UPSC CSAT 2021 · Question 51
Question 51 of the UPSC Prelims 2021 CSAT (General Studies Paper II) (10 October 2021). Try it first, then open the answer. The explanation is in the practice app with the All-in-One Pass.
Read the following passage and answer the question that follows. Your answer should be based on the passage only. The best universities like Harvard and MIT, despite having the luxury of having some truly excellent teachers on their payroll, are increasingly embracing the "flipped classroom" format, where students listen to video lectures at home, and spend class time applying their knowledge, solving problems, discussing examples, etc. Professors guide that discussion and fill in wherever necessary, explaining those bits that seem to be eluding the students and throwing in advanced ideas that happen to be topical. These universities have made their video lectures available free for anyone in the world. They are also encouraging colleges and universities all over the world to integrate these online courses into their own pedagogy, picking the pieces that are appropriate for their needs and building a package around them. Which one of the following statements best reflects the central idea of the passage given above?
- Efficacy of universities would be better in online mode of conducting classroom tuition as compared to conventional method.
- Availability of higher education can be made easier and cheaper without diluting the content.
- We need not invest much in infrastructure related to higher education and yet develop better human and social capital.
- Private sector institutions in higher education as well as coaching institutes can take advantage of this opportunity and thrive well.
निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और उसके बाद आने वाले प्रश्न का उत्तर दीजिए। आपका उत्तर केवल परिच्छेद पर आधारित होना चाहिए। हार्वर्ड और एम.आई.टी. जैसे सर्वोत्तम विश्वविद्यालय, उनके वेतन-पत्रक (पे-रोल) पर वास्तव में कुछ उत्कृष्ट अध्यापकों की सुविधा होने के बावजूद, "फ्लिप कक्षा" (Flipped classroom) प्रारूप को तेज़ी से अपना रहे हैं, जहाँ विद्यार्थी घर बैठे वीडियो व्याख्यान सुनते हैं, और कक्षा के समय में अपने ज्ञान का अनुप्रयोग, समस्याओं का समाधान, उदाहरणों पर चर्चा, इत्यादि करते हैं। प्रोफेसर उस चर्चा को संचालित करते हैं और आवश्यकतानुसार अपने विचार देते हैं, उन अंशों को स्पष्ट करते हैं, जो विद्यार्थियों को अस्पष्ट प्रतीत होते हैं और उन्हें ऐसे उन्नत विचारों से अवगत कराते हैं जो प्रासंगिक हों। इन विश्वविद्यालयों ने अपने वीडियो व्याख्यानों को पूरे विश्व में सबके लिए निःशुल्क उपलब्ध किया है। वे संपूर्ण विश्व के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों को इन ऑनलाइन पाठ्यक्रमों को एकीकृत करके अपने अध्यापन में शामिल करने, अपनी आवश्यकताओं के अनुरूप उपयुक्त खंडों को लेकर उसके आधार पर पैकेज तैयार करने के लिए भी प्रोत्साहित कर रहे हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा कथन उपर्युक्त परिच्छेद के केंद्रीय विचार को सर्वोत्तम रूप से दर्शाता है?
- पारंपरिक पद्धति की तुलना में कक्षा शिक्षण संचालित करने की ऑनलाइन पद्धति से विश्वविद्यालयों की क्षमता बेहतर होगी।
- विषय-वस्तु में कोई कमी किए बिना उच्चतर शिक्षा सहजता से और कम व्यय में उपलब्ध कराई जा सकेगी।
- हमें उच्चतर शिक्षा से संबंधित आधारिक संरचना में अधिक निवेश करने की आवश्यकता नहीं है और तब भी, हम बेहतर मानवीय और सामाजिक पूँजी विकसित कर सकते हैं।
- उच्चतर शिक्षा में निजी क्षेत्र के संस्थानों के साथ-साथ कोचिंग संस्थान इस अवसर का लाभ ले सकते हैं और फल-फूल सकते हैं।
Show answer
Answer: (2) Availability of higher education can be made easier and cheaper without diluting the content.
उत्तर: (2) विषय-वस्तु में कोई कमी किए बिना उच्चतर शिक्षा सहजता से और कम व्यय में उपलब्ध कराई जा सकेगी।
Explanation: open it in the practice app. It needs the ₹149 All-in-One Pass: one payment for every exam on the site.