UPSC CSAT 2025 · Question 51
Question 51 of the UPSC Prelims 2025 CSAT (General Studies Paper II) (25 May 2025). Try it first, then open the answer. The explanation is in the practice app with the All-in-One Pass.
Read the following passage and answer the question that follows. Your answer should be based on the passage only. It is hard to predict how changes in the climate and the atmosphere’s chemistry will affect the prevalence and virulence of agricultural diseases. But there is a risk that such changes will make some plant infections more common in all climatic zones, perhaps catastrophically so. Part of the problem is that centuries of selective breeding have refined the genomes of most high-value crops. They are spectacular at growing in today’s conditions but genetic variations that are not immediately useful to them have been bred out. This is good for yields but bad for coping with changes. A minor disease or even an unknown one could suddenly rampage through a genetically honed crop. Which one of the following statements best reflects the central idea conveyed by the passage?
- Global climate change adversely affects the productivity of crops.
- Our total dependence on genetically honed crops entails possible food insecurity.
- Our food security should not depend on agricultural productivity alone.
- Genetically honed crops should be replaced with their wild varieties in our present cultivation practices.
निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और उसके बाद आने वाले प्रश्न का उत्तर दीजिए। आपका उत्तर केवल परिच्छेद पर आधारित होना चाहिए। इसका पूर्वानुमान लगाना कठिन है कि जलवायु और वायुमंडलीय रसायन में होने वाले परिवर्तन कृषि रोगों की व्यापकता और सांघातिकता को किस प्रकार प्रभावित करेंगे। लेकिन एक खतरा यह है, कि ऐसे परिवर्तन कुछ पादप संक्रमणों को सभी जलवायु क्षेत्रों में, संभवतः इस प्रकार एक अनर्थकर रूप में, अधिक आम बना देंगे। इस समस्या का एक भाग यह है, कि शताब्दियों से अपनाए गए चयनात्मक प्रजनन से उच्च-मूल्य वाली फ़सलों के वंश-सूत्र (जीनोम) परिष्कृत हुए हैं। वे आज की दशाओं में उपजने में शानदार हैं, किन्तु जो जननिक रूपांतरण उनके लिए तुरंत उपयोगी नहीं हैं, वे प्रजनन से बाहर हो गए हैं। यह उपज के लिए उत्तम है, किन्तु परिवर्तनों का सामना करने के लिए निकृष्ट है। एक साधारण बीमारी या कोई अज्ञात बीमारी भी आनुवंशिकतः संशोधित (जेनेटिकली होण्ड) फ़सलों को तुरंत तहस-नहस कर सकती है। निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन, इस परिच्छेद के केन्द्रीय विचार को सर्वोत्तम रूप में प्रतिबिंबित करता है?
- भूमंडलीय जलवायु परिवर्तन फ़सलों की उत्पादकता को प्रतिकूलतः प्रभावित करता है।
- आनुवंशिकतः संशोधित फ़सलों पर हमारी पूर्ण निर्भरता के परिणामस्वरूप खाद्य असुरक्षा होना संभव है।
- हमारी खाद्य सुरक्षा अकेले कृषि उत्पादकता पर ही निर्भर नहीं होनी चाहिए।
- हमारी वर्तमान कृषि प्रथाओं में आनुवंशिकतः संशोधित फ़सलों को उनकी जंगली किस्मों से प्रतिस्थापित कर देना चाहिए।
Show answer
Answer: (2) Our total dependence on genetically honed crops entails possible food insecurity.
उत्तर: (2) आनुवंशिकतः संशोधित फ़सलों पर हमारी पूर्ण निर्भरता के परिणामस्वरूप खाद्य असुरक्षा होना संभव है।
Explanation: open it in the practice app. It needs the ₹149 All-in-One Pass: one payment for every exam on the site.