Learn with Anil · UPSC CSE Prelims PYQsPractise online →Subscribe ₹149

UPSC CSAT 2023 · Question 33

Question 33 of the UPSC Prelims 2023 CSAT (General Studies Paper II) (28 May 2023). Try it first, then open the answer. The explanation is in the practice app with the All-in-One Pass.

  1. Prelims 2023 · CSAT · Q33 · CSAT: Reading Comprehension · Passages

    Read the following passage and answer the question that follows. Your answer should be based on the passage only. There is a claim that organic farming is inherently safer and healthier. The reality is that because the organic farming industry is still young and not well-regulated in India, farmers and consumers, alike, are not only confused about what products are best for them, but sometimes use products in ways that could harm them as well. For example, since organic fertilizers are difficult to obtain on a large scale in India, farmers often use farmyard manure, which may contain toxic chemicals and heavy metals. Certain plant sprays, such as Datura flower and leaf spray, have an element called atropine. If it is not applied in the right dose, it can act on the nervous system of the consumer. Unfortunately, how much and when to use it are not well-researched or regulated issues. Based on the above passage, the following assumptions have been made: 1. Organic farming is inherently unsafe for both farmers and consumers. 2. Farmers and consumers need to be educated about eco-friendly food. Which of the assumptions given above is/are correct?

    1. 1 only
    2. 2 only
    3. Both 1 and 2
    4. Neither 1 nor 2

    निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और उसके बाद आने वाले प्रश्न का उत्तर दीजिए। आपका उत्तर केवल परिच्छेद पर आधारित होना चाहिए। ऐसा दावा किया जाता है कि जैविक खेती अन्तर्निहित रूप से अपेक्षाकृत सुरक्षित और स्वास्थ्यकर है। वास्तविकता यह है कि चूँकि जैविक खेती उद्योग भारत में अभी भी काफी नया है और ठीक से विनियमित नहीं है, किसान और उपभोक्ता, समान रूप से, न केवल भ्रमित हैं कि कौन-से उत्पाद उनके लिए सबसे अच्छे हैं, बल्कि कभी-कभी उत्पादों का ऐसे तरीकों से इस्तेमाल करते हैं जो कि उन्हीं को हानि पहुँचा सकते हैं। उदाहरण के लिए, चूँकि भारत में जैविक उर्वरकों का बड़े पैमाने पर प्राप्त होना कठिन है, अत: किसान प्राय: खेतों की खाद का इस्तेमाल करते हैं, जिनमें आविषालु (टॉक्सिक) रसायन और भारी धातु हो सकते हैं। कतिपय पादप फुहारों, उदाहरण के लिए धतूरा फूल और पत्तियों के फुहारों में ऐट्रोपीन नाम का तत्त्व होता है। यदि इसका इस्तेमाल ठीक-ठीक मात्रा में न हो, तो यह उपभोक्ता के स्नायु तंत्र पर प्रभाव डाल सकता है। दुर्भाग्य से, इसे कितना और कब इस्तेमाल करना है, इन मुद्दों पर पर्याप्त अनुसंधान या विनियमन नहीं हुआ है। उपर्युक्त परिच्छेद पर आधारित, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं : 1. जैविक खेती अन्तर्निहित रूप से किसानों और उपभोक्ताओं दोनों के लिए असुरक्षित है। 2. किसानों और उपभोक्ताओं को पर्यावरण-हितैषी खाद्य-पदार्थ के बारे में शिक्षित होने की ज़रूरत है। उपर्युक्त पूर्वधारणाओं में से कौन-सी सही है/हैं?

    1. केवल 1
    2. केवल 2
    3. 1 और 2 दोनों
    4. न तो 1, न ही 2
    Show answer

    Answer: (2) 2 only

    उत्तर: (2) केवल 2

    Explanation: open it in the practice app. It needs the ₹149 All-in-One Pass: one payment for every exam on the site.

Answer it in the practice appMake a topic-wise quiz