Learn with Anil · UPSC CSE Prelims PYQsPractise online →Subscribe ₹149

UPSC CSAT 2023 · Question 3

Question 3 of the UPSC Prelims 2023 CSAT (General Studies Paper II) (28 May 2023). Try it first, then open the answer and explanation.

  1. Prelims 2023 · CSAT · Q3 · CSAT: Reading Comprehension · Passages

    Read the following passage and answer the question that follows. Your answer should be based on the passage only. In India, a majority of farmers are marginal and small, less educated and possess low adaptive capabilities to climate change, perhaps because of credit and other constraints. So, one cannot expect autonomous adaptation to climate change. Even if it was possible, it would not be sufficient to offset losses from climate change. To deal with this, adaptation to climate change is paramount, alongside a fast mitigation response. Another solution is to have a planned or policy-driven adaptation, which would require the government to come up with policy recommendations. Perception is a necessary pre-requisite for adaptation. Whether farmers are adapting agricultural practices to climate change depends on whether they perceive it or not. However, this is not always enough for adaptation. It is important how a farmer perceives the risks associated with climate change. Which one of the following statements best reflects the most logical and rational message conveyed by the author of the passage?

    1. Adaptation to climate change and mitigation response are basically the responsibilities of the government.
    2. Climate change causes a change in government policies regarding land use patterns in the country.
    3. Risk perceptions of farmers are important for motivating them for taking adaptation decisions.
    4. Since mitigation is not possible, governments should come up with policies for quick response to climate change.

    निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और उसके बाद आने वाले प्रश्न का उत्तर दीजिए। आपका उत्तर केवल परिच्छेद पर आधारित होना चाहिए। भारत में, अधिकांश किसान सीमांत और छोटे कृषक हैं, कम शिक्षित हैं और संभवत: ऋण और दूसरी बाध्यताओं के कारण उनमें जलवायु परिवर्तन के अनुरूप अनुकूलन करने की कम क्षमताएँ हैं। इसलिए, यह अपेक्षा नहीं की जा सकती कि जलवायु परिवर्तन के प्रति स्वतः अनुकूलन होगा। यदि यह संभव भी होता, तो भी यह जलवायु परिवर्तन से होने वाले नुकसानों की भरपाई करने के लिए पर्याप्त नहीं होता। इससे निपटने हेतु, दुष्प्रभावों को कम करने की तीव्र प्रतिक्रिया करने के साथ-साथ, जलवायु परिवर्तन के अनुरूप अनुकूलन करते जाना सबसे महत्त्वपूर्ण है। दूसरा समाधान यह है, कि एक सुनियोजित या नीति-निर्देशित अनुकूलन किया जाए, जिसके लिए ज़रूरी होगा कि सरकार की तरफ से नीतिपरक अनुशंसाएँ लाई जाएँ। अनुकूलन के लिए प्रत्यक्षण (परसेप्शन) एक पूर्व-शर्त है। किसान जलवायु परिवर्तन के अनुरूप कृषि प्रथाओं को अपना रहे हैं या नहीं, यह इस बात पर निर्भर है कि उन्हें इसका प्रत्यक्षण हो रहा है या नहीं। तथापि, यह हमेशा अनुकूलन के लिए पर्याप्त नहीं होता। महत्त्वपूर्ण यह है, कि कोई किसान जलवायु परिवर्तन के साथ जुड़े जोखिमों को किस तरह देखता है। निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक, इस परिच्छेद के लेखक द्वारा व्यक्त सर्वाधिक युक्तियुक्त और तर्कसंगत सन्देश को सर्वोत्तम रूप से प्रतिबिंबित करता है?

    1. जलवायु परिवर्तन के अनुरूप अनुकूलन और दुष्प्रभावों को कम करने की कार्रवाई आधारभूत रूप से सरकार के दायित्व हैं।
    2. जलवायु परिवर्तन के कारण देश में भू-उपयोग प्रतिरूपों के संबंध में सरकारी नीतियों में परिवर्तन होता है।
    3. किसानों के जोखिम प्रत्यक्षण उन्हें अनुकूलन के निर्णय लेने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु महत्त्वपूर्ण हैं।
    4. चूँकि, दुष्प्रभावों को कम करना संभव नहीं है, सरकारों को चाहिए कि जलवायु परिवर्तन के प्रति त्वरित प्रतिक्रिया हेतु नीतियाँ सामने लाएँ।
    Show answer

    Answer: (3) Risk perceptions of farmers are important for motivating them for taking adaptation decisions.

    उत्तर: (3) किसानों के जोखिम प्रत्यक्षण उन्हें अनुकूलन के निर्णय लेने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु महत्त्वपूर्ण हैं।

    The passage ends by stressing that perception is a pre-requisite for adaptation and that what matters is how a farmer perceives the risks of climate change. So farmers' risk perception is key to motivating adaptation decisions. Option (a) puts everything on the government, (b) is never discussed, and (d) wrongly says mitigation is impossible. Hence (c).

    परिच्छेद अंत में ज़ोर देता है कि अनुकूलन के लिए प्रत्यक्षण पूर्व-शर्त है और महत्त्वपूर्ण यह है कि किसान जलवायु परिवर्तन के जोखिमों को किस तरह देखता है। अतः अनुकूलन के निर्णय के लिए किसानों का जोखिम-प्रत्यक्षण प्रमुख है। विकल्प (a) सब कुछ सरकार पर डालता है, (b) की चर्चा नहीं है, और (d) गलत रूप से कहता है कि न्यूनीकरण संभव नहीं है। अतः (c)।

Answer it in the practice appMake a topic-wise quiz