UPSC CSAT 2023 · Question 2
Question 2 of the UPSC Prelims 2023 CSAT (General Studies Paper II) (28 May 2023). Try it first, then open the answer and explanation.
Read the following passage and answer the question that follows. Your answer should be based on the passage only. More than half of Indian women and almost a quarter of Indian men of working age suffer from anaemia. According to studies, they are anywhere from 5 – 15% less productive than they could be, as a result thereof. India also has the largest tuberculosis burden in the world, costing 170 million workdays to the country annually. But what is just as important as lost productivity now is lost potential in the future. It is becoming increasingly clear that on many measures of cognitive ability, malnourished Indian children perform two or three times worse than their adequately nourished peers. For an economy that will be more dependent on highly skilled workers, this poses a significant challenge. And it is one that really should be addressed given India's demographic outlook. Which one of the following statements best reflects what is implied by the passage?
- Education system must be strengthened in rural areas.
- Large scale and effective implementation of skill development programme is the need of the hour.
- For economic development, health and nutrition of only skilled workers needs special attention.
- For rapid economic growth as envisaged by us, attention should be paid to health and nutrition of the people.
निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और उसके बाद आने वाले प्रश्न का उत्तर दीजिए। आपका उत्तर केवल परिच्छेद पर आधारित होना चाहिए। श्रमयोग्य आयु की लगभग आधी से अधिक भारतीय महिलाएँ और लगभग एक-चौथाई भारतीय पुरुष अनीमिया से ग्रस्त हैं। अध्ययनों के अनुसार, इसके परिणामस्वरूप वे जितना उत्पादनशील हो सकते थे, उससे कहीं 5% से 15% तक कम उत्पादनशील हैं। भारत में दुनिया के सबसे अधिक यक्ष्मा (ट्यूबरकुलोसिस) से ग्रस्त लोगों का बोझ भी है, जिससे देश में वार्षिक रूप से 17 करोड़ श्रम-दिवसों की हानि होती है। किन्तु, आज जितनी महत्त्वपूर्ण उत्पादकता की हानि है, भविष्य में होने वाली क्षमता की हानि उतनी ही महत्त्वपूर्ण है। यह दिनोंदिन अधिक स्पष्ट होता जा रहा है कि कुपोषित भारतीय बच्चे संज्ञानात्मक योग्यता के अनेक मापनों पर, अपने साथ के भली-भाँति सुपोषित बच्चों की तुलना में, दो या तीन गुना कम निष्पादन करते हैं। एक ऐसी अर्थव्यवस्था के लिए, जो अत्यधिक कुशल कामगारों पर अपेक्षाकृत अधिक निर्भर होगी, इससे एक महत्त्वपूर्ण चुनौती सामने आती है। और भारत के जनांकिकीय दृष्टिकोण से, यह एक ऐसी चुनौती है जिससे वास्तव में निपटना चाहिए। इस परिच्छेद के निहितार्थ को निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक सर्वोत्तम रूप से प्रतिबिंबित करता है?
- शिक्षा प्रणाली को ग्रामीण क्षेत्रों में अवश्य सुदृढ़ किया जाना चाहिए।
- कौशल विकास कार्यक्रम का बड़े पैमाने पर और प्रभावी कार्यान्वयन आज के वक्त की ज़रूरत है।
- आर्थिक विकास के लिए, केवल कौशल-युक्त कामगारों के स्वास्थ्य और सुपोषण पर विशेष ध्यान दिए जाने की ज़रूरत है।
- जिस तीव्र आर्थिक संवृद्धि की हमें अपेक्षा है, उसके लिए लोगों के स्वास्थ्य और सुपोषण पर ध्यान दिया जाना चाहिए। =
Show answer
Answer: (4) For rapid economic growth as envisaged by us, attention should be paid to health and nutrition of the people.
उत्तर: (4) जिस तीव्र आर्थिक संवृद्धि की हमें अपेक्षा है, उसके लिए लोगों के स्वास्थ्य और सुपोषण पर ध्यान दिया जाना चाहिए। =
Anaemia and TB cut productivity today, and malnutrition lowers the cognitive ability of children, which threatens an economy that will depend on highly skilled workers. The implication is that growth needs attention to the health and nutrition of the people as a whole. Option (c) wrongly limits this to 'only skilled workers', and (a) and (b) are about education and skilling, which the passage does not discuss. Hence (d).
अनीमिया और यक्ष्मा आज की उत्पादकता घटाते हैं, और कुपोषण बच्चों की संज्ञानात्मक योग्यता कम करता है, जो अत्यधिक कुशल कामगारों पर निर्भर होने वाली अर्थव्यवस्था के लिए चुनौती है। निहितार्थ यह है कि आर्थिक संवृद्धि के लिए समस्त लोगों के स्वास्थ्य और पोषण पर ध्यान देना होगा। विकल्प (c) इसे 'केवल कुशल कामगारों' तक सीमित करता है, और (a) व (b) शिक्षा और कौशल की बात करते हैं, जिसकी चर्चा परिच्छेद में नहीं है। अतः (d)।