UPSC CSAT 2026 · Question 46
Question 46 of the UPSC Prelims 2026 CSAT (General Studies Paper II) (24 May 2026). Try it first, then open the answer. The explanation is in the practice app with the All-in-One Pass.
Read the following passage and answer the question that follows. Your answer should be based on the passage only. The key source of the battle for clean skies and clear lungs is the fuel we burn—from household Chulhas to the thermal power plants. In most cases, it is biomass or coal. The Supreme Court banned the use of pet coke—the dirtiest of such fuels. The Delhi Government banned the use of coal, which was later extended to the entire National Capital Region. It was also agreed that the thermal power plants would clean up or shut down. Action on this has been patchy to say the least. The lesson from the transition to CNG is that people need alternatives for a ban to be effective. When diesel buses were stopped, CNG supply had to be assured. It also had to be feasible in terms of cost. The Supreme Court agreed that fiscal measures were needed to keep clean fuel cheaper than dirty fuel. Now even as coal is banned, the price of natural gas makes industry uncompetitive. Which of the following inferences is/are correct? 1. The source of the energy we consume is the key to the battle for cleaner air. 2. Bans are effective where the will is strong and the people are convinced that such bans are for the greater good of society. 3. There is judicial approval for a policy that intervenes fiscally to facilitate benevolent pricing for cleaner fuel. Select the answer using the code given below.
- 1 and 2
- 2 and 3
- 1 and 3
- 1 only
निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और उसके बाद आने वाले प्रश्न का उत्तर दीजिए। आपका उत्तर केवल परिच्छेद पर आधारित होना चाहिए। स्वच्छ आकाश और साफ फुफ्फुसों के लिए लड़ाई का मूल स्रोत वह ईंधन है, जिसे हम घरेलू चूल्हों से लेकर ताप विद्युत् संयंत्रों में जलाते हैं। अधिकांश मामलों में, यह जैव मात्रा (बायोमास) या कोयला होता है। उच्चतम न्यायालय ने पेट कोक के उपयोग पर पाबंदी लगा दी, जो ऐसे ईंधनों में सबसे अस्वच्छ है। दिल्ली सरकार ने कोयले के उपयोग पर पाबंदी लगाई, जो बाद में संपूर्ण राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र पर लागू की गई। इस बात पर भी सहमति हुई कि ताप विद्युत् संयंत्र प्रदूषण न फैलाएँ या उन्हें बंद कर दिया जाए। संक्षेप में कहें कि इस पर की गई कार्रवाई अनियमित रही है। CNG में संक्रमण से यह सीख मिलती है कि इस पाबंदी के प्रभावकारी होने के लिए लोगों को विकल्प की आवश्यकता है। जब डीजल बसों को बंद कर दिया गया, तो CNG की आपूर्ति सुनिश्चित करनी थी। लागत के संदर्भ में भी इसे व्यवहार्य होना था। उच्चतम न्यायालय इस बात से सहमत था कि स्वच्छ ईंधन को अस्वच्छ ईंधन की अपेक्षा सस्ता रखने के लिए राजकोषीय उपाय आवश्यक हैं। अब जबकि कोयले पर पाबंदी है, प्राकृतिक गैस की कीमत उद्योग को अप्रतिस्पर्धी बनाती है। निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से निष्कर्ष सही है/हैं? 1. हमारे उपभोग की ऊर्जा का स्रोत, अधिक स्वच्छ वायु के लिए होने वाली लड़ाई का मूल है। 2. जहाँ इच्छाशक्ति मजबूत हो और लोग सहमत हों कि ऐसी पाबंदियाँ समाज के व्यापक कल्याण के लिए हैं, वहाँ पाबंदियाँ प्रभावी होती हैं। 3. ऐसी नीति के लिए न्यायिक अनुमोदन दिया गया है, जो वित्तीय रूप से हस्तक्षेप कर अधिक स्वच्छ ईंधन के लिए हितकारी कीमत-निर्धारण को सुकर बनाए। नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए।
- 1 और 2
- 2 और 3
- 1 और 3
- केवल 1
Show answer
Answer: (3) 1 and 3
उत्तर: (3) 1 और 3
Explanation: open it in the practice app. It needs the ₹149 All-in-One Pass: one payment for every exam on the site.