Learn with Anil · UPSC CSE Prelims PYQsPractise online →Subscribe ₹149

UPSC CSAT 2019 · Question 3

Question 3 of the UPSC Prelims 2019 CSAT (General Studies Paper II) (2 June 2019). Try it first, then open the answer and explanation.

  1. Prelims 2019 · CSAT · Q3 · CSAT: Reading Comprehension · Passages

    Read the following passage and answer the question that follows. Your answer should be based on the passage only. Education plays a great transformatory role in life, particularly so in this rapidly changing and globalizing world. Universities are the custodians of the intellectual capital and promoters of culture and specialized knowledge. Culture is an activity of thought, and receptiveness to beauty and human feelings. A merely well informed man is only a bore on God's earth. What we should aim at is producing men who possess both culture and expert knowledge. Their expert knowledge will give them a firm ground to start from and their culture will lead them as deep as philosophy and as high as art. Together it will impart meaning to human existence. On the basis of the above passage, the following assumptions have been made: 1. A society without well educated people cannot be transformed into a modern society. 2. Without acquiring culture, a person's education is not complete. Which of the above assumptions is/are valid?

    1. 1 only
    2. 2 only
    3. Both 1 and 2
    4. Neither 1 nor 2

    निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और उसके बाद आने वाले प्रश्न का उत्तर दीजिए। आपका उत्तर केवल परिच्छेद पर आधारित होना चाहिए। शिक्षा जीवन में महान बदलाव लाने की भूमिका निभाती है, खास कर इस तेजी से बदलते और वैश्वीकरण की तेज गति वाले विश्व में। विश्वविद्यालय बौद्धिक पूँजी के अभिरक्षक और संस्कृति तथा विशेषज्ञतापूर्ण ज्ञान के प्रवर्तक हैं। संस्कृति, चिंतन की क्रियाशीलता, और सौंदर्य तथा मानवीय भावनाओं की ग्रहणशीलता होती है। केवल बहुत सी जानकारियों से युक्त व्यक्ति ईश्वर की धरती पर सिर्फ़ एक उबाऊ इंसान भर है। हमारा लक्ष्य यह होना चाहिए कि ऐसे व्यक्ति तैयार किए जाएँ जिनके पास संस्कृति और विशेषज्ञतापूर्ण ज्ञान, दोनों हों। उनका विशेषज्ञतापूर्ण ज्ञान उन्हें आगे बढ़ने के लिए एक मज़बूत आधार प्रदान करेगा और उनकी संस्कृति उन्हें दर्शन की गहराइयों और कला की ऊँचाइयों तक ले जाएगी। साथ मिल कर यह मानवीय अस्तित्व को अर्थ प्रदान करेगा। उपर्युक्त परिच्छेद के आधार पर निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं : 1. सुशिक्षित व्यक्तियों से रहित समाज आधुनिक समाज में रूपांतरित नहीं हो सकता। 2. संस्कृति अर्जित किए बिना, किसी भी व्यक्ति की शिक्षा पूर्ण नहीं होती। उपर्युक्त में से कौन-सी पूर्वधारणा/पूर्वधारणाएँ वैध है/हैं?

    1. केवल 1
    2. केवल 2
    3. 1 और 2 दोनों
    4. न तो 1, और न ही 2
    Show answer

    Answer: (2) 2 only

    उत्तर: (2) केवल 2

    The passage says the aim should be to produce people who have both culture and expert knowledge, and that a merely well-informed person is a bore; so education without culture is incomplete (2). It speaks of education's transformatory role in life, but does not claim a society cannot modernise without well-educated people (1 goes too far). Hence 2 only, (b).

    परिच्छेद कहता है कि लक्ष्य ऐसे व्यक्ति तैयार करना होना चाहिए जिनके पास संस्कृति और विशेषज्ञ ज्ञान दोनों हों, और केवल जानकारियों से भरा व्यक्ति उबाऊ है; अतः संस्कृति के बिना शिक्षा अधूरी है (2)। यह जीवन में शिक्षा की परिवर्तनकारी भूमिका की बात करता है, पर यह दावा नहीं करता कि सुशिक्षित लोगों के बिना समाज आधुनिक नहीं बन सकता (1 अतिशयोक्ति)। अतः केवल 2, (b)।

Answer it in the practice appMake a topic-wise quiz