UPSC CSAT 2026 · Question 32
Question 32 of the UPSC Prelims 2026 CSAT (General Studies Paper II) (24 May 2026). Try it first, then open the answer. The explanation is in the practice app with the All-in-One Pass.
Read the following passage and answer the question that follows. Your answer should be based on the passage only. India is starting to deploy AI for critical use cases such as weather forecasting, pest detection and control, and crop yield optimisation. However, penetration is limited to a small subset of tech-savvy farmers. In the US and in Europe, generative AI tools have started offering precision farming at scale, integrating large datasets to provide real-time agronomic insights. For at-scale integration and accessibility of AI tools in India, it would be helpful to develop Indian languages-based AI tools for smallholder farmers, partner with AgTechs to create affordable AI solutions, and disseminate AI-based advisory services through government programmes. Which of the following statements is/are not correct? 1. Tech-savvy farmers will drive the AgTech companies of the future. 2. The development of advisory services by the government programmes for the use of AI tools in agriculture would be helpful. 3. In the US and Europe, AI tools have replaced traditional agricultural practices. 4. The integration of large datasets for use in real-time agronomic analysis is already a reality. Select the answer using the code given below.
- 1 and 3 only
- 1, 3 and 4
- 2 and 4
- 3 only
निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और उसके बाद आने वाले प्रश्न का उत्तर दीजिए। आपका उत्तर केवल परिच्छेद पर आधारित होना चाहिए। भारत में, मौसम पूर्वानुमान, पीड़क (पेस्ट) का पता लगाना और नियंत्रण, तथा फसल पैदावार का इष्टतमीकरण जैसे महत्त्वपूर्ण उपयोग के मामलों में कृत्रिम मेधा (AI) का परिनियोजन प्रारंभ किया जा रहा है। यद्यपि, इसका विस्तार प्रौद्योगिकी-कुशल किसानों के एक अत्यंत छोटे वर्ग तक ही सीमित है। अमेरिका और यूरोप में, प्रजनक कृत्रिम मेधा साधनों (generative AI tools) ने बड़े पैमाने पर सटीक कृषि (precision farming) को प्रस्तावित करना आरंभ किया है, जिसमें तत्काल (real-time) सस्य-वैज्ञानिक अंतर्दृष्टि प्रदान करने के लिए बृहत् डेटा-समुच्चयों का एकीकरण सम्मिलित है। भारत में, बड़े पैमाने पर कृत्रिम मेधा साधनों (AI tools) के एकीकरण और पहुँच के लिए लघु जोतधारक किसानों हेतु भारतीय भाषाएँ आधारित कृत्रिम मेधा साधनों (AI tools) को विकसित करना, वहनीय कृत्रिम मेधा (AI) समाधान सृजित करने के लिए कृषि प्रौद्योगिकीविदों (AgTechs) के साथ भागीदारी, तथा सरकारी कार्यक्रमों के माध्यम से कृत्रिम मेधा (AI) आधारित परामर्शदात्री सेवाओं को प्रसारित करना सहायक होंगे। निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही नहीं है/हैं? 1. प्रौद्योगिकी-कुशल किसान भविष्य की कृषि प्रौद्योगिकी (AgTech) कंपनियों का संचालन करेंगे। 2. कृषि में कृत्रिम मेधा साधनों (AI tools) के उपयोग के लिए सरकारी कार्यक्रमों द्वारा परामर्शदात्री सेवाओं का विकास सहायक होगा। 3. अमेरिका और यूरोप में कृत्रिम मेधा साधनों (AI tools) ने पारम्परिक कृषि पद्धतियों को प्रतिस्थापित कर दिया है। 4. तत्काल (real-time) सस्य-वैज्ञानिक विश्लेषण में प्रयोग के लिए बृहत् डेटा-समुच्चयों का एकीकरण पहले से ही एक वास्तविकता है। नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए।
- केवल 1 और 3
- 1, 3 और 4
- 2 और 4
- केवल 3
Show answer
Answer: (1) 1 and 3 only
उत्तर: (1) केवल 1 और 3
Explanation: open it in the practice app. It needs the ₹149 All-in-One Pass: one payment for every exam on the site.