Learn with Anil · UPSC CSE Prelims PYQsPractise online →Subscribe ₹149

UPSC CSAT 2020 · Question 4

Question 4 of the UPSC Prelims 2020 CSAT (General Studies Paper II) (4 October 2020). Try it first, then open the answer and explanation.

  1. Prelims 2020 · CSAT · Q4 · CSAT: Reading Comprehension · Passages

    Read the following passage and answer the question that follows. Your answer should be based on the passage only. Asset allocation is the most important investment decision we will ever make, and sadly, most of us do not give that decision the importance it deserves. We are adamant about seeking predictability with our future. We tend to think of investing in risky assets as extremely volatile and value eroding. We also dislike fluctuating returns and the loss of control of investment. We think our money is best left idle, unproductive but safe. There is no asset that is risk-free. We could lose our jobs, our homes can lose value, our banks can go bankrupt, our bonds can default, the government can collapse and companies we chose fondly may cease to exist. But we cannot live life assuming that all these extreme events are waiting to happen, and all at the same time. All these extreme forms of risks we know will not manifest at the same time. Which one of the following statements best implies the suggestion given by the author of the passage?

    1. Distribute your wealth across different kinds of assets so that your risks would be minimized.
    2. Risk-taking behaviour should be a necessary component of your personality if you want to generate wealth.
    3. While making investments, find a trustworthy asset management organization which would manage your wealth for you.
    4. You should know that investing your money is a risky business.

    निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और उसके बाद आने वाले प्रश्न का उत्तर दीजिए। आपका उत्तर केवल परिच्छेद पर आधारित होना चाहिए। हमारे निवेश निर्णयों में से सबसे महत्त्वपूर्ण होता है संपत्ति का विनिधान, और दुःख की बात है कि हम में से अधिकांश इस निर्णय को उतना महत्त्व नहीं देते जितना वांछित है। हम अपने भविष्य की पूर्वानुमेयता तलाशने के लिए अडिग हैं। हमारी सोच जोखिम-भरी संपत्तियों में निवेश के लिए अत्यधिक चपल एवं मूल्य क्षयण के प्रति अभिमुखित है। हम निवेश के अस्थिर प्रतिफल एवं नियंत्रण-लोप को भी पसंद नहीं करते। हम सोचते हैं कि हमारे धन का निष्क्रिय, अनुत्पादक रहना बेहतर है, पर वह सुरक्षित रहे। परंतु ऐसी कोई संपत्ति नहीं है जो जोखिम-मुक्त हो। हम अपने रोज़गार खो सकते हैं, हमारे घर अपना मूल्य खो सकते हैं, हमारे बैंक दिवालिये हो सकते हैं, हमारे बॉन्ड भुगतान से चूक सकते हैं, सरकार गिर सकती है और हमारे मन मुताबिक चुनी हुई कम्पनियों का अस्तित्व समाप्त हो सकता है। पर हम यह मानकर जीवन नहीं जी सकते कि ये सभी चरम घटनाएँ और वो भी सभी एक साथ घटित होने के लिए तैयार बैठीं हैं। हम जानते हैं कि जोखिम के ये सभी चरम स्वरूप एक साथ प्रकट नहीं होंगे। निम्न कथनों में से कौन-सा एक परिच्छेद के लेखक द्वारा दी गई सलाह को श्रेष्ठ रूप से निहित करता है?

    1. अपने धन को विभिन्न प्रकार की संपत्तियों में इस प्रकार बाँटें कि आपका जोखिम न्यूनीकृत हो सके।
    2. यदि आप धन कमाना चाहते हैं, तो जोखिम उठाने वाला व्यवहार आपके व्यक्तित्व का एक आवश्यक घटक होना चाहिए।
    3. निवेश करते समय, एक ऐसे भरोसेमंद संपत्ति-प्रबंधन संगठन/संस्था को खोजिए जो आपके लिए आपके धन का ठीक प्रबंधन कर सके।
    4. आपको जानना चाहिए कि आपके धन का निवेश एक जोखिम-भरा व्यवसाय है।
    Show answer

    Answer: (1) Distribute your wealth across different kinds of assets so that your risks would be minimized.

    उत्तर: (1) अपने धन को विभिन्न प्रकार की संपत्तियों में इस प्रकार बाँटें कि आपका जोखिम न्यूनीकृत हो सके।

    Asset allocation is called the most important investment decision. No asset is risk-free, but the extreme risks will not all strike at once. The author's advice is therefore to spread wealth across different kinds of assets so that the overall risk is minimised, (a). The passage does not urge a risk-taking personality (b), hiring a manager (c) or merely knowing that investing is risky (d).

    संपत्ति विनिधान को सबसे महत्त्वपूर्ण निवेश निर्णय कहा गया है। कोई संपत्ति जोखिम-मुक्त नहीं है, पर सभी चरम जोखिम एक साथ घटित नहीं होंगे। अतः लेखक की सलाह है कि धन को विभिन्न प्रकार की संपत्तियों में बाँटें ताकि कुल जोखिम न्यूनतम हो, (a)। परिच्छेद जोखिम उठाने वाले व्यक्तित्व (b), प्रबंधक नियुक्त करने (c) या केवल यह जानने (d) की बात नहीं करता।

Answer it in the practice appMake a topic-wise quiz