Learn with Anil · UPSC CSE Prelims PYQsPractise online →Subscribe ₹149

UPSC CSAT 2019 · Question 2

Question 2 of the UPSC Prelims 2019 CSAT (General Studies Paper II) (2 June 2019). Try it first, then open the answer and explanation.

  1. Prelims 2019 · CSAT · Q2 · CSAT: Reading Comprehension · Passages

    Read the following passage and answer the question that follows. Your answer should be based on the passage only. Political theorists no doubt have to take history of injustice, for example, untouchability, seriously. The concept of historical injustice takes note of a variety of historical wrongs that continue into the present in some form or the other and tend to resist repair. Two reasons might account for resistance to repair. One, not only are the roots of injustice buried deep in history, injustice itself constitutes economic structures of exploitation, ideologies of discrimination and modes of representation. Two, the category of historical injustice generally extends across a number of wrongs such as economic deprivation, social discrimination and lack of recognition. This category is complex, not only because of the overlap between a number of wrongs, but because one or the other wrong, generally discrimination, tends to acquire partial autonomy from others. This is borne out by the history of repair in India. On the basis of the above passage, the following assumptions have been made: 1. Removal of economic discrimination leads to removal of social discrimination. 2. Democratic polity is the best way to repair historical wrongs. Which of the above assumptions is/are valid?

    1. 1 only
    2. 2 only
    3. Both 1 and 2
    4. Neither 1 nor 2

    निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और उसके बाद आने वाले प्रश्न का उत्तर दीजिए। आपका उत्तर केवल परिच्छेद पर आधारित होना चाहिए। इसमें कोई संदेह नहीं कि राजनीतिक सिद्धांतकारों को अन्याय, जैसे कि अस्पृश्यता, के इतिहास को गंभीरता से लेना चाहिए। ऐतिहासिक अन्याय की अवधारणा में अनेक प्रकार के ऐतिहासिक अपकारों को विचार में लिया गया है, जो किसी न किसी रूप में वर्तमान में भी हो रहे हैं, और उनकी प्रवृत्ति ही ऐसी है कि उनमें सुधार न हो पाए। सुधार न होने देने के पीछे दो कारण कहे जा सकते हैं। एक तो यह, कि केवल इतना ही नहीं कि अन्याय की जड़ें इतिहास में गहरी जमी हुई हैं, बल्कि अन्याय स्वयं भी शोषण की आर्थिक संरचनाओं, भेदभाव की विचारधाराओं और प्रतिनिधित्व की रीतियों को संरचित करता है। दूसरा यह, कि ऐतिहासिक अन्याय की कोटि आम तौर पर बहुत से अपकारों, जैसे कि आर्थिक वंचन, सामाजिक भेदभाव और मान्यता के अभाव, के आर-पार फैली होती है। यह कोटि जटिल होती है, केवल इसलिए नहीं कि इसमें बहुत से अपकारों के बीच कोई स्पष्ट सीमा-रेखा नहीं होती, बल्कि इसलिए कि किसी न किसी अपकार की, आम तौर पर भेदभाव की, प्रवृत्ति दूसरे अपकारों से आंशिक रूप में स्वायत्तता हासिल कर लेने की होती है। यह भारत में सुधार के इतिहास से सिद्ध हुआ है। उपर्युक्त परिच्छेद के आधार पर निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं : 1. आर्थिक भेदभाव मिटा देने से सामाजिक भेदभाव मिटता है। 2. लोकतांत्रिक राज्यव्यवस्था ऐतिहासिक अपकारों के सुधार का सबसे अच्छा मार्ग है। उपर्युक्त में से कौन-सी पूर्वधारणा/पूर्वधारणाएँ वैध है/हैं?

    1. केवल 1
    2. केवल 2
    3. 1 और 2 दोनों
    4. न तो 1, और न ही 2
    Show answer

    Answer: (4) Neither 1 nor 2

    उत्तर: (4) न तो 1, और न ही 2

    The passage says discrimination tends to gain partial autonomy from other wrongs, so removing economic discrimination need not remove social discrimination; assumption 1 goes against the passage. Democratic polity is never discussed, so assumption 2 has no basis. Hence neither, (d).

    परिच्छेद कहता है कि भेदभाव अन्य अपकारों से आंशिक स्वायत्तता पा लेता है, अतः आर्थिक भेदभाव मिटने से सामाजिक भेदभाव मिटना आवश्यक नहीं; पूर्वधारणा 1 परिच्छेद के विपरीत है। लोकतांत्रिक राज्यव्यवस्था की कोई चर्चा नहीं है, अतः पूर्वधारणा 2 का आधार नहीं है। अतः न तो 1, न ही 2, (d)।

Answer it in the practice appMake a topic-wise quiz