Learn with Anil · UPSC CSE Prelims PYQsPractise online →Subscribe ₹149

UPSC CSAT 2020 · Question 1

Question 1 of the UPSC Prelims 2020 CSAT (General Studies Paper II) (4 October 2020). Try it first, then open the answer and explanation.

  1. Prelims 2020 · CSAT · Q1 · CSAT: Reading Comprehension · Passages

    Read the following passage and answer the question that follows. Your answer should be based on the passage only. In India, over the last decade or so, labour has been departing agriculture, but is only going to construction and unregistered manufacturing which are not markedly better jobs. Services, where labour tends to be most productive, are not generating the additional jobs the country needs. India will need 24 million or so jobs over the next decade. The new sector, e-commerce, can at best close only half the jobs gap. Only those sectors that drive domestic demand such as health and education can comfortably fill the other half. Which one of the following is best implied in the passage?

    1. Strong measures need to be taken to reduce the rural to urban migration of labour.
    2. The working condition in construction and unregistered manufacturing needs to be improved.
    3. Service sector has been reducing the problem of unemployment.
    4. Increased social sector spending is imperative for large-scale job creation.

    निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और उसके बाद आने वाले प्रश्न का उत्तर दीजिए। आपका उत्तर केवल परिच्छेद पर आधारित होना चाहिए। भारत में, पिछले दशक अथवा उसके आसपास, श्रमिक कृषि से हट रहे हैं, परंतु वे केवल निर्माण तथा गैर-पंजीकृत विनिर्माण में, जो कि स्पष्टतः बेहतर रोज़गार अवसर नहीं है, जा रहे हैं। सेवाएँ, जहाँ श्रम की प्रवृत्ति अधिक उत्पादनकारी होती है, अतिरिक्त रोज़गार अवसर उत्पन्न नहीं कर रही हैं जिनकी देश को आवश्यकता है। भारत को अगले दशक में लगभग 24 मिलियन नौकरियों की आवश्यकता होगी। नया सेक्टर, ई-व्यापार, रोज़गार के अंतर को अधिक-से-अधिक आधा ही भर पाएगा। केवल वे सेक्टर, जो घरेलू माँग को बढ़ावा देते हैं, जैसे स्वास्थ्य तथा शिक्षा, शेष आधे भाग को सुगमतापूर्वक भर सकते हैं। परिच्छेद में निम्नलिखित में से कौन-सा एक सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण निहितार्थ है?

    1. ग्रामीण से शहरी क्षेत्र में श्रमिकों का प्रवसन कम करने के लिए कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है।
    2. निर्माण तथा गैर-पंजीकृत विनिर्माण में कार्य करने की स्थितियों में सुधार लाना चाहिए।
    3. सेवा सेक्टर बेरोज़गारी की समस्या को कम करता रहा है।
    4. बड़े पैमाने पर रोज़गार उपलब्ध करवाने के लिए सामाजिक क्षेत्र में खर्च का बढ़ना आवश्यक है।
    Show answer

    Answer: (4) Increased social sector spending is imperative for large-scale job creation.

    उत्तर: (4) बड़े पैमाने पर रोज़गार उपलब्ध करवाने के लिए सामाजिक क्षेत्र में खर्च का बढ़ना आवश्यक है।

    Labour leaving farms is going only into low-quality construction and manufacturing jobs, services are not adding enough jobs, and e-commerce can close at most half the gap. The passage says only sectors that drive domestic demand, such as health and education, can fill the other half. So more social sector spending is needed for large-scale job creation, (d). Migration (a), working conditions (b) and the service sector's record (c) are not the point.

    कृषि छोड़ने वाले श्रमिक केवल निम्न गुणवत्ता के निर्माण और विनिर्माण रोज़गार में जा रहे हैं, सेवाएँ पर्याप्त रोज़गार नहीं जोड़ रहीं, और ई-व्यापार अधिक-से-अधिक आधा अंतर भर सकता है। परिच्छेद कहता है कि शेष आधा केवल स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे घरेलू माँग बढ़ाने वाले सेक्टर भर सकते हैं। अतः बड़े पैमाने पर रोज़गार सृजन के लिए सामाजिक क्षेत्र में अधिक व्यय आवश्यक है, (d)। प्रवसन (a), कार्य की स्थितियाँ (b) और सेवा सेक्टर का प्रदर्शन (c) मुख्य बिंदु नहीं हैं।

Answer it in the practice appMake a topic-wise quiz