UPSC CSAT 2024 · Question 3
Question 3 of the UPSC Prelims 2024 CSAT (General Studies Paper II) (16 June 2024). Try it first, then open the answer and explanation.
Read the following passage and answer the question that follows. Your answer should be based on the passage only. As inflation rises, even governments previously committed to budget discipline are spending freely to help households. Higher interest rates announced by central banks are supposed to help produce modest fiscal austerity, because to maintain stable debts while paying more to borrow, governments must cut spending or raise taxes. Without the fiscal backup, monetary policy eventually loses traction. Higher interest rates become inflationary, not disinflationary, because they simply lead governments to borrow more to pay rising debt-service costs. The risk of monetary unmooring is greater when public debt rises, because interest rates become more important to budget deficits. Which of the following statements best reflects/reflect the most logical and rational inference/inferences that can be made from the passage? 1. Central banks cannot bring down inflation without budgetary backing. 2. The effects of monetary policy depend on the fiscal policies pursued by the government. Select the correct answer using the code given below.
- 1 only
- 2 only
- Both 1 and 2
- Neither 1 nor 2
निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और उसके बाद आने वाले प्रश्न का उत्तर दीजिए। आपका उत्तर केवल परिच्छेद पर आधारित होना चाहिए। जैसे-जैसे मुद्रास्फीति बढ़ती है, वे सरकारें भी जो पहले बजट अनुशासन के प्रति प्रतिबद्ध थीं, परिवारों की सहायता के लिए मुक्त रूप से व्यय करती हैं। केन्द्रीय बैंकों द्वारा घोषित उच्चतर ब्याज दरों से संतुलित राजकोषीय मितव्ययिता बरतने की अपेक्षा की जाती है, क्योंकि उधार लेने के लिए अधिक भुगतान करते समय स्थिर ऋणों को बनाए रखने के लिए, सरकारों को व्यय में कटौती करनी होगी या करों में वृद्धि करनी होगी। राजकोषीय समर्थन (बैकअप) के बिना, मौद्रिक नीति अंततः अपना प्रभाव खो देती है। उच्चतर ब्याज दरें मुद्रास्फीतिकारक हो जाती हैं, न कि मुद्राअवस्फीतिकारक, क्योंकि वे केवल सरकारों को बढ़ती ऋण-चुकौती लागतों का भुगतान करने हेतु अधिक उधार लेने के लिए प्रेरित करती हैं। मौद्रिक अनियंत्रण (मॉनिटरि अनमुरिंग) का जोखिम तब और अधिक होता है, जब सार्वजनिक ऋणों में वृद्धि होती है, क्योंकि ब्याज दरें बजट घाटे के लिए और अधिक महत्त्वपूर्ण बन जाती हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन, सर्वाधिक तर्कसंगत और विवेकपूर्ण निष्कर्ष/निष्कर्षों को सर्वोत्तम रूप से दर्शाता है/दर्शाते हैं, जिसे/जिन्हें इस परिच्छेद से प्रतिपादित किया जा सकता है? 1. केन्द्रीय बैंक, बजट समर्थन के बिना मुद्रास्फीति को कम नहीं कर सकते हैं। 2. मौद्रिक नीति के प्रभाव सरकार द्वारा अनुसरण की जाने वाली राजकोषीय नीतियों पर निर्भर हैं। नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- केवल 1
- केवल 2
- 1 और 2 दोनों
- न तो 1 और न ही 2
Show answer
Answer: (3) Both 1 and 2
उत्तर: (3) 1 और 2 दोनों
The passage says that without fiscal backup monetary policy loses traction, and that higher interest rates even become inflationary when governments simply borrow more to pay rising debt-service costs. So central banks cannot bring inflation down without budgetary support (1), and the effect of monetary policy depends on the fiscal policy the government follows (2). Both inferences are valid: (c).
परिच्छेद कहता है कि राजकोषीय समर्थन के बिना मौद्रिक नीति अपना प्रभाव खो देती है, और जब सरकारें बढ़ती ऋण-चुकौती लागत चुकाने के लिए और उधार लेती हैं तो उच्चतर ब्याज दरें मुद्रास्फीतिकारक भी हो जाती हैं। अतः बजट समर्थन के बिना केंद्रीय बैंक मुद्रास्फीति कम नहीं कर सकते (1), और मौद्रिक नीति का प्रभाव सरकार की राजकोषीय नीति पर निर्भर है (2)। दोनों निष्कर्ष सही हैं: (c)।