UPSC CSAT 2026 · Question 7
Question 7 of the UPSC Prelims 2026 CSAT (General Studies Paper II) (24 May 2026). Try it first, then open the answer and explanation.
Read the following passage and answer the question that follows. Your answer should be based on the passage only. ‘Kalagram’, the cultural village set up at the Maha Kumbh Mela, unfolded as a mosaic of India’s diverse regions, each represented by seven meticulously crafted ‘Sanskriti Angans’—stepping through the grand portal was like entering another world. These thematic zones, inspired by iconic temples like the Dakshineshwar Kali Temple and the Brahma Mandir, were treasure troves of regional artistry. Bengal’s Pattachitra paintings, Assam’s bamboo crafts, Tamil Nadu’s Thanjavur paintings, and Madhya Pradesh’s tribal sculpture—all were showcased in these living galleries where 230 master artisans breathed life into them using age-old techniques, their hands shaping India’s ancient history into creations to behold. Which one of the following statements is not correct?
- Paintings from four States of India have been mentioned.
- Stepping into Kalagram is likened to stepping into another world.
- The Angans have been described as living galleries.
- Kalagram is divided into thematic zones, inspired by well-known temples of India.
निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और उसके बाद आने वाले प्रश्न का उत्तर दीजिए। आपका उत्तर केवल परिच्छेद पर आधारित होना चाहिए। महाकुम्भ मेले में स्थापित किए गए सांस्कृतिक गाँव ‘कलाग्राम’ को भारत के विविधतापूर्ण अंचलों की एक पच्चीकारी (मोजैक) के रूप में प्रतिबिम्बित किया गया, जिनमें से प्रत्येक का प्रतिनिधित्व सजगता से गढ़े गए सात ‘संस्कृति आँगनों’ के द्वारा किया गया। भव्य प्रवेशद्वार में कदम रखते ही लगता था, मानो किसी दूसरे लोक में प्रवेश कर रहे हों। दक्षिणेश्वर काली मंदिर और ब्रह्मा मंदिर जैसे प्रसिद्ध मंदिरों से प्रेरित ये कथ्य-परक क्षेत्र (थिमैटिक जोन) आंचलिक कला-कौशल के बहुमूल्य खजाने थे। बंगाल की पट्टचित्र चित्रकारी, असम का बाँस शिल्प, तमिलनाडु की तंजावुर चित्रकारी, और मध्य प्रदेश की जनजातीय मूर्तिकला—ये सभी उन जीवंत दीर्घाओं में प्रदर्शित किए गए, जहाँ 230 उत्कृष्ट शिल्पकारों ने प्राचीन तकनीकों के प्रयोग से इनमें प्राण डाल दिए। उनके हाथों ने भारत के प्राचीन इतिहास को दर्शनीय रचनाओं में रूपांतरित किया। निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
- भारत के चार राज्यों की चित्रकारी का उल्लेख किया गया है।
- कलाग्राम में कदम रखने को दूसरे लोक में कदम रखने के समान बताया गया है।
- आँगनों को जीवंत दीर्घाओं के रूप में वर्णित किया गया है।
- भारत के सुप्रसिद्ध मंदिरों से प्रेरित होकर, कलाग्राम को कथ्य-परक क्षेत्रों (थिमैटिक जोन) में विभाजित किया गया।
Show answer
Answer: (1) Paintings from four States of India have been mentioned.
उत्तर: (1) भारत के चार राज्यों की चित्रकारी का उल्लेख किया गया है।
Statement (a) is not correct: paintings from only two States are mentioned, Bengal’s Pattachitra and Tamil Nadu’s Thanjavur paintings; Assam’s bamboo crafts and Madhya Pradesh’s tribal sculpture are crafts and sculpture, not paintings. The others are correct: (b) stepping through the grand portal "was like entering another world"; (c) the art was showcased in "these living galleries", i.e., the Angans or thematic zones; (d) Kalagram’s thematic zones were inspired by iconic temples like the Dakshineshwar Kali Temple and the Brahma Mandir.
कथन (a) सही नहीं है: केवल दो राज्यों की चित्रकारी का उल्लेख है, बंगाल की पट्टचित्र और तमिलनाडु की तंजावुर चित्रकारी; असम का बाँस शिल्प और मध्य प्रदेश की जनजातीय मूर्तिकला चित्रकारी नहीं, बल्कि शिल्प और मूर्तिकला हैं। शेष कथन सही हैं: (b) भव्य प्रवेशद्वार में कदम रखते ही लगता था 'मानो किसी दूसरे लोक में प्रवेश कर रहे हों'; (c) कलाकृतियाँ 'उन जीवंत दीर्घाओं' में प्रदर्शित की गईं, अर्थात् आँगनों या कथ्य-परक क्षेत्रों में; (d) कलाग्राम के कथ्य-परक क्षेत्र दक्षिणेश्वर काली मंदिर और ब्रह्मा मंदिर जैसे प्रसिद्ध मंदिरों से प्रेरित थे।