UPSC CSAT 2023 · Question 21
Question 21 of the UPSC Prelims 2023 CSAT (General Studies Paper II) (28 May 2023). Try it first, then open the answer. The explanation is in the practice app with the All-in-One Pass.
Read the following passage and answer the question that follows. Your answer should be based on the passage only. To tackle the problem of pollution in cities, policy makers think that drastic actions like temporary use of odd-even number scheme for vehicles, closing schools, factories, construction activities, and banning the use of certain type of vehicles are a way forward. Even then the air is not clean. Vehicles more than 15 years old comprise one percent of the total; and taking them off the road will not make any difference. Banning certain fuels and car types arbitrarily is not proper. Diesel engines produce more PM 2.5 and less CO₂ than petrol or CNG engines. On the other hand, both diesel and CNG engines produce more NOₓ than petrol engines. No one has measured the amount of NOₓ that CNG engines are emitting. Arbitrary bans on vehicles that have passed mandated fitness tests and periodic pollution tests are unfair. What is needed is the scientific and reliable information about the source of pollutants on a continuing basis and the technologies that will work to reduce pollution from them. Which one of the following statements best reflects the most logical and rational implication conveyed by the passage?
- Arbitrary curbs on vehicles to reduce pollution are difficult to implement.
- Knee-jerk reactions cannot solve the problem of pollution but an evidence-based approach will be more effective.
- A heavy penalty should be enforced on those driving without periodic pollution tests.
- In the absence of laws to deal with the problems of pollution, the administration tends to make arbitrary decisions.
निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और उसके बाद आने वाले प्रश्न का उत्तर दीजिए। आपका उत्तर केवल परिच्छेद पर आधारित होना चाहिए। शहरों में प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए नीति-निर्माता यह सोचते हैं कि वाहनों के लिए सम-विषम संख्या योजना (ऑड-ईवेन स्कीम) के अस्थायी प्रयोग, विद्यालयों, फैक्टरियों, निर्माण कार्यकलाप को बंद करने, और कुछ प्रकार के वाहनों पर प्रतिबन्ध लगाने जैसे कठोर कदम आगे बढ़ने की राह हैं। इस पर भी हवा शुद्ध नहीं है। 15 वर्ष से अधिक पुराने वाहन कुल वाहनों का एक प्रतिशत हैं; और उन्हें सड़कों से हटा दें तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। कतिपय ईंधनों और कुछ प्रकार की कारों पर मनमाना प्रतिबन्ध लगा देना उपयुक्त नहीं है। पेट्रोल या CNG इंजनों की अपेक्षा डीज़ल इंजन अधिक PM 2.5 और कम CO₂ उत्पन्न करते हैं। इसके विपरीत, पेट्रोल इंजनों की तुलना में डीज़ल और CNG इंजन दोनों अधिक NOₓ उत्सर्जित करते हैं। किसी ने भी CNG इंजनों से उत्सर्जित हो रहे NOₓ के परिमाण को मापा नहीं है। जो वाहन अनिवार्य दुरुस्ती परीक्षण (फिटनेस टेस्ट) और आवधिक प्रदूषण परीक्षण से पारित हो चुके हैं, उन पर मनमाना प्रतिबन्ध लगाना अनुचित है। आवश्यकता इस बात की है कि प्रदूषकों के स्रोतों के बारे में वैज्ञानिक और विश्वसनीय सूचना निरंतर आधार पर उपलब्ध हो, और वे प्रौद्योगिकियाँ हों जो उनसे प्रदूषण को कम करने की दिशा में काम करें। निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक, इस परिच्छेद द्वारा व्यक्त सर्वाधिक युक्तियुक्त और तर्कसंगत निहितार्थ को सर्वोत्तम रूप में प्रतिबिंबित करता है?
- प्रदूषण कम करने के लिए वाहनों पर मनमाने नियंत्रण को कार्यान्वित करना मुश्किल है।
- तुरत-फुरत सूझे तरीके से की गई प्रतिक्रियाओं से प्रदूषण की समस्या हल नहीं हो सकती, बल्कि साक्ष्य-आधारित उपागम अधिक प्रभावशाली होगा।
- आवधिक प्रदूषण जाँच के बिना गाड़ी चलाने वालों पर भारी जुर्माना लगाया जाना चाहिए।
- प्रदूषण की समस्याओं का सामना करने के कानून के अभाव में प्रशासन की प्रवृत्ति मनमाने निर्णय लेने की होती है।
Show answer
Answer: (2) Knee-jerk reactions cannot solve the problem of pollution but an evidence-based approach will be more effective.
उत्तर: (2) तुरत-फुरत सूझे तरीके से की गई प्रतिक्रियाओं से प्रदूषण की समस्या हल नहीं हो सकती, बल्कि साक्ष्य-आधारित उपागम अधिक प्रभावशाली होगा।
Explanation: open it in the practice app. It needs the ₹149 All-in-One Pass: one payment for every exam on the site.