Learn with Anil · UPSC CSE Prelims PYQsPractise online →Subscribe ₹149

UPSC CSAT 2019 · Question 7

Question 7 of the UPSC Prelims 2019 CSAT (General Studies Paper II) (2 June 2019). Try it first, then open the answer and explanation.

  1. Prelims 2019 · CSAT · Q7 · CSAT: Reading Comprehension · Passages

    Read the following passage and answer the question that follows. Your answer should be based on the passage only. A bat's wings may look like sheets of skin. But underneath, a bat has the same five fingers as an orangutan or a human, as well as a wrist connected to the same cluster of wrist bones connected to the same long bones of the arm. What can be more curious than that the hand of a man, formed for grasping, that of a mole for digging, the leg of the horse, the paddle of the porpoise, and the wing of the bat, should all be constructed on the same pattern? Which one of the following is the most logical, scientific and rational inference that can be made from the above passage?

    1. Different species having similar structure of hands is an example of biodiversity.
    2. Limbs being used by different species for different kinds of work is an example of biodiversity.
    3. Man and the aforementioned animals having similar structure of limbs is an example of coincidence in evolution.
    4. Man and the aforementioned animals have a shared evolutionary history.

    निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और उसके बाद आने वाले प्रश्न का उत्तर दीजिए। आपका उत्तर केवल परिच्छेद पर आधारित होना चाहिए। चमगादड़ के पंख चमड़ी की परतों की तरह दिखाई दे सकते हैं। किंतु अंदर-अंदर चमगादड़ की ठीक वैसे ही पाँच उँगलियाँ होती हैं जैसे ऑरेन्ग-उटैन या मनुष्य की होती हैं, साथ ही वैसे ही कलाई जुड़ी होती है कलाई की हड्डियों के गुच्छ से जो कि बाँह की लम्बी हड्डियों से जुड़ी होती है। इस बात से अधिक विलक्षण और क्या हो सकता है कि मनुष्य के हाथ, जो कस कर पकड़ने के लिए बने हैं, खोदने के लिए बने छछूँदर के हाथ, घोड़े के पाँव, सूँस के पाद, और चमगादड़ के पंख, ये सब एक ही प्रतिरूप में बने हों? उपर्युक्त परिच्छेद से निम्नलिखित में से कौन-सा एक, सर्वाधिक तर्कसंगत, वैज्ञानिक और विवेकपूर्ण निष्कर्ष निकाला जा सकता है?

    1. हाथ की समान संरचना वाली विभिन्न जातियों (स्पीशीज़) का होना जैव-विविधता का उदाहरण है।
    2. विभिन्न जातियाँ (स्पीशीज़) हाथ-पैरों का इस्तेमाल विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए करती हैं, यह जैव-विविधता का उदाहरण है।
    3. मनुष्य और उपर्युक्त जंतुओं के हाथ-पैरों में समान संरचना का होना क्रम-विकास में हुए संयोग का उदाहरण है।
    4. मनुष्य और उपर्युक्त जंतुओं के क्रम-विकास का साझा इतिहास है।
    Show answer

    Answer: (4) Man and the aforementioned animals have a shared evolutionary history.

    उत्तर: (4) मनुष्य और उपर्युक्त जंतुओं के क्रम-विकास का साझा इतिहास है।

    The hand of a man, the paw of a mole, the leg of a horse, the paddle of a porpoise and the wing of a bat are built on the same bone pattern though used for different work. Such homologous structures point to a common ancestor, that is, a shared evolutionary history, (d). This is not just biodiversity (a, b), and calling it a coincidence (c) is not scientific.

    मनुष्य का हाथ, छछूँदर का पंजा, घोड़े का पाँव, सूँस का पाद और चमगादड़ का पंख अलग-अलग कार्यों के लिए होते हुए भी एक ही अस्थि-प्रतिरूप पर बने हैं। ऐसी समजात संरचनाएँ एक साझा पूर्वज, अर्थात् क्रम-विकास के साझा इतिहास, की ओर संकेत करती हैं, (d)। यह केवल जैव-विविधता नहीं है (a, b), और इसे संयोग कहना (c) वैज्ञानिक नहीं है।

Answer it in the practice appMake a topic-wise quiz