UPSC CSAT 2021 · Question 33
Question 33 of the UPSC Prelims 2021 CSAT (General Studies Paper II) (10 October 2021). Try it first, then open the answer. The explanation is in the practice app with the All-in-One Pass.
Read the following passage and answer the question that follows. Your answer should be based on the passage only. Inequality violates a basic democratic norm : the equal standing of citizens. Equality is a relation that obtains between persons in respect of some fundamental characteristic that they share in common. Equality is, morally speaking, a default principle. Therefore, persons should not be discriminated on grounds such as race, caste, gender, ethnicity, disability, or class. These features of human condition are morally irrelevant. The idea that one should treat persons with respect not only because some of these persons possess some special features or talent, for example skilled cricketers, gifted musicians, or literary giants, but because persons are human beings, is by now part of commonsense morality. With reference to the above passage, the following assumptions have been made: 1. Equality is a prerequisite for people to participate in the multiple transactions of society from a position of confidence. 2. Occurrence of inequality is detrimental to the survival of democracy. 3. Equal standing of all citizens is an idea that cannot actually be realised even in a democracy. 4. Right to equality should be incorporated into our values and day-to-day political vocabulary. Which of the above assumptions are valid?
- 1 and 2 only
- 2 and 3 only
- 1 and 4 only
- 3 and 4 only
निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और उसके बाद आने वाले प्रश्न का उत्तर दीजिए। आपका उत्तर केवल परिच्छेद पर आधारित होना चाहिए। असमानता इस मूल लोकतांत्रिक प्रतिमानक का उल्लंघन करती है कि सभी नागरिक समान हैं। समानता वह संबंध है, जो कुछेक मूलभूत विशेषताओं के संबंध में व्यक्तियों के बीच होती है, जिसे वे सामान्य रूप से साझा करते हैं। नैतिकता की दृष्टि से कहें तो समानता एक स्वतः निर्धारित सिद्धांत है। इसलिए प्रजाति, जाति, लिंग, संजातीयता, निःशक्तता, या वर्ग जैसे आधारों पर व्यक्तियों के बीच भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए। मानवीय स्थिति की ये विशेषताएँ नैतिक दृष्टि से संगत नहीं हैं। यह विचार कि व्यक्तियों के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार किया जाना चाहिए, न केवल इस कारण से कि इनमें से कुछेक व्यक्तियों के पास कुछ असाधारण विशेषताएँ अथवा प्रतिभा होती है, जैसे, इनमें से कुछेक व्यक्ति कुशल क्रिकेट खिलाड़ी, प्रतिभाशाली संगीतकार, अथवा विख्यात साहित्यकार होते हैं, बल्कि इसलिए भी कि वे सभी मनुष्य हैं, अब सामान्यबुद्धि-नीति का अंग बन गया है। उपर्युक्त परिच्छेद के संदर्भ में, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं : 1. समानता, लोगों के लिए समाज के बहुविध व्यवहारों में आत्मविश्वास के साथ भाग लेने की एक पूर्वापेक्षा है। 2. असमानता का होना लोकतंत्र के अस्तित्व के लिए हानिकारक है। 3. सभी नागरिकों के समान होने का विचार ऐसा है, जिसे किसी लोकतंत्र में भी वास्तव में कार्यान्वित नहीं किया जा सकता है। 4. समानता के अधिकार को हमारे मूल्यों और दिन-प्रतिदिन की राजनीतिक शब्दावली में समाविष्ट किया जाना चाहिए। उपर्युक्त में से कौन-सी पूर्वधारणाएँ मान्य हैं?
- केवल 1 और 2
- केवल 2 और 3
- केवल 1 और 4
- केवल 3 और 4
Show answer
Answer: (3) 1 and 4 only
उत्तर: (3) केवल 1 और 4
Explanation: open it in the practice app. It needs the ₹149 All-in-One Pass: one payment for every exam on the site.