UPSC CSAT 2025 · Question 11
Question 11 of the UPSC Prelims 2025 CSAT (General Studies Paper II) (25 May 2025). Try it first, then open the answer. The explanation is in the practice app with the All-in-One Pass.
Read the following passage and answer the question that follows. Your answer should be based on the passage only. Each State in India faces a distinctive set of challenges regarding the impact of warming, but also offers its own set of opportunities for reducing emissions depending on its natural resources. For example, coastal States need to take action to protect their shores from sea level rise, districts that are drier need to prepare for variable monsoon precipitation. Himalayan regions have their own unique challenges, and selected parts of peninsular India and offshore areas offer great opportunities for harnessing wind power. These various aspects need to be considered for developing clear and sustainable goals for the future. Which one of the following statements best reflects the most logical, rational and pragmatic message conveyed by the author of the passage?
- The mitigation and adaptation strategies to address/tackle the climate change is essentially the responsibility of each State.
- India is too diverse to implement any effective strategy or programme to address/tackle the climate change.
- It is basically the responsibility of the Union Government to implement the climate action plans and ensure net zero emissions.
- India needs to formulate effective climate change mitigation and adaptation strategies at the State/region level.
निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और उसके बाद आने वाले प्रश्न का उत्तर दीजिए। आपका उत्तर केवल परिच्छेद पर आधारित होना चाहिए। भारत में प्रत्येक राज्य तापन के प्रभाव को लेकर सुभिन्न चुनौतियों के समूह का सामना करता है, किन्तु उत्सर्जन को कम करने के लिए प्रत्येक राज्य के पास अपने-अपने सुयोग हैं, जो उसके अपने प्राकृतिक संसाधनों पर निर्भर हैं। उदाहरण के लिए, तटवर्ती राज्यों को अपने तटों को समुद्र स्तर में बढ़ोतरी से संरक्षित करने हेतु कार्रवाई करने की आवश्यकता है, अपेक्षाकृत सूखे जिलों को परिवर्ती मानसून वर्षा के लिए तैयारी करने की आवश्यकता है। हिमालयी क्षेत्रों की अपनी अनन्य चुनौतियाँ हैं, और प्रायद्वीपीय भारत और अपतट क्षेत्रों के चुनिंदा भागों में पवन शक्ति को काम में लाने के लिए बड़े सुयोग उपलब्ध हैं। इन विभिन्न परिप्रेक्ष्यों पर भविष्य के लिए स्पष्ट और सतत लक्ष्य विकसित करने हेतु विचार किए जाने की आवश्यकता है। निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन, इस परिच्छेद के लेखक द्वारा व्यक्त सर्वाधिक तर्कसंगत, विवेकपूर्ण और व्यावहारिक सन्देश को सर्वोत्तम रूप से प्रतिबिंबित करता है?
- जलवायु परिवर्तन का सामना/प्रबंध करने के लिए न्यूनीकरण करना और अनुकूलन कार्य-नीतियाँ अपनाना अनिवार्य रूप से प्रत्येक राज्य का उत्तरदायित्व है।
- भारत इतना विविधतापूर्ण है, कि उसके लिए जलवायु परिवर्तन का सामना/प्रबंध करने के लिए कोई प्रभावकारी कार्यनीति या कार्यक्रम कार्यान्वित करना कठिन है।
- जलवायु कार्य योजनाएँ कार्यान्वित करना और निवल शून्य उत्सर्जन सुनिश्चित करना मूलतः केंद्र सरकार का उत्तरदायित्व है।
- भारत के लिए राज्य/क्षेत्र स्तर पर जलवायु परिवर्तन के लिए न्यूनीकरण और अनुकूलन की प्रभावी कार्य-नीतियाँ प्रतिपादित करने की आवश्यकता है।
Show answer
Answer: (4) India needs to formulate effective climate change mitigation and adaptation strategies at the State/region level.
उत्तर: (4) भारत के लिए राज्य/क्षेत्र स्तर पर जलवायु परिवर्तन के लिए न्यूनीकरण और अनुकूलन की प्रभावी कार्य-नीतियाँ प्रतिपादित करने की आवश्यकता है।
Explanation: open it in the practice app. It needs the ₹149 All-in-One Pass: one payment for every exam on the site.