UPSC CSAT 2021 · Question 3
Question 3 of the UPSC Prelims 2021 CSAT (General Studies Paper II) (10 October 2021). Try it first, then open the answer and explanation.
Read the following passage and answer the question that follows. Your answer should be based on the passage only. A study conducted on the impacts of climate change over the Cauvery basin of Tamil Nadu using regional climate models showed an increasing trend for maximum and minimum temperatures, and a decrease in the number of rainy days. These climatic shifts will have an impact on the hydrological cycles in the region, lead to more run-off and less recharge, and affect the groundwater tables. Further, there has been an increase in the frequency of droughts in the State. This has driven farmers to increase dependency on groundwater resources to secure their crops. Which one of the following statements best reflects the crux of the passage given above?
- Development of regional climate models helps in choosing climate-smart agricultural practices.
- Heavy dependence on groundwater resources can be reduced by adopting dry-land cropping systems.
- Climate changes increase the criticality of water resources while simultaneously threatening it.
- Climate changes cause the farmers to adopt unsustainable livelihoods and risky coping strategies.
निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और उसके बाद आने वाले प्रश्न का उत्तर दीजिए। आपका उत्तर केवल परिच्छेद पर आधारित होना चाहिए। तमिलनाडु की कावेरी नदी-घाटी पर क्षेत्रीय जलवायु मॉडलों का उपयोग करते हुए जलवायु परिवर्तन के प्रभावों पर किए गए अध्ययन में अधिकतम और न्यूनतम तापमानों में वृद्धि की प्रवृत्ति और वर्षा के दिनों की संख्या में कमी देखी गई। इन जलवायवी परिवर्तनों का इस क्षेत्र के जलीय चक्रों पर प्रभाव पड़ेगा, परिणामस्वरूप अधिक मात्रा में जल बह जाएगा और जल के पुनर्भरण (रीचार्ज) में कमी आएगी, तथा भौमजल-स्तर प्रभावित होंगे। इसके अतिरिक्त, राज्य में सूखा पड़ने की बारंबारता में वृद्धि हुई है। इसके कारण, फ़सलें बचाने के लिए भौमजल संसाधनों पर किसानों की निर्भरता बढ़ी है। निम्नलिखित में से कौन-सा कथन उपर्युक्त परिच्छेद के मूल भाव को सर्वोत्तम रूप से दर्शाता है?
- क्षेत्रीय जलवायु मॉडलों का विकास जलवायु-अनुकूल (क्लाइमेट-स्मार्ट) कृषि पद्धतियों का चयन करने में सहायक है।
- शुष्क-भूमि कृषि पद्धतियाँ अपनाकर भौमजल संसाधनों पर अत्यधिक निर्भरता को कम किया जा सकता है।
- जलवायु परिवर्तन से जल संसाधनों का महत्त्व बढ़ा है, जबकि साथ ही साथ इन पर संकट भी बढ़ा है।
- जलवायु परिवर्तन के कारण, किसानों को अधारणीय आजीविका और जोखिमपूर्ण साधक-रणनीतियाँ अपनानी पड़ती हैं।
Show answer
Answer: (3) Climate changes increase the criticality of water resources while simultaneously threatening it.
उत्तर: (3) जलवायु परिवर्तन से जल संसाधनों का महत्त्व बढ़ा है, जबकि साथ ही साथ इन पर संकट भी बढ़ा है।
Rising temperatures, fewer rainy days, more run-off and less recharge threaten groundwater, while more frequent droughts make farmers rely even more on it. So climate change raises the importance of water resources and at the same time endangers them, (c). The passage does not discuss climate models' use (a), dry-land cropping (b) or livelihoods (d).
बढ़ता तापमान, वर्षा के कम दिन, अधिक बहाव और कम पुनर्भरण भौमजल को संकट में डालते हैं, जबकि बार-बार के सूखे किसानों को उस पर और अधिक निर्भर बनाते हैं। अतः जलवायु परिवर्तन जल संसाधनों का महत्त्व बढ़ाता है और साथ ही उन्हें संकट में डालता है, (c)। परिच्छेद मॉडलों के उपयोग (a), शुष्क-भूमि कृषि (b) या आजीविका (d) की चर्चा नहीं करता।