UPSC CSAT 2026 · Question 6
Question 6 of the UPSC Prelims 2026 CSAT (General Studies Paper II) (24 May 2026). Try it first, then open the answer and explanation.
Read the following passage and answer the question that follows. Your answer should be based on the passage only. ‘Kalagram’, the cultural village set up at the Maha Kumbh Mela, unfolded as a mosaic of India’s diverse regions, each represented by seven meticulously crafted ‘Sanskriti Angans’—stepping through the grand portal was like entering another world. These thematic zones, inspired by iconic temples like the Dakshineshwar Kali Temple and the Brahma Mandir, were treasure troves of regional artistry. Bengal’s Pattachitra paintings, Assam’s bamboo crafts, Tamil Nadu’s Thanjavur paintings, and Madhya Pradesh’s tribal sculpture—all were showcased in these living galleries where 230 master artisans breathed life into them using age-old techniques, their hands shaping India’s ancient history into creations to behold. Which of the following conclusions are valid? 1. Seven Sanskriti Angans, representing different regions of India, had been showcased in Kalagram. 2. Regional artistry was recognised via the inspiration drawn from iconic temples. 3. India’s ancient history had been crafted by the contemporary craftsmanship of 230 artisans into creations to behold. 4. Art forms from all regions of India had been showcased in these living galleries. Select the answer using the code given below.
- 1 and 2 only
- 2, 3 and 4
- 1, 2 and 4
- 1 and 3
निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और उसके बाद आने वाले प्रश्न का उत्तर दीजिए। आपका उत्तर केवल परिच्छेद पर आधारित होना चाहिए। महाकुम्भ मेले में स्थापित किए गए सांस्कृतिक गाँव ‘कलाग्राम’ को भारत के विविधतापूर्ण अंचलों की एक पच्चीकारी (मोजैक) के रूप में प्रतिबिम्बित किया गया, जिनमें से प्रत्येक का प्रतिनिधित्व सजगता से गढ़े गए सात ‘संस्कृति आँगनों’ के द्वारा किया गया। भव्य प्रवेशद्वार में कदम रखते ही लगता था, मानो किसी दूसरे लोक में प्रवेश कर रहे हों। दक्षिणेश्वर काली मंदिर और ब्रह्मा मंदिर जैसे प्रसिद्ध मंदिरों से प्रेरित ये कथ्य-परक क्षेत्र (थिमैटिक जोन) आंचलिक कला-कौशल के बहुमूल्य खजाने थे। बंगाल की पट्टचित्र चित्रकारी, असम का बाँस शिल्प, तमिलनाडु की तंजावुर चित्रकारी, और मध्य प्रदेश की जनजातीय मूर्तिकला—ये सभी उन जीवंत दीर्घाओं में प्रदर्शित किए गए, जहाँ 230 उत्कृष्ट शिल्पकारों ने प्राचीन तकनीकों के प्रयोग से इनमें प्राण डाल दिए। उनके हाथों ने भारत के प्राचीन इतिहास को दर्शनीय रचनाओं में रूपांतरित किया। निम्नलिखित में से कौन-से निष्कर्ष वैध हैं? 1. भारत के विभिन्न अंचलों का प्रतिनिधित्व करने वाले सात संस्कृति आँगनों को कलाग्राम में प्रदर्शित किया गया। 2. प्रसिद्ध मंदिरों से ली गई प्रेरणा के माध्यम से आंचलिक कला-कौशल को पहचान मिली। 3. 230 शिल्पकारों की समकालीन शिल्पकारी द्वारा भारत के प्राचीन इतिहास को दर्शनीय रचनाओं में रूपांतरित किया गया। 4. भारत के सभी अंचलों के कलारूप इन जीवंत दीर्घाओं में प्रदर्शित किए गए। नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए।
- केवल 1 और 2
- 2, 3 और 4
- 1, 2 और 4
- 1 और 3
Show answer
Answer: (1) 1 and 2 only
उत्तर: (1) केवल 1 और 2
Conclusion 1 is valid: Kalagram presented India’s diverse regions, each represented by seven crafted ‘Sanskriti Angans’. Conclusion 2 is valid: the thematic zones, inspired by iconic temples such as the Dakshineshwar Kali Temple and the Brahma Mandir, were "treasure troves of regional artistry", so the temple-inspired zones gave regional art its showcase. Conclusion 3 fails: the 230 master artisans worked with "age-old techniques", not contemporary craftsmanship. Conclusion 4 overreaches: the passage names the art of only a few States (Bengal, Assam, Tamil Nadu, Madhya Pradesh) and never says that all regions were covered. Hence 1 and 2 only.
निष्कर्ष 1 वैध है: कलाग्राम भारत के विविधतापूर्ण अंचलों की पच्चीकारी था, जिनका प्रतिनिधित्व सजगता से गढ़े गए सात 'संस्कृति आँगनों' ने किया। निष्कर्ष 2 वैध है: दक्षिणेश्वर काली मंदिर और ब्रह्मा मंदिर जैसे प्रसिद्ध मंदिरों से प्रेरित कथ्य-परक क्षेत्र 'आंचलिक कला-कौशल के बहुमूल्य खजाने' थे, अर्थात् मंदिरों से प्रेरित इन क्षेत्रों ने आंचलिक कला को मंच दिया। निष्कर्ष 3 अमान्य है: 230 उत्कृष्ट शिल्पकारों ने 'प्राचीन तकनीकों' का प्रयोग किया, समकालीन शिल्पकारी का नहीं। निष्कर्ष 4 परिच्छेद से आगे जाता है: इसमें केवल कुछ राज्यों (बंगाल, असम, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश) की कला का उल्लेख है, यह कहीं नहीं कहा गया कि सभी अंचल शामिल थे। अतः केवल 1 और 2।