Learn with Anil · UPSC CSE Prelims PYQsPractise online →Subscribe ₹149

UPSC CSAT 2024 · Question 1

Question 1 of the UPSC Prelims 2024 CSAT (General Studies Paper II) (16 June 2024). Try it first, then open the answer and explanation.

  1. Prelims 2024 · CSAT · Q1 · CSAT: Reading Comprehension · Passages

    Read the following passage and answer the question that follows. Your answer should be based on the passage only. According to the Food and Agriculture Organization, one-third of food produced for human consumption is lost or wasted globally. Food is lost or wasted throughout the supply chain, from initial agricultural production to final household consumption. The increasing wastage also results in land degradation by about 45%, mainly due to deforestation, unsustainable agricultural practices, and excessive groundwater extraction. The energy spent over wasted food results in about 3.5 billion tonnes of carbon dioxide production every year. Decay also leads to harmful emissions of other gases in the atmosphere. Addressing the loss and wastage of food in all forms is critical to complete the cycle of food sufficiency and food sustainability. Which of the following statements best reflect the most logical and rational inferences that can be made from the passage? 1. The current methods of food distribution are solely responsible for the loss and wastage of food. 2. Land productivity is adversely affected by the prevailing trend of food loss and wastage. 3. Reduction in the loss and wastage of food results in lesser carbon footprint. 4. Post-harvest technologies to prevent or reduce the loss and wastage of food are not available. Select the correct answer using the code given below.

    1. 1, 2 and 3
    2. 2 and 3 only
    3. 1, 3 and 4
    4. 1, 2 and 4

    निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और उसके बाद आने वाले प्रश्न का उत्तर दीजिए। आपका उत्तर केवल परिच्छेद पर आधारित होना चाहिए। खाद्य और कृषि संगठन के अनुसार, मानव उपभोग के लिए उत्पादित खाद्यान्न के एक-तिहाई की विश्वव्यापी हानि या बर्बादी होती है। आरंभिक कृषि उत्पादन से लेकर अंतिम घरेलू उपभोग तक की संपूर्ण आपूर्ति श्रृंखला के दौरान खाद्यान्न की हानि या बर्बादी होती है। इस बढ़ती बर्बादी के परिणामस्वरूप लगभग 45% तक भूमि-निम्नीकरण (लैंड डिग्रेडेशन) भी हुआ है, जिसके मुख्य कारण निर्वनीकरण, असंधारणीय कृषि पद्धतियाँ और अत्यधिक भूजल निष्कर्षण हैं। बरबाद हुए खाद्यान्न पर व्यय की गई ऊर्जा के परिणामस्वरूप प्रतिवर्ष लगभग 3.5 बिलियन टन कार्बन डाइऑक्साइड का उत्पादन होता है। क्षय के परिणामस्वरूप वायुमंडल में अन्य गैसों का हानिकारक उत्सर्जन भी होता है। खाद्यान्न पर्याप्तता और खाद्यान्न संधारणीयता के चक्र को पूरा करने के लिए खाद्यान्न की सभी रूपों में हानि या बर्बादी का समाधान करना महत्त्वपूर्ण है। निम्नलिखित में से कौन-से कथन, सर्वाधिक तर्कसंगत और विवेकपूर्ण निष्कर्षों को सर्वोत्तम रूप से दर्शाते हैं, जिन्हें इस परिच्छेद से प्रतिपादित किया जा सकता है? 1. खाद्यान्न की हानि और बर्बादी के लिए खाद्यान्न वितरण की चालू पद्धतियाँ पूर्ण रूप से उत्तरदायी हैं। 2. खाद्यान्न की हानि और बर्बादी की प्रचलित प्रवृत्ति से भूमि की उत्पादकता प्रतिकूल रूप से प्रभावित होती है। 3. खाद्यान्न की हानि और बर्बादी में कमी के परिणामस्वरूप कार्बन फुटप्रिंट में कमी आती है। 4. खाद्यान्न की हानि और बर्बादी को रोकने या कम करने के लिए कटाई-उपरांत (पोस्ट-हार्वेस्ट) प्रौद्योगिकियाँ उपलब्ध नहीं हैं। नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

    1. 1, 2 और 3
    2. केवल 2 और 3
    3. 1, 3 और 4
    4. 1, 2 और 4
    Show answer

    Answer: (2) 2 and 3 only

    उत्तर: (2) केवल 2 और 3

    Statement 2 follows: the passage links food waste to land degradation of about 45%, so the prevailing trend hurts land productivity. Statement 3 follows: wasted food carries the energy spent on it (about 3.5 billion tonnes of CO2 a year) and its decay emits other gases, so cutting waste shrinks the carbon footprint. Statement 1 is too strong: food is lost across the whole chain, from production to the household, not because of distribution alone. Statement 4 is never discussed. Hence 2 and 3 only, (b).

    कथन 2 निकलता है: परिच्छेद खाद्य बर्बादी को लगभग 45% भूमि-निम्नीकरण से जोड़ता है, अतः यह प्रवृत्ति भूमि की उत्पादकता को हानि पहुँचाती है। कथन 3 निकलता है: बर्बाद खाद्यान्न पर व्यय ऊर्जा से प्रतिवर्ष लगभग 3.5 बिलियन टन CO2 बनती है और उसके क्षय से अन्य गैसें निकलती हैं, अतः बर्बादी घटाने से कार्बन फुटप्रिंट कम होता है। कथन 1 अति-कथन है: हानि उत्पादन से घरेलू उपभोग तक पूरी शृंखला में होती है, केवल वितरण से नहीं। कथन 4 की चर्चा ही नहीं है। अतः केवल 2 और 3, (b)।

Answer it in the practice appMake a topic-wise quiz