Learn with Anil · UPSC CSE Prelims PYQsPractise online →Subscribe ₹149

UPSC CSAT 2019 · Question 5

Question 5 of the UPSC Prelims 2019 CSAT (General Studies Paper II) (2 June 2019). Try it first, then open the answer and explanation.

  1. Prelims 2019 · CSAT · Q5 · CSAT: Reading Comprehension · Passages

    Read the following passage and answer the question that follows. Your answer should be based on the passage only. Inequality is visible, even statistically measurable in many instances, but the economic power that drives it is invisible and not measurable. Like the force of gravity, power is the organising principle of inequality, be it of income, or wealth, gender, race, religion and region. Its effects are seen in a pervasive manner in all spheres, but the ways in which economic power pulls and tilts visible economic variables remain invisibly obscure. On the basis of the above passage, the following assumptions have been made: 1. Economic power is the only reason for the existence of inequality in a society. 2. Inequality of different kinds, income, wealth, etc. reinforces power. 3. Economic power can be analysed more through its effects than by direct empirical methods. Which of the above assumptions is/are valid?

    1. 1 and 2 only
    2. 3 only
    3. 1 and 3 only
    4. 1, 2 and 3

    निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और उसके बाद आने वाले प्रश्न का उत्तर दीजिए। आपका उत्तर केवल परिच्छेद पर आधारित होना चाहिए। असमानता न केवल दिखाई देती है, बल्कि अनेक उदाहरणों में सांख्यिकीय रूप से मापी जा सकती है, किंतु इसे संचालित करने वाली आर्थिक शक्ति न तो दिखाई देती है और न ही मापी जा सकती है। गुरुत्व बल की ही तरह, शक्ति असमानता का संघटक सिद्धांत है, चाहे वह आय, या संपत्ति, लिंग, वंश, धर्म और क्षेत्र, किसी की भी हो। इसके प्रभाव सभी क्षेत्रों में व्यापक रूप से दिखते हैं, किंतु जिन रीतियों से आर्थिक शक्ति दृश्यमान आर्थिक चरों को तोड़ती-मरोड़ती है वे अदृश्य रूप से अस्पष्ट बने रहते हैं। उपर्युक्त परिच्छेद के आधार पर निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं : 1. किसी समाज में असमानता के होने के लिए आर्थिक शक्ति ही एकमात्र कारण है। 2. आय, संपत्ति, आदि विभिन्न प्रकार की असमानता शक्ति को सुदृढ़ करती है। 3. आर्थिक शक्ति को प्रत्यक्ष आनुभविक विधियों की अपेक्षा उसके प्रभावों के माध्यम से बेहतर विश्लेषित किया जा सकता है। उपर्युक्त में से कौन-सी पूर्वधारणा/पूर्वधारणाएँ वैध है/हैं?

    1. केवल 1 और 2
    2. केवल 3
    3. केवल 1 और 3
    4. 1, 2 और 3
    Show answer

    Answer: (2) 3 only

    उत्तर: (2) केवल 3

    The passage says economic power cannot be seen or measured directly, but its effects are seen everywhere; so it is better studied through its effects (3). It calls power the organising principle of inequality, not the only reason for it (1), and it says power drives inequality, not that inequality reinforces power (2). Hence 3 only, (b).

    परिच्छेद कहता है कि आर्थिक शक्ति को सीधे देखा या मापा नहीं जा सकता, पर उसके प्रभाव हर जगह दिखते हैं; अतः उसका विश्लेषण उसके प्रभावों के माध्यम से बेहतर होता है (3)। यह शक्ति को असमानता का संघटक सिद्धांत कहता है, एकमात्र कारण नहीं (1), और यह कहता है कि शक्ति असमानता को चलाती है, न कि असमानता शक्ति को सुदृढ़ करती है (2)। अतः केवल 3, (b)।

Answer it in the practice appMake a topic-wise quiz