UPSC CSAT 2019 · Question 1
Question 1 of the UPSC Prelims 2019 CSAT (General Studies Paper II) (2 June 2019). Try it first, then open the answer and explanation.
Read the following passage and answer the question that follows. Your answer should be based on the passage only. Political theorists no doubt have to take history of injustice, for example, untouchability, seriously. The concept of historical injustice takes note of a variety of historical wrongs that continue into the present in some form or the other and tend to resist repair. Two reasons might account for resistance to repair. One, not only are the roots of injustice buried deep in history, injustice itself constitutes economic structures of exploitation, ideologies of discrimination and modes of representation. Two, the category of historical injustice generally extends across a number of wrongs such as economic deprivation, social discrimination and lack of recognition. This category is complex, not only because of the overlap between a number of wrongs, but because one or the other wrong, generally discrimination, tends to acquire partial autonomy from others. This is borne out by the history of repair in India. What is the main idea that we can infer from the passage?
- Untouchability in India has not been taken seriously by political theorists.
- Historical injustice is inevitable in any society and is always beyond repair.
- Social discrimination and deprivation have their roots in bad economies.
- It is difficult, if not impossible, to repair every manifestation of historical injustice.
निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और उसके बाद आने वाले प्रश्न का उत्तर दीजिए। आपका उत्तर केवल परिच्छेद पर आधारित होना चाहिए। इसमें कोई संदेह नहीं कि राजनीतिक सिद्धांतकारों को अन्याय, जैसे कि अस्पृश्यता, के इतिहास को गंभीरता से लेना चाहिए। ऐतिहासिक अन्याय की अवधारणा में अनेक प्रकार के ऐतिहासिक अपकारों को विचार में लिया गया है, जो किसी न किसी रूप में वर्तमान में भी हो रहे हैं, और उनकी प्रवृत्ति ही ऐसी है कि उनमें सुधार न हो पाए। सुधार न होने देने के पीछे दो कारण कहे जा सकते हैं। एक तो यह, कि केवल इतना ही नहीं कि अन्याय की जड़ें इतिहास में गहरी जमी हुई हैं, बल्कि अन्याय स्वयं भी शोषण की आर्थिक संरचनाओं, भेदभाव की विचारधाराओं और प्रतिनिधित्व की रीतियों को संरचित करता है। दूसरा यह, कि ऐतिहासिक अन्याय की कोटि आम तौर पर बहुत से अपकारों, जैसे कि आर्थिक वंचन, सामाजिक भेदभाव और मान्यता के अभाव, के आर-पार फैली होती है। यह कोटि जटिल होती है, केवल इसलिए नहीं कि इसमें बहुत से अपकारों के बीच कोई स्पष्ट सीमा-रेखा नहीं होती, बल्कि इसलिए कि किसी न किसी अपकार की, आम तौर पर भेदभाव की, प्रवृत्ति दूसरे अपकारों से आंशिक रूप में स्वायत्तता हासिल कर लेने की होती है। यह भारत में सुधार के इतिहास से सिद्ध हुआ है। इस परिच्छेद से कौन-सा मुख्य विचार अनुगत होता है?
- भारत में अस्पृश्यता को राजनीतिक सिद्धांतकारों ने गंभीरता से नहीं लिया है।
- ऐतिहासिक अन्याय किसी भी समाज में अपरिहार्य है और सुधार से सदैव परे है।
- सामाजिक भेदभाव और वंचन की जड़ें दोषपूर्ण अर्थव्यवस्थाओं में हैं।
- ऐतिहासिक अन्याय की प्रत्येक अभिव्यक्ति का सुधार करना, यदि असंभव नहीं, तो कठिन अवश्य है।
Show answer
Answer: (4) It is difficult, if not impossible, to repair every manifestation of historical injustice.
उत्तर: (4) ऐतिहासिक अन्याय की प्रत्येक अभिव्यक्ति का सुधार करना, यदि असंभव नहीं, तो कठिन अवश्य है।
The passage explains why historical injustice resists repair: its roots run deep, it builds structures of exploitation and discrimination, and its wrongs overlap while one of them (usually discrimination) gains partial autonomy. The main idea is that repairing every form of historical injustice is difficult, if not impossible, (d). The passage does not say theorists ignored untouchability (a), that injustice is always beyond repair (b), or that bad economies are the root (c).
परिच्छेद बताता है कि ऐतिहासिक अन्याय का सुधार क्यों कठिन है: इसकी जड़ें गहरी हैं, यह शोषण और भेदभाव की संरचनाएँ बनाता है, और इसके अपकार एक-दूसरे से जुड़े हैं जबकि उनमें से एक (प्रायः भेदभाव) आंशिक स्वायत्तता पा लेता है। मुख्य विचार यह है कि ऐतिहासिक अन्याय की हर अभिव्यक्ति का सुधार, यदि असंभव नहीं, तो कठिन अवश्य है, (d)। परिच्छेद यह नहीं कहता कि सिद्धांतकारों ने अस्पृश्यता की उपेक्षा की (a), कि अन्याय सदा सुधार से परे है (b), या कि जड़ें दोषपूर्ण अर्थव्यवस्था में हैं (c)।