Learn with Anil · UPSC CSE Prelims PYQsPractise online →Subscribe ₹149

UPSC CSAT 2019 · Question 4

Question 4 of the UPSC Prelims 2019 CSAT (General Studies Paper II) (2 June 2019). Try it first, then open the answer and explanation.

  1. Prelims 2019 · CSAT · Q4 · CSAT: Reading Comprehension · Passages

    Read the following passage and answer the question that follows. Your answer should be based on the passage only. Soil, in which nearly all our food grows, is a living resource that takes years to form. Yet it can vanish in minutes. Each year 75 billion tonnes of fertile soil is lost to erosion. That is alarming — and not just for food producers. Soil can trap huge quantities of carbon dioxide in the form of organic carbon and prevent it from escaping into the atmosphere. On the basis of the above passage, the following assumptions have been made: 1. Large scale soil erosion is a major reason for widespread food insecurity in the world. 2. Soil erosion is mainly anthropogenic. 3. Sustainable management of soils helps in combating climate change. Which of the above assumptions is/are valid?

    1. 1 and 2 only
    2. 3 only
    3. 2 and 3 only
    4. 1, 2 and 3

    निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और उसके बाद आने वाले प्रश्न का उत्तर दीजिए। आपका उत्तर केवल परिच्छेद पर आधारित होना चाहिए। मृदा, जिसमें हमारे लगभग सभी खाद्य-पदार्थ उगते हैं, एक जीवंत संसाधन है जिसके बनने में वर्षों लगते हैं। तथापि, यह मिनटों में नष्ट हो सकती है। प्रति वर्ष 75 अरब (बिलियन) टन उर्वर मृदा क्षरण के कारण नष्ट हो जाती है। यह चिंताजनक है — और केवल खाद्य उत्पादकों के लिए ही नहीं। मृदा विशाल मात्रा में कार्बन डाइ-ऑक्साइड को कार्बनिक (ऑर्गेनिक) कार्बन के रूप में रोके रख सकती है और वायुमंडल में उन्मुक्त हो जाने से बचाए रख सकती है। उपर्युक्त परिच्छेद के आधार पर निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं : 1. बड़े पैमाने पर मृदा का क्षरण विश्व में व्यापक खाद्य असुरक्षा का प्रमुख कारण है। 2. मृदा का क्षरण मुख्यतः मानवोद्भविक (ऐंथ्रोपोजेनिक) है। 3. मृदा के धारणीय प्रबंधन से जलवायु परिवर्तन का सामना करने में मदद मिलती है। उपर्युक्त में से कौन-सी पूर्वधारणा/पूर्वधारणाएँ वैध है/हैं?

    1. केवल 1 और 2
    2. केवल 3
    3. केवल 2 और 3
    4. 1, 2 और 3
    Show answer

    Answer: (2) 3 only

    उत्तर: (2) केवल 3

    Soil traps carbon dioxide as organic carbon and keeps it from the atmosphere, so managing soils sustainably helps combat climate change (3). The passage gives the scale of erosion but does not link it to world food insecurity (1) or say what causes it, human or natural (2). Hence 3 only, (b).

    मृदा कार्बन डाइऑक्साइड को कार्बनिक कार्बन के रूप में रोक कर वायुमंडल में जाने से बचाती है, अतः मृदा का धारणीय प्रबंधन जलवायु परिवर्तन से निपटने में सहायक है (3)। परिच्छेद क्षरण की मात्रा बताता है, पर उसे विश्व खाद्य असुरक्षा से नहीं जोड़ता (1) और न ही उसका कारण, मानवीय या प्राकृतिक, बताता है (2)। अतः केवल 3, (b)।

Answer it in the practice appMake a topic-wise quiz