UPSC CSAT 2022 · Question 3
Question 3 of the UPSC Prelims 2022 CSAT (General Studies Paper II) (5 June 2022). Try it first, then open the answer and explanation.
Read the following passage and answer the question that follows. Your answer should be based on the passage only. Unless the forces and tendencies which are responsible for destroying the country's environment are checked in the near future and afforestation of denuded areas is taken up on a massive scale, the harshness of the climatic conditions and soil erosion by wind and water will increase to such an extent that agriculture, which is the mainstay of our people, will gradually become impossible. The desert countries of the world and our own desert areas in Rajasthan are a grim reminder of the consequences of large-scale deforestation. Pockets of desert-like landscape are now appearing in other parts of the country including the Sutlej-Ganga Plains and the Deccan Plateau. Where only a few decades back there used to be lush green forests with perennial streams and springs, there is only brown earth, bare of vegetation, without any water in the streams and springs except in the rainy season. According to the passage given above, deforestation and denudation will ultimately lead to which of the following? 1. Depletion of soil resource 2. Shortage of land for the common man 3. Lack of water for cultivation Select the correct answer using the code given below.
- 1 and 2 only
- 2 and 3 only
- 1 and 3 only
- 1, 2 and 3
निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और उसके बाद आने वाले प्रश्न का उत्तर दीजिए। आपका उत्तर केवल परिच्छेद पर आधारित होना चाहिए। जब तक उन शक्तियों और प्रवृत्तियों को, जो देश के पर्यावरण को नष्ट करने के लिए उत्तरदायी हैं, निकट भविष्य में नियंत्रित नहीं किया जाता, और अनाच्छादित क्षेत्रों में वृहद् पैमाने पर वनरोपण आरंभ नहीं किया जाता, विषम जलवायु दशाएँ और पवन तथा जल के द्वारा होने वाला भू-क्षणण इस सीमा तक बढ़ जाएगा कि धीरे-धीरे कृषि, जो हमारे लोगों का मुख्य आधार है, असंभव हो जाएगी। विश्व के मरुस्थलीय देश और राजस्थान के हमारे अपने मरु प्रदेश, वृहद् पैमाने पर हुए वनोन्मूलन के दुष्परिणामों की भयावह याद दिलाते हैं। मरु सदृश भू-दृश्य अब गंगा-सतलुज के मैदानों और दक्कन पठार समेत देश के अन्य भागों में अनेक स्थानों पर दिखाई देने लगे हैं। जहाँ कुछ ही दशक पूर्व बारहमासी सरिताओं और सोतों के साथ हरे-भरे वन हुआ करते थे, वहाँ अब, सिर्फ वर्षा ऋतु को छोड़कर, सूखी सरिताएँ और सूखे सोते, और हरियाली से रिक्त भूरे मैदान दिखाई देते हैं। उपर्युक्त परिच्छेद के अनुसार, वनोन्मूलन और अनाच्छादन के अंततोगत्वा निम्नलिखित में से क्या परिणाम होंगे? 1. मृदा संसाधन का क्षरण 2. आम आदमी के लिए जमीन की कमी 3. कृषि के लिए जल की कमी नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- केवल 1 और 2
- केवल 2 और 3
- केवल 1 और 3
- 1, 2 और 3
Show answer
Answer: (3) 1 and 3 only
उत्तर: (3) केवल 1 और 3
Deforestation increases soil erosion by wind and water, which depletes the soil (1), and turns perennial streams and springs dry except in the rainy season, leaving no water for cultivation (3). The passage says nothing about a shortage of land for the common man (2). Hence 1 and 3 only, (c).
वनोन्मूलन से पवन और जल द्वारा भू-क्षरण बढ़ता है, जिससे मृदा का क्षरण होता है (1), और बारहमासी सरिताएँ व सोते वर्षा ऋतु को छोड़ सूख जाते हैं, जिससे कृषि के लिए जल नहीं बचता (3)। आम आदमी के लिए जमीन की कमी (2) की चर्चा परिच्छेद में नहीं है। अतः केवल 1 और 3, (c)।