UPSC CSAT 2022 · Question 2
Question 2 of the UPSC Prelims 2022 CSAT (General Studies Paper II) (5 June 2022). Try it first, then open the answer and explanation.
Read the following passage and answer the question that follows. Your answer should be based on the passage only. The main threat to maintaining progress in human development comes from the increasingly evident unsustainability of production and consumption patterns. Current production models rely heavily on fossil fuels. We now know that this is unsustainable because the resources are finite. The close link between economic growth and greenhouse gas emissions needs to be severed for human development to become truly sustainable. Some developed countries have begun to alleviate the worst effects by expanding recycling and investing in public transport and infrastructure. But most developing countries are hampered by the high costs and low availability of clean energy sources. Developed countries need to support developing countries' transition to sustainable human development. Consider the following statements: Developed countries can support developing countries' transition to sustainable human development by 1. making clean energy sources available at low cost 2. providing loans for improving their public transport at nominal interest rates 3. encouraging them to change their production and consumption patterns Which of the statements given above is/are correct?
- 1 only
- 1 and 2 only
- 2 and 3 only
- 1, 2 and 3
निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और उसके बाद आने वाले प्रश्न का उत्तर दीजिए। आपका उत्तर केवल परिच्छेद पर आधारित होना चाहिए। मानव विकास की प्रगति बनाए रखने के सामने सबसे बड़ा खतरा इस रूप में दिखाई देता है कि उत्पादन और उपभोग के स्वरूप में दिनोंदिन अधारणीयता बढ़ती जा रही है। वर्तमान उत्पादन मॉडल जीवाश्म ईंधनों पर बहुत अधिक निर्भर हैं। अब हम जानते हैं कि यह स्वरूप अधारणीय है, क्योंकि ये संसाधन सीमित हैं। मानव विकास को सही अर्थों में धारणीय बनाने के लिए आर्थिक संवृद्धि और ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन के बीच की घनिष्ठ संबद्धता को पृथक् करने की जरूरत है। कुछ विकसित देशों ने पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) का प्रसार कर और सार्वजनिक परिवहन तथा आधारिक संरचना में निवेश कर इनके अति दुष्प्रभावों को कम करना आरंभ कर दिया है। किन्तु अधिकांश विकासशील देशों को परिष्कृत ऊर्जा स्रोत की ऊँची कीमतों और अल्प उपलब्धता के कारण बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। विकसित देशों को चाहिए कि वे विकासशील देशों के धारणीय मानव विकास की ओर जाने में सहायक बनें। निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : विकसित देश, विकासशील देशों के धारणीय मानव विकास की ओर जाने में सहायक हो सकते हैं 1. कम लागत पर परिष्कृत ऊर्जा स्रोत उपलब्ध करा कर 2. उनके सार्वजनिक परिवहन के सुधार के लिए नाममात्र ब्याज दरों पर ऋण उपलब्ध करा कर 3. उन्हें अपने उत्पादन और उपभोग के स्वरूपों को बदलने के लिए प्रोत्साहित कर उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- केवल 1
- केवल 1 और 2
- केवल 2 और 3
- 1, 2 और 3
Show answer
Answer: (2) 1 and 2 only
उत्तर: (2) केवल 1 और 2
Developing countries are held back by the high cost and low availability of clean energy, so making clean energy available cheaply is direct support (1). Investing in public transport is named as a way to reduce the worst effects, so cheap loans for it also help (2). Merely encouraging them to change their patterns (3) does nothing about the cost and availability barriers the passage identifies. Hence 1 and 2 only, (b).
विकासशील देश परिष्कृत ऊर्जा की ऊँची कीमत और अल्प उपलब्धता से बाधित हैं, अतः इसे कम लागत पर उपलब्ध कराना सीधी सहायता है (1)। सार्वजनिक परिवहन में निवेश को दुष्प्रभाव कम करने का उपाय बताया गया है, अतः इसके लिए सस्ते ऋण भी सहायक हैं (2)। केवल स्वरूप बदलने के लिए प्रोत्साहित करना (3) परिच्छेद में बताई गई लागत और उपलब्धता की बाधाओं को दूर नहीं करता। अतः केवल 1 और 2, (b)।