UPSC CSAT 2021 · Question 2
Question 2 of the UPSC Prelims 2021 CSAT (General Studies Paper II) (10 October 2021). Try it first, then open the answer and explanation.
Read the following passage and answer the question that follows. Your answer should be based on the passage only. Approximately 80 percent of all flowering plant species are pollinated by animals, including birds and mammals, but the main pollinators are insects. Pollination is responsible for providing us with a wide variety of food, as well as many plant-derived medicines. At least one-third of the world's agricultural crops depend upon pollination. Bees are the most dominant taxa when it comes to pollination and they are crucial to more than four hundred crops. Pollination is an essential service that is the result of intricate relationships between plants and animals, and the reduction or loss of either affects the survival of both. Effective pollination requires resources, such as refuges of pristine natural vegetation. On the basis of the passage given above, the following assumptions have been made: 1. Sustainable production of India's cereal food grains is impossible without the diversity of pollinating animals. 2. Monoculture of horticultural crops hampers the survival of insects. 3. Pollinators become scarce in cultivated areas devoid of natural vegetation. 4. Diversity in insects induces diversity of plants. Which of the above assumptions is/are valid?
- 1 only
- 2, 3 and 4 only
- 1 and 2 only
- 3 and 4 only
निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और उसके बाद आने वाले प्रश्न का उत्तर दीजिए। आपका उत्तर केवल परिच्छेद पर आधारित होना चाहिए। सभी पुष्पधारी पौधों की जातियों में से लगभग 80 प्रतिशत में परागण प्राणियों द्वारा होता है, जिसमें पक्षी और स्तनधारी प्राणी शामिल हैं, किंतु कीट मुख्य परागणकारी हैं। परागण हमें पौधों से उत्पन्न कई औषधियों के साथ-साथ विविध प्रकार के खाद्य उपलब्ध कराने के लिए उत्तरदायी है। विश्व की कम-से-कम एक-तिहाई कृषि फ़सलें परागण पर निर्भर हैं। परागण के लिए मक्षिका सर्वाधिक प्रभावी वर्ग हैं और ये चार सौ से भी अधिक फ़सलों के लिए अत्यंत महत्त्वपूर्ण हैं। परागण एक ऐसी अनिवार्य व्यवस्था है जो पौधों और प्राणियों के बीच जटिल संबंधों का परिणाम है, और इनमें से किसी की भी कमी या ह्रास होने से दोनों का अस्तित्व प्रभावित होता है। प्रभावी परागण के लिए मूल प्राकृतिक वनस्पति के आश्रय जैसे संसाधनों की आवश्यकता है। उपर्युक्त परिच्छेद के आधार पर, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं : 1. परागणकारी प्राणियों की विविधता के बिना भारत के अनाज खाद्यान्न का संधारणीय उत्पादन संभव नहीं है। 2. उद्यान फ़सलों की एकधान्य कृषि, कीटों के अस्तित्व के लिए बाधक है। 3. प्राकृतिक वनस्पति से विहीन कृषि क्षेत्रों में परागणकारियों की अत्यधिक कमी हो जाती है। 4. कीटों में विविधता, पौधों में विविधता लाती है। उपर्युक्त में से कौन-सी पूर्वधारणा/पूर्वधारणाएँ मान्य है/हैं?
- केवल 1
- केवल 2, 3 और 4
- केवल 1 और 2
- केवल 3 और 4
Show answer
Answer: (4) 3 and 4 only
उत्तर: (4) केवल 3 और 4
The passage says pollination needs refuges of pristine natural vegetation, so pollinators become scarce where such vegetation is absent (3), and that the reduction of either plants or animals affects both, implying insect diversity sustains plant diversity (4). Cereals are mostly wind-pollinated and the passage says nothing about India's cereals (1) or about horticultural monoculture (2). Hence 3 and 4 only, (d).
परिच्छेद कहता है कि परागण के लिए मूल प्राकृतिक वनस्पति के आश्रय आवश्यक हैं, अतः ऐसी वनस्पति न होने पर परागणकारी घट जाते हैं (3), और पौधों या प्राणियों में से किसी की कमी दोनों को प्रभावित करती है, अर्थात् कीटों की विविधता पौधों की विविधता को बनाए रखती है (4)। अनाज मुख्यतः वायु-परागित होते हैं और परिच्छेद भारत के अनाजों (1) या उद्यान फ़सलों की एकधान्य कृषि (2) के बारे में कुछ नहीं कहता। अतः केवल 3 और 4, (d)।