UPSC CSAT 2019 · Question 8
Question 8 of the UPSC Prelims 2019 CSAT (General Studies Paper II) (2 June 2019). Try it first, then open the answer and explanation.
Read the following passage and answer the question that follows. Your answer should be based on the passage only. Around 56 million years ago, the Atlantic Ocean had not fully opened and animals, perhaps including our primate ancestors, could walk from Asia to North America through Europe and across Greenland. Earth was warmer than it is today, but as the Palaeocene epoch gave way to Eocene, it was about to get much warmer still — rapidly and radically. The cause was a massive geologically sudden release of carbon. During this period called Palaeocene – Eocene Thermal Maximum or PETM, the carbon injected into the atmosphere was roughly the amount that would be injected today if humans burned all the Earth's reserves of coal, oil and natural gas. The PETM lasted for about 1,50,000 years, until the excess carbon was reabsorbed. It brought on drought, floods, insect plagues and a few extinctions. Life on Earth survived — indeed, it prospered — but it was drastically different. Based on the above passage, the following assumptions have been made: 1. Global warming has a bearing on the planet's biological evolution. 2. Separation of land masses causes the release of huge quantities of carbon into the atmosphere. 3. Increased warming of Earth's atmosphere can change the composition of its flora and fauna. 4. The present man-made global warming will finally lead to conditions similar to those which happened 56 million years ago. Which of the assumptions given above are valid?
- 1 and 2
- 3 and 4
- 1 and 3
- 2 and 4
निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और उसके बाद आने वाले प्रश्न का उत्तर दीजिए। आपका उत्तर केवल परिच्छेद पर आधारित होना चाहिए। लगभग 56 मिलियन वर्ष पूर्व, अटलांटिक महासागर पूरी तरह फैला हुआ नहीं था और जंतु, जिनमें शायद हमारे प्राइमेट पूर्वज भी शामिल थे, एशिया से यूरोप होते हुए उत्तरी अमेरिका तक पूरे ग्रीनलैंड में चल कर जा सकते थे। पृथ्वी आज की अपेक्षा अधिक उष्ण थी, किंतु जैसे-जैसे पुरानूतन युग समाप्त हुआ और आदिनूतन युग प्रारंभ होने लगा, यह और अधिक, बल्कि तेजी से और आमूल रूप से, उष्ण होने वाली थी। कारण था कार्बन का अति विशाल रूप से भूवैज्ञानिकतः अकस्मात् निर्मुक्त होना। पुरानूतन – आदिनूतन ऊष्मीय महत्तम (पैलियोसीन – इओसीन थर्मल मैक्सीमम) या PETM कही जाने वाली इस अवधि के दौरान, वायुमंडल में उतना कार्बन अंतःक्षिप्त हुआ जितना आज मनुष्य द्वारा पृथ्वी के कोयले, तेल और प्राकृतिक गैस के सारे भंडारों को जला देने पर अंतःक्षिप्त होता। PETM लगभग 1,50,000 वर्षों तक बनी रही जब तक कि कार्बन की अतिशय मात्रा पुनःअवशोषित नहीं हो गई। इससे सूखा, बाढ़, कीट प्लेग और कतिपय विलोपन हुए। पृथ्वी पर जीवन का अस्तित्व बना रहा — वास्तव में, यह फला-फूला — लेकिन इसमें घोर भिन्नता आ गई। उपर्युक्त परिच्छेद के आधार पर निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं : 1. भूमंडलीय तापन का इस ग्रह के जैव विकास पर प्रभाव पड़ता है। 2. भू-संहतियों के पृथक् होने से वायुमंडल में कार्बन की विशाल मात्राएँ निर्मुक्त होती हैं। 3. पृथ्वी के वायुमंडल का तापन बढ़ने से इसके वनस्पतिजात और प्राणिजात की संरचना में परिवर्तन हो सकता है। 4. वर्तमान मानव-कृत भूमंडलीय तापन से अंततः ठीक वैसी ही स्थितियाँ हो जाएँगी जैसी 56 मिलियन वर्ष पहले हुई थीं। उपर्युक्त में से कौन-सी पूर्वधारणाएँ वैध हैं?
- 1 और 2
- 3 और 4
- 1 और 3
- 2 और 4
Show answer
Answer: (3) 1 and 3
उत्तर: (3) 1 और 3
The PETM's sudden warming brought droughts, floods, insect plagues and extinctions, and life afterwards was drastically different, so warming affects biological evolution (1) and can change the make-up of flora and fauna (3). The passage does not say the separation of land masses released the carbon (2), and it compares the amount of carbon but does not predict that today's warming will end in the same conditions (4). Hence 1 and 3, (c).
PETM के अचानक तापन से सूखा, बाढ़, कीट प्लेग और विलोपन हुए, और उसके बाद जीवन बिलकुल भिन्न हो गया, अतः तापन का जैव विकास पर प्रभाव पड़ता है (1) और वह वनस्पतिजात तथा प्राणिजात की संरचना बदल सकता है (3)। परिच्छेद यह नहीं कहता कि भू-संहतियों के पृथक् होने से कार्बन निकला (2), और वह कार्बन की मात्रा की तुलना करता है, पर यह भविष्यवाणी नहीं करता कि आज का तापन ठीक वैसी ही स्थिति लाएगा (4)। अतः 1 और 3, (c)।