UPSC CSAT 2024 · Question 4
Question 4 of the UPSC Prelims 2024 CSAT (General Studies Paper II) (16 June 2024). Try it first, then open the answer and explanation.
Read the following passage and answer the question that follows. Your answer should be based on the passage only. As inflation rises, even governments previously committed to budget discipline are spending freely to help households. Higher interest rates announced by central banks are supposed to help produce modest fiscal austerity, because to maintain stable debts while paying more to borrow, governments must cut spending or raise taxes. Without the fiscal backup, monetary policy eventually loses traction. Higher interest rates become inflationary, not disinflationary, because they simply lead governments to borrow more to pay rising debt-service costs. The risk of monetary unmooring is greater when public debt rises, because interest rates become more important to budget deficits. Based on the above passage, the following assumptions have been made: 1. Fiscal policies of governments are solely responsible for higher prices. 2. Higher prices do not affect the long-term government bonds. Which of the assumptions given above is/are valid?
- 1 only
- 2 only
- Both 1 and 2
- Neither 1 nor 2
निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और उसके बाद आने वाले प्रश्न का उत्तर दीजिए। आपका उत्तर केवल परिच्छेद पर आधारित होना चाहिए। जैसे-जैसे मुद्रास्फीति बढ़ती है, वे सरकारें भी जो पहले बजट अनुशासन के प्रति प्रतिबद्ध थीं, परिवारों की सहायता के लिए मुक्त रूप से व्यय करती हैं। केन्द्रीय बैंकों द्वारा घोषित उच्चतर ब्याज दरों से संतुलित राजकोषीय मितव्ययिता बरतने की अपेक्षा की जाती है, क्योंकि उधार लेने के लिए अधिक भुगतान करते समय स्थिर ऋणों को बनाए रखने के लिए, सरकारों को व्यय में कटौती करनी होगी या करों में वृद्धि करनी होगी। राजकोषीय समर्थन (बैकअप) के बिना, मौद्रिक नीति अंततः अपना प्रभाव खो देती है। उच्चतर ब्याज दरें मुद्रास्फीतिकारक हो जाती हैं, न कि मुद्राअवस्फीतिकारक, क्योंकि वे केवल सरकारों को बढ़ती ऋण-चुकौती लागतों का भुगतान करने हेतु अधिक उधार लेने के लिए प्रेरित करती हैं। मौद्रिक अनियंत्रण (मॉनिटरि अनमुरिंग) का जोखिम तब और अधिक होता है, जब सार्वजनिक ऋणों में वृद्धि होती है, क्योंकि ब्याज दरें बजट घाटे के लिए और अधिक महत्त्वपूर्ण बन जाती हैं। उपर्युक्त परिच्छेद के आधार पर, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं : 1. उच्चतर कीमतों के लिए सरकारों की राजकोषीय नीतियाँ पूर्ण रूप से उत्तरदायी हैं। 2. उच्चतर कीमतें दीर्घावधि सरकारी बंधपत्रों को प्रभावित नहीं करती हैं। उपर्युक्त पूर्वधारणाओं में से कौन-सी मान्य है/हैं?
- केवल 1
- केवल 2
- 1 और 2 दोनों
- न तो 1 और न ही 2
Show answer
Answer: (4) Neither 1 nor 2
उत्तर: (4) न तो 1 और न ही 2
Assumption 1 is too strong: the passage discusses how fiscal behaviour can blunt monetary policy, not that fiscal policy is 'solely' responsible for higher prices. Assumption 2 is not supported either: the passage says nothing about long-term government bonds being unaffected by higher prices; if anything, rising interest and debt-service costs imply the opposite. Neither is valid: (d).
पूर्वधारणा 1 अति-कथन है: परिच्छेद बताता है कि राजकोषीय व्यवहार मौद्रिक नीति को कैसे निष्प्रभावी कर सकता है, यह नहीं कि उच्चतर कीमतों के लिए राजकोषीय नीति 'पूर्ण रूप से' उत्तरदायी है। पूर्वधारणा 2 का भी आधार नहीं है: परिच्छेद दीर्घावधि सरकारी बंधपत्रों पर कुछ नहीं कहता; बढ़ती ब्याज और ऋण-चुकौती लागत तो उलटा संकेत देती है। कोई भी मान्य नहीं: (d)।