UPSC CSAT 2020 · Question 5
Question 5 of the UPSC Prelims 2020 CSAT (General Studies Paper II) (4 October 2020). Try it first, then open the answer and explanation.
Read the following passage and answer the question that follows. Your answer should be based on the passage only. Although most of the Genetically Modified (GM) crops cultivated now are genetically engineered for a single trait, in future, crops genetically engineered for more than one trait will be the norm. Thus, biotechnology's role in agriculture and the regulation of the same cannot be understood solely in the context of the current generation of GM crops. Instead, there is a need to take a comprehensive look, taking into account various aspects, including socio-economic impacts, so that the potential of the technology can be harnessed while minimizing negative impacts. Given the importance of biotechnology in developing varieties that can help in climate change mitigation and adaptation, not using biotechnology as a part of the climate change action plan cannot be an option. Domestic regulation of biotechnology cannot be viewed in isolation of trade policy and obligations under various international treaties and conventions. With reference to the above passage, the following assumptions have been made: 1. Biotechnology regulation is an evolving process. 2. Participation of people is needed in policy decisions regarding biotechnology regulation. 3. Biotechnology regulation should take into account socio-economic aspects in decision-making. 4. Wider involvement of political executive in biotechnology regulation improves its effectiveness in dealing with the country's trade policies and international obligations. Which of the above assumptions are valid?
- 1, 2 and 4 only
- 1 and 3 only
- 2, 3 and 4 only
- 1, 2, 3 and 4
निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और उसके बाद आने वाले प्रश्न का उत्तर दीजिए। आपका उत्तर केवल परिच्छेद पर आधारित होना चाहिए। यद्यपि आजकल उगायी जाने वाली अधिकतर आनुवंशिकतः रूपांतरित (जी॰ एम॰) फसलें एकल लक्षण के लिए आनुवंशिकतः अभिरचित हैं, भविष्य में फसलों का एक से अधिक लक्षणों के लिए आनुवंशिकतः अभिरचित होना सामान्य मानक होगा। अतः कृषि में जैव प्रौद्योगिकी की भूमिका और उसके नियमन को, अकेले जी॰ एम॰ फसलों की वर्तमान पीढ़ी के प्रसंग में नहीं समझा जा सकता। बल्कि विभिन्न पहलुओं को जिनमें सामाजिक-आर्थिक प्रभाव सम्मिलित हैं, ध्यान में रखते हुए एक व्यापक अवलोकन की आवश्यकता है, ताकि नकारात्मक प्रभावों को न्यूनीकृत करते हुए प्रौद्योगिकी की क्षमता का उपयोग किया जा सके। उन किस्मों के विकास में, जो जलवायु परिवर्तन के प्रशमन और अनुकूलन में मददगार हैं, जैव प्रौद्योगिकी के महत्त्व के आलोक में, जलवायु परिवर्तन की कार्य-योजना के एक अंश के रूप में जैव प्रौद्योगिकी का उपयोग न करना, एक विकल्प नहीं हो सकता। जैव प्रौद्योगिकी के घरेलू नियमन को व्यापार नीति और विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय संधियों तथा सम्मेलनों के अंतर्गत दायित्वों से अलग करके नहीं देखा जा सकता। उपर्युक्त परिच्छेद के संदर्भ में, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं : 1. जैव प्रौद्योगिकी नियमन एक विकासशील प्रक्रिया है। 2. जैव प्रौद्योगिकी नियमन के विषय में नीति निर्णय के लिए लोगों की भागीदारी की आवश्यकता है। 3. जैव प्रौद्योगिकी नियमन के निर्णयन में सामाजिक-आर्थिक पहलुओं को भी ध्यान में रखना चाहिए। 4. जैव प्रौद्योगिकी नियमन में राजनैतिक कार्यपालिका का व्यापक रूप में शामिल होना देश की व्यापार नीतियों और अंतर्राष्ट्रीय दायित्वों को निपटाने की प्रभाविता में सुधार लाता है। उपर्युक्त में से कौन-सी पूर्वधारणाएँ वैध हैं?
- केवल 1, 2 और 4
- केवल 1 और 3
- केवल 2, 3 और 4
- 1, 2, 3 और 4
Show answer
Answer: (2) 1 and 3 only
उत्तर: (2) केवल 1 और 3
Crops will soon carry several engineered traits, so regulation cannot be judged only by today's GM crops; it must keep evolving (1). The passage calls for a comprehensive look that includes socio-economic impacts (3). It says nothing about public participation (2) or about involving the political executive more widely (4). Hence 1 and 3 only, (b).
फ़सलों में शीघ्र ही कई अभिरचित लक्षण होंगे, अतः नियमन को केवल आज की जी॰ एम॰ फ़सलों से नहीं आँका जा सकता; उसे विकसित होते रहना होगा (1)। परिच्छेद सामाजिक-आर्थिक प्रभावों सहित व्यापक अवलोकन की माँग करता है (3)। वह जनता की भागीदारी (2) या राजनैतिक कार्यपालिका की व्यापक भूमिका (4) के बारे में कुछ नहीं कहता। अतः केवल 1 और 3, (b)।