UPSC CSAT 2022 · Question 1
Question 1 of the UPSC Prelims 2022 CSAT (General Studies Paper II) (5 June 2022). Try it first, then open the answer and explanation.
Read the following passage and answer the question that follows. Your answer should be based on the passage only. The main threat to maintaining progress in human development comes from the increasingly evident unsustainability of production and consumption patterns. Current production models rely heavily on fossil fuels. We now know that this is unsustainable because the resources are finite. The close link between economic growth and greenhouse gas emissions needs to be severed for human development to become truly sustainable. Some developed countries have begun to alleviate the worst effects by expanding recycling and investing in public transport and infrastructure. But most developing countries are hampered by the high costs and low availability of clean energy sources. Developed countries need to support developing countries' transition to sustainable human development. Unsustainability in production pattern is due to which of the following? 1. Heavy dependence on fossil fuels 2. Limited availability of resources 3. Expansion of recycling Select the correct answer using the code given below.
- 1 and 2 only
- 2 only
- 1 and 3 only
- 1, 2 and 3
निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और उसके बाद आने वाले प्रश्न का उत्तर दीजिए। आपका उत्तर केवल परिच्छेद पर आधारित होना चाहिए। मानव विकास की प्रगति बनाए रखने के सामने सबसे बड़ा खतरा इस रूप में दिखाई देता है कि उत्पादन और उपभोग के स्वरूप में दिनोंदिन अधारणीयता बढ़ती जा रही है। वर्तमान उत्पादन मॉडल जीवाश्म ईंधनों पर बहुत अधिक निर्भर हैं। अब हम जानते हैं कि यह स्वरूप अधारणीय है, क्योंकि ये संसाधन सीमित हैं। मानव विकास को सही अर्थों में धारणीय बनाने के लिए आर्थिक संवृद्धि और ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन के बीच की घनिष्ठ संबद्धता को पृथक् करने की जरूरत है। कुछ विकसित देशों ने पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) का प्रसार कर और सार्वजनिक परिवहन तथा आधारिक संरचना में निवेश कर इनके अति दुष्प्रभावों को कम करना आरंभ कर दिया है। किन्तु अधिकांश विकासशील देशों को परिष्कृत ऊर्जा स्रोत की ऊँची कीमतों और अल्प उपलब्धता के कारण बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। विकसित देशों को चाहिए कि वे विकासशील देशों के धारणीय मानव विकास की ओर जाने में सहायक बनें। निम्नलिखित में से किसके/किनके कारण उत्पादन के स्वरूप में अधारणीयता है? 1. जीवाश्म ईंधनों पर भारी निर्भरता 2. संसाधनों की सीमित उपलब्धता 3. पुनर्चक्रण का प्रसार नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- केवल 1 और 2
- केवल 2
- केवल 1 और 3
- 1, 2 और 3
Show answer
Answer: (1) 1 and 2 only
उत्तर: (1) केवल 1 और 2
The passage says current production relies heavily on fossil fuels, which is unsustainable because the resources are finite; so heavy dependence on fossil fuels (1) and limited resources (2) cause the unsustainability. Expanding recycling (3) is mentioned as a remedy some developed countries use, not a cause. Hence 1 and 2 only, (a).
परिच्छेद कहता है कि वर्तमान उत्पादन जीवाश्म ईंधनों पर बहुत निर्भर है, जो अधारणीय है क्योंकि संसाधन सीमित हैं; अतः जीवाश्म ईंधनों पर भारी निर्भरता (1) और संसाधनों की सीमित उपलब्धता (2) अधारणीयता के कारण हैं। पुनर्चक्रण का प्रसार (3) कुछ विकसित देशों द्वारा अपनाया गया उपाय बताया गया है, कारण नहीं। अतः केवल 1 और 2, (a)।