UPSC CSAT 2026 · Question 1
Question 1 of the UPSC Prelims 2026 CSAT (General Studies Paper II) (24 May 2026). Try it first, then open the answer and explanation.
Each item in this section contains a question followed by two statements. Answer each item using the following instructions. Question: X receives three coins of different denominations : 1, 2, 5, 10 and 20. If the total amount received by X is m, does X receive a coin of denomination 5? Statement I: m is not a prime number. Statement II: The sum of the digits of m is greater than 5.
- Select this option if the question can be answered using one of these statements alone, but cannot be answered using other statement
- Select this option if the question can be answered using either statement alone
- Select this option if the question can be answered using both the statements together, but cannot be answered using either statement alone
- Select this option if the question cannot be answered even using any of the statements
इस खंड में प्रत्येक प्रश्नांश में एक प्रश्न है जिसके बाद दो कथन दिए गए हैं। निम्नलिखित अनुदेशों का उपयोग कर प्रत्येक प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। प्रश्न : X को विभिन्न मूल्यवर्ग : 1, 2, 5, 10 और 20 के तीन सिक्के प्राप्त होते हैं। यदि X को मिली कुल धनराशि m है, तो क्या X को 5 मूल्यवर्ग का सिक्का प्राप्त हुआ है? कथन I : m एक अभाज्य संख्या नहीं है। कथन II : m के अंकों का योग 5 से अधिक है।
- इस विकल्प का चयन कीजिए, यदि प्रश्न का उत्तर, इन कथनों में से केवल एक का उपयोग कर दिया जा सकता है, किन्तु दूसरे कथन का उपयोग कर नहीं दिया जा सकता है
- इस विकल्प का चयन कीजिए, यदि प्रश्न का उत्तर, दोनों में से केवल किसी भी एक कथन का उपयोग कर दिया जा सकता है
- इस विकल्प का चयन कीजिए, यदि प्रश्न का उत्तर दोनों कथनों का एक साथ उपयोग कर दिया जा सकता है, किन्तु दोनों में से केवल किसी भी एक कथन का उपयोग कर नहीं दिया जा सकता है
- इस विकल्प का चयन कीजिए, यदि प्रश्न का उत्तर दोनों में से किसी भी कथन का उपयोग कर नहीं दिया जा सकता है
Show answer
Answer: (1) Select this option if the question can be answered using one of these statements alone, but cannot be answered using other statement
उत्तर: (1) इस विकल्प का चयन कीजिए, यदि प्रश्न का उत्तर, इन कथनों में से केवल एक का उपयोग कर दिया जा सकता है, किन्तु दूसरे कथन का उपयोग कर नहीं दिया जा सकता है
The ten possible three-coin totals are 8, 13, 16, 17, 23, 26, 27, 31, 32 and 35; those that include the 5-coin are 8, 16, 17, 26, 27, 35, and those without it are 13, 23, 31, 32. Statement I (m not prime) leaves 8, 16, 26, 27, 35 (with a 5) and also 32 = 2 + 10 + 20 (without a 5), so it cannot decide. Statement II (digit sum greater than 5) leaves 8, 16, 17, 26, 27, 35, every one of which contains the 5-coin, while 13, 23, 31 and 32 have digit sums of only 4 or 5. So Statement II alone answers "yes" but Statement I alone does not: option (a).
तीन भिन्न सिक्कों के कुल दस संभावित योग हैं: 8, 13, 16, 17, 23, 26, 27, 31, 32 और 35; इनमें 5 का सिक्का शामिल करने वाले योग 8, 16, 17, 26, 27, 35 हैं और 5 के बिना वाले 13, 23, 31, 32 हैं। कथन I (m अभाज्य संख्या नहीं है) से 8, 16, 26, 27, 35 (5 सहित) के साथ 32 = 2 + 10 + 20 (5 के बिना) भी बचता है, अतः इससे निर्णय नहीं होता। कथन II (अंकों का योग 5 से अधिक) से 8, 16, 17, 26, 27, 35 बचते हैं, जिन सभी में 5 का सिक्का है, जबकि 13, 23, 31 और 32 के अंकों का योग केवल 4 या 5 है। अतः कथन II अकेले 'हाँ' उत्तर देता है, पर कथन I अकेले नहीं: विकल्प (a)।