Learn with Anil · UPSC CSE Prelims PYQsPractise online →Subscribe ₹149

UPSC CSAT 2019 · Question 6

Question 6 of the UPSC Prelims 2019 CSAT (General Studies Paper II) (2 June 2019). Try it first, then open the answer and explanation.

  1. Prelims 2019 · CSAT · Q6 · CSAT: Reading Comprehension · Passages

    Read the following passage and answer the question that follows. Your answer should be based on the passage only. Climate change may actually benefit some plants by lengthening growing seasons and increasing carbon dioxide. Yet other effects of a warmer world, such as more pests, droughts, and flooding, will be less benign. How will the world adapt? Researchers project that by 2050, suitable croplands for four commodities — maize, potatoes, rice and wheat — will shift, in some cases pushing farmers to plant new crops. Some farmlands may benefit from warming, but others won't. Climate alone does not dictate yields; political shifts, global demand, and agricultural practices will influence how farms fare in the future. Which one of the following is the most logical and rational inference that can be made from the above passage?

    1. Farmers who modernize their methods and diversify their fields will be in an advantageous position in future.
    2. Climate change will adversely affect the crop diversity.
    3. Shifting major crops to new croplands will lead to a great increase in the total area under cultivation and thus an increase in overall agricultural production.
    4. Climate change is the most important factor affecting the agricultural economy in the future.

    निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और उसके बाद आने वाले प्रश्न का उत्तर दीजिए। आपका उत्तर केवल परिच्छेद पर आधारित होना चाहिए। जलवायु परिवर्तन के कारण वास्तव में कुछ पादपों को वर्धन-काल अधिक लंबे हो जाने और अधिक कार्बन डाइ-ऑक्साइड मिलने का लाभ पहुँच सकता है। तथापि, अपेक्षाकृत अधिक उष्ण विश्व के अन्य प्रभावों, जैसे कि नाशक जीव, सूखा और बाढ़ के अधिक हो जाने का अहानिकर होना कम हो जाएगा। विश्व कैसे अनुकूलन करेगा? अनुसंधानकर्ता यह अनुमान करते हैं कि 2050 तक मक्का, आलू, चावल और गेहूँ, इन चार पण्य वस्तुओं की उपयुक्त शस्य-भूमियाँ बदल जाएँगी, जिनसे कुछ जगहों पर किसानों को बाध्य होकर नई फसलों का रोपण करना पड़ेगा। तापन से कुछ कृषि-भूमियों को लाभ पहुँच सकता है, कुछ को नहीं। एकमात्र जलवायु ही उपज को निर्धारित नहीं करती; राजनीतिक परिवर्तन, विश्वव्यापी माँग, और कृषि पद्धतियाँ इस बात को प्रभावित करेंगी कि भविष्य में कृषि-भूमियाँ कैसा निष्पादन करेंगी। उपर्युक्त परिच्छेद से निम्नलिखित में से कौन-सा एक, सर्वाधिक तर्कसंगत और विवेकपूर्ण निष्कर्ष निकाला जा सकता है?

    1. भविष्य में वे किसान लाभ की स्थिति में होंगे जो अपनी पद्धतियों को आधुनिक बनाएँगे और अपने खेतों में विविध फसलें उगाएँगे।
    2. जलवायु परिवर्तन शस्य-विविधता पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा।
    3. प्रमुख फसलों को नई शस्य-भूमियों में स्थानांतरित करने से कृषि के अधीन सकल क्षेत्र में अत्यधिक वृद्धि होगी और इस प्रकार समग्र कृषि उत्पादन बढ़ेगा।
    4. जलवायु परिवर्तन सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण कारक है जो भविष्य में कृषि अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
    Show answer

    Answer: (1) Farmers who modernize their methods and diversify their fields will be in an advantageous position in future.

    उत्तर: (1) भविष्य में वे किसान लाभ की स्थिति में होंगे जो अपनी पद्धतियों को आधुनिक बनाएँगे और अपने खेतों में विविध फसलें उगाएँगे।

    Croplands will shift and some farmers will have to plant new crops, while yields will depend on agricultural practices as well as climate. So farmers who modernise their methods and diversify their fields will be better placed, (a). The passage does not say crop diversity will suffer (b), that cultivated area will rise greatly (c), or that climate is the most important factor; it says climate alone does not decide yields (d).

    शस्य-भूमियाँ खिसकेंगी और कुछ किसानों को नई फसलें बोनी पड़ेंगी, जबकि उपज जलवायु के साथ-साथ कृषि पद्धतियों पर भी निर्भर होगी। अतः जो किसान अपनी पद्धतियाँ आधुनिक बनाएँगे और खेतों में विविधता लाएँगे वे लाभ में रहेंगे, (a)। परिच्छेद यह नहीं कहता कि शस्य-विविधता घटेगी (b), कि कृषि क्षेत्र बहुत बढ़ेगा (c), या कि जलवायु सबसे महत्त्वपूर्ण कारक है; यह कहता है कि अकेली जलवायु उपज तय नहीं करती (d)।

Answer it in the practice appMake a topic-wise quiz