UPSC Prelims 2020 GS Paper 1 · Question 3
Question 3 of the UPSC Prelims 2020 General Studies Paper I (4 October 2020). Try it first, then open the answer and explanation.
With reference to the funds under Members of Parliament Local Area Development Scheme (MPLADS), which of the following statements are correct? 1. MPLADS funds must be used to create durable assets like physical infrastructure for health, education, etc. 2. A specified portion of each MP's fund must benefit SC/ST populations. 3. MPLADS funds are sanctioned on yearly basis and the unused funds cannot be carried forward to the next year. 4. The district authority must inspect at least 10% of all works under implementation every year. Select the correct answer using the code given below:
- 1 and 2 only
- 3 and 4 only
- 1, 2 and 3 only
- 1, 2 and 4 only
संसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (MPLADS) के अन्तर्गत निधियों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-से सही हैं? 1. MPLADS निधियाँ टिकाऊ परिसंपत्तियों जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा, आदि की भौतिक आधारभूत संरचनाओं के निर्माण में ही प्रयुक्त हो सकती हैं। 2. प्रत्येक सांसद की निधि का एक निश्चित अंश अनुसूचित जाति/जनजाति जनसंख्या के लाभार्थ प्रयुक्त होना आवश्यक है। 3. MPLADS निधियाँ वार्षिक आधार पर स्वीकृत की जाती हैं और अप्रयुक्त निधि को अगले वर्ष के लिए अग्रेनीत नहीं किया जा सकता। 4. कार्यान्वित हो रहे सभी कार्यों में से कम-से-कम 10% कार्यों का जिला प्राधिकारी द्वारा प्रति वर्ष निरीक्षण अनिवार्य है। नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- केवल 1 और 2
- केवल 3 और 4
- केवल 1, 2 और 3
- केवल 1, 2 और 4
Show answer
Answer: (4) 1, 2 and 4 only
उत्तर: (4) केवल 1, 2 और 4
Under the MPLADS guidelines the funds must create durable community assets (1), at least 15% must go to areas inhabited by Scheduled Castes and 7.5% to Scheduled Tribe areas (2), and the district authority must inspect at least 10% of works every year (4). MPLADS funds are non-lapsable, so unused money is carried forward (3 is wrong). Hence 1, 2 and 4 only, (d).
MPLADS दिशानिर्देशों के अनुसार निधियों से टिकाऊ सामुदायिक परिसंपत्तियाँ बननी चाहिए (1), कम-से-कम 15% अनुसूचित जाति और 7.5% अनुसूचित जनजाति आबादी वाले क्षेत्रों पर व्यय होना चाहिए (2), और जिला प्राधिकारी को प्रति वर्ष कम-से-कम 10% कार्यों का निरीक्षण करना है (4)। MPLADS निधियाँ व्यपगत नहीं होतीं, अतः अप्रयुक्त राशि अगले वर्ष ले जाई जाती है (3 गलत)। अतः केवल 1, 2 और 4, (d)।