UPSC CSAT 2021 · Question 4
Question 4 of the UPSC Prelims 2021 CSAT (General Studies Paper II) (10 October 2021). Try it first, then open the answer and explanation.
Read the following passage and answer the question that follows. Your answer should be based on the passage only. Researchers were able to use stem cells to gauge the neurotoxic effects of the environmental pollutant Bisphenol A (BPA). They used a combination of biochemical and cell-based assays to examine the gene expression profile during the differentiation of mouse embryonic stem cells upon treatment with BPA, a compound known to cause heart diseases, diabetes, and developmental abnormalities in humans. They were able to detect and measure BPA toxicity towards the proper specification of primary germ layers, such as endoderm and ectoderm, and the establishment of neural progenitor cells. On the basis of the passage given above, the following assumptions have been made: 1. BPA may alter embryonic development in vivo. 2. Biochemical and cell-based assays are useful in finding out treatments for pollution-induced diseases. 3. Embryonic stem cells could serve as a model to evaluate the physiological effects of environmental pollutants. Which of the above assumptions are valid?
- 1 and 2 only
- 2 and 3 only
- 1 and 3 only
- 1, 2 and 3
निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और उसके बाद आने वाले प्रश्न का उत्तर दीजिए। आपका उत्तर केवल परिच्छेद पर आधारित होना चाहिए। शोधकर्ता पर्यावरणीय प्रदूषक बिस्फीनॉल A (BPA) के तंत्रिआविषी (न्यूरोटॉक्सिक) प्रभावों का पता लगाने के लिए स्टेम कोशिकाओं का उपयोग करने में सफल रहे। उन्होंने मानव में हृदय रोग, मधुमेह और परिवर्धन अपसामान्यताओं के लिए ज़िम्मेदार माने जाने वाले यौगिक BPA के अनुप्रयोग के द्वारा मूषक की भ्रूणीय स्टेम कोशिकाओं के विभेदन के दौरान जीन अभिव्यक्ति प्रोफाइल की जाँच के लिए जैव-रासायनिक और कोशिका-आधारित आमापन के संयोजन का उपयोग किया। वे अंतःत्वचा और बाह्यत्वचा जैसे प्राथमिक जनन स्तरों (जर्म लेयर) के सही विनिर्देशन के लिए BPA आविषालुता (टॉक्सिसिटी) का पता लगाने और आमापन करने, तथा तंत्रिका प्रजनक कोशिकाएँ सृजित करने में सफल रहे। उपर्युक्त परिच्छेद के आधार पर, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं : 1. BPA, जीवों में (इन वीवो) भ्रूणीय विकास को परिवर्तित कर सकता है। 2. प्रदूषण से होने वाले रोगों के उपचारों की खोज करने में जैव-रासायनिक और कोशिका-आधारित आमापन उपयोगी हैं। 3. पर्यावरणीय प्रदूषकों के शरीर-क्रियात्मक प्रभावों का मूल्यांकन करने के लिए भ्रूणीय स्टेम कोशिकाएँ मॉडल के रूप में कार्य कर सकती हैं। उपर्युक्त में से कौन-सी पूर्वधारणाएँ मान्य हैं?
- केवल 1 और 2
- केवल 2 और 3
- केवल 1 और 3
- 1, 2 और 3
Show answer
Answer: (3) 1 and 3 only
उत्तर: (3) केवल 1 और 3
BPA disturbed the specification of germ layers and neural progenitor cells in mouse embryonic stem cells, so it may alter embryonic development in the living body (1), and the study shows embryonic stem cells can model the effects of pollutants (3). The assays were used to detect toxicity, not to find treatments (2). Hence 1 and 3 only, (c).
BPA ने मूषक की भ्रूणीय स्टेम कोशिकाओं में जनन स्तरों और तंत्रिका प्रजनक कोशिकाओं के विनिर्देशन को बाधित किया, अतः यह जीव के भीतर भ्रूणीय विकास बदल सकता है (1), और अध्ययन दिखाता है कि भ्रूणीय स्टेम कोशिकाएँ प्रदूषकों के प्रभाव के मॉडल बन सकती हैं (3)। आमापनों का उपयोग विषाक्तता पहचानने के लिए हुआ, उपचार खोजने के लिए नहीं (2)। अतः केवल 1 और 3, (c)।