Learn with Anil · UPSC CSE Prelims PYQsPractise online →Subscribe ₹149

UPSC CSAT 2020 · Question 6

Question 6 of the UPSC Prelims 2020 CSAT (General Studies Paper II) (4 October 2020). Try it first, then open the answer and explanation.

  1. Prelims 2020 · CSAT · Q6 · CSAT: Reading Comprehension · Passages

    Read the following passage and answer the question that follows. Your answer should be based on the passage only. Although most of the Genetically Modified (GM) crops cultivated now are genetically engineered for a single trait, in future, crops genetically engineered for more than one trait will be the norm. Thus, biotechnology's role in agriculture and the regulation of the same cannot be understood solely in the context of the current generation of GM crops. Instead, there is a need to take a comprehensive look, taking into account various aspects, including socio-economic impacts, so that the potential of the technology can be harnessed while minimizing negative impacts. Given the importance of biotechnology in developing varieties that can help in climate change mitigation and adaptation, not using biotechnology as a part of the climate change action plan cannot be an option. Domestic regulation of biotechnology cannot be viewed in isolation of trade policy and obligations under various international treaties and conventions. Which one of the following statements best implies the crux of the passage?

    1. Precautionary principle is not given importance in current debate on developing GM crops.
    2. Biotechnology is not currently used in climate change mitigation and adaptation mechanisms.
    3. Biotechnology's role is not confined to the current priorities of developing GM crops.
    4. The negative impacts of biotechnology are not properly understood.

    निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और उसके बाद आने वाले प्रश्न का उत्तर दीजिए। आपका उत्तर केवल परिच्छेद पर आधारित होना चाहिए। यद्यपि आजकल उगायी जाने वाली अधिकतर आनुवंशिकतः रूपांतरित (जी॰ एम॰) फसलें एकल लक्षण के लिए आनुवंशिकतः अभिरचित हैं, भविष्य में फसलों का एक से अधिक लक्षणों के लिए आनुवंशिकतः अभिरचित होना सामान्य मानक होगा। अतः कृषि में जैव प्रौद्योगिकी की भूमिका और उसके नियमन को, अकेले जी॰ एम॰ फसलों की वर्तमान पीढ़ी के प्रसंग में नहीं समझा जा सकता। बल्कि विभिन्न पहलुओं को जिनमें सामाजिक-आर्थिक प्रभाव सम्मिलित हैं, ध्यान में रखते हुए एक व्यापक अवलोकन की आवश्यकता है, ताकि नकारात्मक प्रभावों को न्यूनीकृत करते हुए प्रौद्योगिकी की क्षमता का उपयोग किया जा सके। उन किस्मों के विकास में, जो जलवायु परिवर्तन के प्रशमन और अनुकूलन में मददगार हैं, जैव प्रौद्योगिकी के महत्त्व के आलोक में, जलवायु परिवर्तन की कार्य-योजना के एक अंश के रूप में जैव प्रौद्योगिकी का उपयोग न करना, एक विकल्प नहीं हो सकता। जैव प्रौद्योगिकी के घरेलू नियमन को व्यापार नीति और विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय संधियों तथा सम्मेलनों के अंतर्गत दायित्वों से अलग करके नहीं देखा जा सकता। निम्नलिखित में से कौन-सा कथन परिच्छेद के मर्म को श्रेष्ठ रूप से अंतर्निहित करता है?

    1. जी॰ एम॰ फसलों के विकास पर वर्तमान विमर्श में सतर्कता सिद्धांत को महत्त्व नहीं दिया गया है।
    2. वर्तमान में जलवायु परिवर्तन प्रशमन और अनुकूलन क्रियाविधियों में जैव प्रौद्योगिकी का उपयोग नहीं किया जाता है।
    3. जैव प्रौद्योगिकी की भूमिका जी॰ एम॰ फसलों के विकास के लिए आज की प्राथमिकता तक सीमित नहीं है।
    4. जैव प्रौद्योगिकी के नकारात्मक परिणाम ठीक ढंग से नहीं समझे गए हैं।
    Show answer

    Answer: (3) Biotechnology's role is not confined to the current priorities of developing GM crops.

    उत्तर: (3) जैव प्रौद्योगिकी की भूमिका जी॰ एम॰ फसलों के विकास के लिए आज की प्राथमिकता तक सीमित नहीं है।

    The passage stresses that biotechnology's role cannot be understood only through the current generation of GM crops: it matters for multi-trait crops, climate change mitigation and adaptation, trade policy and treaty obligations. So its role is not confined to the current priorities of developing GM crops, (c). The precautionary principle (a) and poorly understood harms (d) are not raised, and (b) misreads the climate point.

    परिच्छेद बल देता है कि जैव प्रौद्योगिकी की भूमिका को केवल जी॰ एम॰ फ़सलों की वर्तमान पीढ़ी से नहीं समझा जा सकता: यह बहु-लक्षण फ़सलों, जलवायु परिवर्तन प्रशमन व अनुकूलन, व्यापार नीति और संधि दायित्वों के लिए महत्त्वपूर्ण है। अतः इसकी भूमिका जी॰ एम॰ फ़सलों के विकास की आज की प्राथमिकता तक सीमित नहीं है, (c)। सतर्कता सिद्धांत (a) और अस्पष्ट हानियाँ (d) नहीं उठाई गईं, और (b) जलवायु वाले बिंदु को गलत पढ़ता है।

Answer it in the practice appMake a topic-wise quiz