणिज्यिक संभाव्यता और उस पर निर्भर आजीविकाएँ प्रभावित होती हैं, जबकि वाणिज्यिक दोहन (वनोन्मूलन) से बाढ़, गाद बनने की समस्याएँ और सूक्ष्म-जलवायवी अस्थिरता होती है और वनों पर निर्भर आजीविकाओं पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है; विकासशील देशों में ये परस्पर-विरोधी स्थितियाँ सबसे विकट हैं। चारों विकल्पों में (c) इस सन्देश के सबसे निकट है: आजीविका की आवश्यकताएँ और पारिस्थितिकी तंत्र का निम्नीकरण एक-दूसरे के विरुद्ध काम करते हैं और परस्पर-विरोध तथा असंतुलन पैदा करते हैं। विकल्प (a) परिच्छेद के विपरीत है, जो संरक्षण को वास्तविक चिंता मानता है। विकल्प (b) "मूल अधिकारों" की बात लाता है, जिनका परिच्छेद में कोई उल्लेख नहीं है। विकल्प (d) अतिवादी है: परिच्छेद मानता है कि वाणिज्यिक दोहन से राष्ट्रीय आय बढ़ सकती है और उस पर पूर्ण रोक की माँग नहीं करता।