UPSC CSAT 2023 · Question 11
Question 11 of the UPSC Prelims 2023 CSAT (General Studies Paper II) (28 May 2023). Try it first, then open the answer. The explanation is in the practice app with the All-in-One Pass.
Read the following passage and answer the question that follows. Your answer should be based on the passage only. The emissions humans put into the atmosphere now will affect the climate in the middle of the century and onwards. Technological change, meanwhile, could make a future transition away from fossil fuels cheap or it might not, leaving the world with a terrible choice between sharply reducing emissions at huge cost or suffering through the effects of unabated warming. Businesses that do not hedge against the threat of uncertain outcomes fail. The world cannot afford such recklessness on climate change. Which one of the following statements best reflects the crucial message conveyed by the author of the passage?
- Businesses that cause emissions may need to close down or pay for pollution in future.
- The only solution is technological development related to the issues of climate change.
- Waiting to deal with carbon emissions until technology improves is not a wise strategy.
- Since future technological change is uncertain, new industries should be based on renewable energy sources.
निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और उसके बाद आने वाले प्रश्न का उत्तर दीजिए। आपका उत्तर केवल परिच्छेद पर आधारित होना चाहिए। जो उत्सर्जन मनुष्य वर्तमान समय में वायुमंडल में डालते हैं, वे जलवायु को इस सदी के मध्य में और उसके आगे प्रभावित करेंगे। इसी बीच, प्रौद्योगिकीय परिवर्तन के द्वारा भविष्य में जीवाश्म ईंधन से अलग विकल्प सस्ता हो सकता है या शायद न हो, जिससे दुनिया के पास यही भयावह विकल्प रह जाएगा कि या तो भारी लागत पर तेज़ी से उत्सर्जन को कम किया जाए या ज्यों के त्यों तापन के दुष्प्रभाव से पीड़ित होते रहें। जो व्यवसाय अनिश्चित परिणामों के खतरों से बचाव नहीं करते, वे विफल हो जाते हैं। विश्व जलवायु परिवर्तन के बारे में ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं कर सकती। निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक, इस परिच्छेद के लेखक द्वारा व्यक्त निर्णायक सन्देश को सर्वोत्तम रूप से प्रतिबिंबित करता है?
- जो व्यवसाय उत्सर्जन करते हैं, ज़रूरत है कि या तो वे बंद हो जाएँ या भविष्य में प्रदूषण की कीमत चुकाएँ।
- एकमात्र हल यही है कि जलवायु परिवर्तन के मुद्दों से संबंधित प्रौद्योगिकीय विकास हो।
- जब तक प्रौद्योगिकी में सुधार न आए, तब तक कार्बन उत्सर्जन से निपटने की प्रतीक्षा करते रहना बुद्धिमत्तापूर्ण रणनीति नहीं है।
- चूँकि भविष्य का प्रौद्योगिकीय परिवर्तन अनिश्चित है, नए उद्योगों को नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों पर आधारित किया जाना चाहिए।
Show answer
Answer: (3) Waiting to deal with carbon emissions until technology improves is not a wise strategy.
उत्तर: (3) जब तक प्रौद्योगिकी में सुधार न आए, तब तक कार्बन उत्सर्जन से निपटने की प्रतीक्षा करते रहना बुद्धिमत्तापूर्ण रणनीति नहीं है।
Explanation: open it in the practice app. It needs the ₹149 All-in-One Pass: one payment for every exam on the site.