UPSC CSAT 2022 · Question 71
Question 71 of the UPSC Prelims 2022 CSAT (General Studies Paper II) (5 June 2022). Try it first, then open the answer. The explanation is in the practice app with the All-in-One Pass.
Read the following passage and answer the question that follows. Your answer should be based on the passage only. To encourage research is one of the functions of a university. Contemporary universities have encouraged research, not only in those cases where research is necessary, but on all sorts of entirely unprofitable subjects as well. Scientific research is probably never completely valueless. However silly and insignificant it may seem, however mechanical and unintelligent the labours of the researchers, there is always a chance that the results may be of value to the investigator of talent, who can use the facts collected for him by uninspired but industrious researchers as the basis of some fruitful generalization. But where research is not original, but consists in the mere rearrangement of existing materials, where its object is not scientific but literary or historical, then there is a risk of the whole business becoming merely futile. The author's assumption about scientific research is that
- it is never very valuable
- it is sometimes very valuable
- it is never without some value
- it is always very valuable
निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और उसके बाद आने वाले प्रश्न का उत्तर दीजिए। आपका उत्तर केवल परिच्छेद पर आधारित होना चाहिए। अनुसंधान को प्रोत्साहित करना किसी विश्वविद्यालय के कार्यों में से एक है। समकालीन विश्वविद्यालयों ने अनुसंधान को प्रोत्साहित किया है, न केवल उन मामलों में जहाँ अनुसंधान आवश्यक है, बल्कि सभी प्रकार के पूर्ण अलाभकर विषयों में भी। वैज्ञानिक अनुसंधान संभवतः कभी भी पूरी तरह मूल्यहीन नहीं होता। यह जितना भी मूर्खतापूर्ण और महत्त्वहीन लगे, अनुसंधानकर्ताओं का श्रम जितना भी यांत्रिक और अबौद्धिक हो, एक ऐसा मौका हमेशा ही रहता है कि प्रतिभा के अन्वेषक के लिए उसके परिणाम महत्त्व के हों, जो प्रेरणाहीन किन्तु मेहनती अनुसंधानकर्ताओं द्वारा अपने लिए एकत्रित तथ्यों को किसी सारभूत सामान्यीकरण के आधार के रूप में इस्तेमाल कर सके। किन्तु, जहाँ अनुसंधान मौलिक नहीं है, और सिर्फ विद्यमान सामग्रियों को फिर से व्यवस्थित करने के रूप में बना है, जहाँ इसका उद्देश्य वैज्ञानिक न होकर साहित्यिक या ऐतिहासिक है, तो यह आशंका है कि यह पूरा कार्य निरर्थक बन कर रह जाए। वैज्ञानिक अनुसंधान के बारे में लेखक की पूर्वधारणा यह है कि
- यह कभी भी बहुत मूल्यवान नहीं होता
- यह कभी-कभी बहुत मूल्यवान होता है
- यह कभी भी कुछ-न-कुछ मूल्य के बिना नहीं होता
- यह हमेशा ही बहुत मूल्यवान होता है
Show answer
Answer: (3) it is never without some value
उत्तर: (3) यह कभी भी कुछ-न-कुछ मूल्य के बिना नहीं होता
Explanation: open it in the practice app. It needs the ₹149 All-in-One Pass: one payment for every exam on the site.