Learn with Anil · UPSC CSE Prelims PYQsPractise online →Subscribe ₹149

UPSC CSAT 2024 · Question 2

Question 2 of the UPSC Prelims 2024 CSAT (General Studies Paper II) (16 June 2024). Try it first, then open the answer and explanation.

  1. Prelims 2024 · CSAT · Q2 · CSAT: Reading Comprehension · Passages

    Read the following passage and answer the question that follows. Your answer should be based on the passage only. According to the Food and Agriculture Organization, one-third of food produced for human consumption is lost or wasted globally. Food is lost or wasted throughout the supply chain, from initial agricultural production to final household consumption. The increasing wastage also results in land degradation by about 45%, mainly due to deforestation, unsustainable agricultural practices, and excessive groundwater extraction. The energy spent over wasted food results in about 3.5 billion tonnes of carbon dioxide production every year. Decay also leads to harmful emissions of other gases in the atmosphere. Addressing the loss and wastage of food in all forms is critical to complete the cycle of food sufficiency and food sustainability. Based on the above passage, the following assumptions have been made: 1. The food distribution mechanism needs to be reimagined and made effective to reduce the loss and wastage of food. 2. Ensuring the reduction of wastage and loss of food is a social and moral responsibility of all citizens. Which of the assumptions given above is/are valid?

    1. 1 only
    2. 2 only
    3. Both 1 and 2
    4. Neither 1 nor 2

    निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और उसके बाद आने वाले प्रश्न का उत्तर दीजिए। आपका उत्तर केवल परिच्छेद पर आधारित होना चाहिए। खाद्य और कृषि संगठन के अनुसार, मानव उपभोग के लिए उत्पादित खाद्यान्न के एक-तिहाई की विश्वव्यापी हानि या बर्बादी होती है। आरंभिक कृषि उत्पादन से लेकर अंतिम घरेलू उपभोग तक की संपूर्ण आपूर्ति श्रृंखला के दौरान खाद्यान्न की हानि या बर्बादी होती है। इस बढ़ती बर्बादी के परिणामस्वरूप लगभग 45% तक भूमि-निम्नीकरण (लैंड डिग्रेडेशन) भी हुआ है, जिसके मुख्य कारण निर्वनीकरण, असंधारणीय कृषि पद्धतियाँ और अत्यधिक भूजल निष्कर्षण हैं। बरबाद हुए खाद्यान्न पर व्यय की गई ऊर्जा के परिणामस्वरूप प्रतिवर्ष लगभग 3.5 बिलियन टन कार्बन डाइऑक्साइड का उत्पादन होता है। क्षय के परिणामस्वरूप वायुमंडल में अन्य गैसों का हानिकारक उत्सर्जन भी होता है। खाद्यान्न पर्याप्तता और खाद्यान्न संधारणीयता के चक्र को पूरा करने के लिए खाद्यान्न की सभी रूपों में हानि या बर्बादी का समाधान करना महत्त्वपूर्ण है। उपर्युक्त परिच्छेद के आधार पर, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं : 1. खाद्यान्न की हानि और बर्बादी को कम करने के लिए खाद्यान्न वितरण तंत्र की पुनः परिकल्पना करने और इसे प्रभावी बनाए जाने की आवश्यकता है। 2. खाद्यान्न की बर्बादी और हानि में कमी लाने को सुनिश्चित करना सभी नागरिकों का एक सामाजिक और नैतिक उत्तरदायित्व है। उपर्युक्त पूर्वधारणाओं में से कौन-सी मान्य है/हैं?

    1. केवल 1
    2. केवल 2
    3. 1 और 2 दोनों
    4. न तो 1 और न ही 2
    Show answer

    Answer: (3) Both 1 and 2

    उत्तर: (3) 1 और 2 दोनों

    Food is lost or wasted throughout the supply chain, and the author calls tackling loss and wastage 'in all forms' critical for food sufficiency and sustainability; this assumes that the mechanism moving food from farm to household must be rethought and made effective (assumption 1). Since waste occurs right down to household consumption, everyone in the chain, including every citizen, shares the duty to reduce it (assumption 2). UPSC's key accepts both: (c).

    खाद्यान्न की हानि या बर्बादी पूरी आपूर्ति शृंखला में होती है, और लेखक 'सभी रूपों में' इसका समाधान खाद्य पर्याप्तता और संधारणीयता के लिए महत्त्वपूर्ण बताता है; इसमें यह पूर्वधारणा है कि खेत से घर तक खाद्यान्न पहुँचाने के तंत्र पर पुनर्विचार कर उसे प्रभावी बनाना होगा (पूर्वधारणा 1)। चूँकि बर्बादी घरेलू उपभोग तक होती है, इसे कम करने का दायित्व प्रत्येक नागरिक सहित सभी का है (पूर्वधारणा 2)। UPSC की कुंजी दोनों को स्वीकार करती है: (c)।

Answer it in the practice appMake a topic-wise quiz