UPSC Prelims 2022 GS Paper 1 · Question 3
Question 3 of the UPSC Prelims 2022 General Studies Paper I (5 June 2022). Try it first, then open the answer and explanation.
With reference to the Indian economy, consider the following statements: 1. If the inflation is too high, Reserve Bank of India (RBI) is likely to buy government securities. 2. If the rupee is rapidly depreciating, RBI is likely to sell dollars in the market. 3. If interest rates in the USA or European Union were to fall, that is likely to induce RBI to buy dollars. Which of the statements given above are correct?
- 1 and 2 only
- 2 and 3 only
- 1 and 3 only
- 1, 2 and 3
भारतीय अर्थव्यवस्था के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : 1. यदि मुद्रास्फीति अत्यधिक है, तो भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) सम्भावित रूप से सरकारी प्रतिभूतियाँ खरीद सकता है। 2. यदि रुपए का तेजी से मूल्यहास हो रहा है, तो RBI बाज़ार में डॉलरों का सम्भावित रूप से विक्रय कर सकता है। 3. यदि USA या यूरोपीय संघ में ब्याज दरें गिरती होतीं, तो इससे सम्भावित रूप से RBI की डॉलरों की खरीद प्रेरित हो सकती है। उपर्युक्त कथनों में कौन-से सही हैं?
- केवल 1 और 2
- केवल 2 और 3
- केवल 1 और 3
- 1, 2 और 3
Show answer
Answer: (2) 2 and 3 only
उत्तर: (2) केवल 2 और 3
1 is wrong: to fight high inflation the RBI drains liquidity, so it sells (not buys) government securities in open market operations. 2 is correct: when the rupee falls fast, the RBI sells dollars from its reserves to support it. 3 is correct: lower interest rates in the USA or EU push capital towards India, the rupee tends to appreciate, and the RBI buys dollars to absorb the inflow. Hence 2 and 3, (b).
1 गलत है: उच्च मुद्रास्फीति से निपटने के लिए RBI तरलता घटाता है, अतः खुले बाज़ार परिचालन में सरकारी प्रतिभूतियाँ बेचता है, खरीदता नहीं। 2 सही है: रुपए के तेज़ी से गिरने पर RBI उसे सहारा देने के लिए अपने भंडार से डॉलर बेचता है। 3 सही है: USA या यूरोपीय संघ में ब्याज दरें गिरने पर पूँजी भारत की ओर आती है, रुपया मज़बूत होता है, और RBI इस अंतर्वाह को सोखने के लिए डॉलर खरीदता है। अतः 2 और 3, (b)।