UPSC CSAT 2025 · Question 34
Question 34 of the UPSC Prelims 2025 CSAT (General Studies Paper II) (25 May 2025). Try it first, then open the answer. The explanation is in the practice app with the All-in-One Pass.
Read the following passage and answer the question that follows. Your answer should be based on the passage only. If there is inequality in the pattern of population growth, there is greater inequality in food production and utilization. As societies become wealthier, their consumption of animal products increases. This means that a greater proportion of such basic foodstuff as grains and legumes that could feed humans directly is instead being converted into feed for poultry and large farm animals. Yet this conversion of plant-based food into animal food for humans is far from efficient. Only 16% of the calories fed to chickens are recovered by us when we eat them. This conversion rate goes down to five to seven per cent in large animals that are fed grain to add fat and some protein before slaughter. With reference to the above passage, the following assumptions have been made: I. The food manufacturing and processing industries in every country should align their objectives and processes in accordance with the changing needs of the societies. II. Wealthier societies tend to incur great loss of calories of food materials due to indirect utilization of their agricultural produce. Which of the above assumptions is/are valid?
- I only
- II only
- Both I and II
- Neither I nor II
निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और उसके बाद आने वाले प्रश्न का उत्तर दीजिए। आपका उत्तर केवल परिच्छेद पर आधारित होना चाहिए। यदि जनसंख्या वृद्धि के प्रतिरूप में असमानता है, तो खाद्य उत्पादन और उपयोग में उससे भी अधिक असमानता है। जैसे-जैसे समाज अधिक धनी होते जाते हैं, उनका पशु उत्पादों का उपभोग बढ़ता जाता है। इसका अर्थ है, कि दाना और फलियों जैसी मूलभूत खाद्य-सामग्री का बड़ा भाग, जो मनुष्यों का सीधे भरण कर सकता था, वह इसके बजाय कुक्कुट-पालन और बड़े फार्म पशुओं के चारे में बदला जा रहा है। तथापि पादप-आधारित आहार का मनुष्यों के लिए पशु आहार में यह परिवर्तन फलदायी होने से काफी दूर है। हमें कुक्कुटों को खाने से, उन्हें खिलाई गई कैलोरी का केवल 16% भाग ही वापस मिल पाता है। बड़े पशुओं में, जिन्हें पशुवध से पहले उनमें वसा और कुछ प्रोटीन शामिल करने के लिए दाना खिलाया जाता है, यह परिवर्तन दर और कम हो कर पाँच से लेकर सात प्रतिशत तक रह जाती है। उपर्युक्त परिच्छेद के सन्दर्भ में, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं : I. प्रत्येक देश में खाद्य विनिर्माण और प्रसंस्करण उद्योग को अपने उद्देश्यों और पद्धतियों को समाजों की बदलती हुई आवश्यकताओं के अनुसार उससे संगत रूप में रखना चाहिए। II. समृद्धतर समाज, अपने कृषि उत्पादों के अप्रत्यक्ष उपयोग के कारण खाद्य सामग्रियों की कैलोरियों में भारी हानि उठाने की ओर प्रवृत्त होते हैं। उपर्युक्त पूर्वधारणाओं में से कौन-सी वैध है/हैं?
- केवल I
- केवल II
- I और II दोनों
- न तो I और न ही II
Show answer
Answer: (2) II only
उत्तर: (2) केवल II
Explanation: open it in the practice app. It needs the ₹149 All-in-One Pass: one payment for every exam on the site.