UPSC CSAT 2021 · Question 52
Question 52 of the UPSC Prelims 2021 CSAT (General Studies Paper II) (10 October 2021). Try it first, then open the answer. The explanation is in the practice app with the All-in-One Pass.
Read the following passage and answer the question that follows. Your answer should be based on the passage only. Our cities are extremely vulnerable to climate change because of large concentrations of populations and poor infrastructure. Moreover, population densities are increasing in them but we have not yet developed the systems to address climate change impacts. Our cities contribute to 65 per cent of the GDP, but there are not enough facilities to cater to the needs of the people. It is important to address the issues of air quality, transport, etc., that are vital to identifying sustainable solutions. We need to involve citizens in city planning and create an ecosystem that meets the needs of the people. Which among the following is the most logical and rational inference that can be made from the passage given above?
- Our cities need to have well-defined administrative set-up with sufficient autonomy.
- Ever increasing population densities is a hindrance in our efforts to achieve sustainable development.
- To maintain and develop our cities we need to adopt sustainability related interventions.
- Public-Private Partnership mode of development is the viable long-term solution for the infrastructure and sustainability problems of India.
निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और उसके बाद आने वाले प्रश्न का उत्तर दीजिए। आपका उत्तर केवल परिच्छेद पर आधारित होना चाहिए। हमारे नगर, जनसंख्या के अधिक संकेन्द्रण और अपर्याप्त आधारिक संरचनाओं के कारण जलवायु परिवर्तन के प्रति अत्यधिक सुभेद्य हैं। इसके अतिरिक्त, उनमें जनसंख्या घनत्व बढ़ रहा है, किंतु हमने जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के निराकरण के लिए अभी तक कोई प्रणाली विकसित नहीं की है। जी.डी.पी. में, हमारे नगरों का योगदान 65% है, किंतु उनमें जनता की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त सुविधाएँ नहीं हैं। वायु की गुणता, परिवहन, आदि, से संबंधित समस्याओं पर ध्यान देना महत्त्वपूर्ण है, जो कि संधारणीय समाधान ढूँढ़ने के लिए अत्यावश्यक हैं। हमें नगर योजना बनाने के कार्य में नागरिकों को सम्मिलित करने की आवश्यकता है और ऐसे पारिस्थितिक तंत्र का सृजन करना होगा जो लोगों की आवश्यकताओं को पूरा कर सके। उपर्युक्त परिच्छेद के आधार पर प्रतिपादित, निम्नलिखित में से कौन-सा सर्वाधिक तर्कसंगत और विवेकपूर्ण निष्कर्ष हो सकता है?
- हमारे नगरों में पर्याप्त स्वायत्तता के साथ सुस्पष्ट प्रशासनिक व्यवस्था का होना आवश्यक है।
- निरंतर बढ़ता हुआ जनसंख्या घनत्व, संधारणीय विकास करने के हमारे प्रयासों में बाधक है।
- हमारे नगरों के रख-रखाव और विकास के लिए हमें संधारणीयता संबंधी हस्तक्षेप करने की आवश्यकता है।
- भारत की आधारिक संरचना और संधारणीयता संबंधी समस्याओं के लिए विकास की सार्वजनिक-निजी भागीदारी पद्धति व्यवहार्य दीर्घावधि समाधान है।
Show answer
Answer: (3) To maintain and develop our cities we need to adopt sustainability related interventions.
उत्तर: (3) हमारे नगरों के रख-रखाव और विकास के लिए हमें संधारणीयता संबंधी हस्तक्षेप करने की आवश्यकता है।
Explanation: open it in the practice app. It needs the ₹149 All-in-One Pass: one payment for every exam on the site.