UPSC CSAT 2021 · Question 12
Question 12 of the UPSC Prelims 2021 CSAT (General Studies Paper II) (10 October 2021). Try it first, then open the answer. The explanation is in the practice app with the All-in-One Pass.
Read the following passage and answer the question that follows. Your answer should be based on the passage only. At the heart of agroecology is the idea that agroecosystems should mimic the biodiversity levels and functioning of natural ecosystems. Such agricultural mimics, like their natural models, can be productive, pest-resistant, nutrient conserving, and resilient to shocks and stresses. In ecosystems there is no 'waste', nutrients are recycled indefinitely. Agroecology aims at closing nutrient loops, i.e., returning all nutrients that come out of the soil back to the soil such as through application of farmyard manure. It also harnesses natural processes to control pests and build soil fertility i.e., through intercropping. Agroecological practices include integrating trees with livestock and crops. Consider the following: 1. Cover crops 2. Fertigation 3. Hydroponics 4. Mixed farming 5. Polyculture 6. Vertical farming Which of the above farming practices can be compatible with agroecology, as implied by the passage?
- 1, 4 and 5 only
- 2, 3, 4 and 5 only
- 1, 2, 3 and 6 only
- 4 and 6 only
निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और उसके बाद आने वाले प्रश्न का उत्तर दीजिए। आपका उत्तर केवल परिच्छेद पर आधारित होना चाहिए। कृषि पारिस्थितिकी के मूल में यह अवधारणा है कि कृषि पारिस्थितिक तंत्रों को प्राकृतिक पारिस्थितिक तंत्रों के जैव-विविधता स्तरों और कार्य-प्रणाली का अनुकरण करना चाहिए। ऐसी कृषि अनुकृतियाँ (मिमिक्स), अपने प्राकृतिक मॉडलों की तरह उत्पादक, पीड़क-प्रतिरोधी, पोषक-संरक्षक, तथा प्रघात और तनाव के प्रति समुत्थानशील (रिज़िलिअंट) हो सकती हैं। पारिस्थितिक तंत्रों में कुछ भी 'व्यर्थ' नहीं जाता है, और पोषक तत्त्वों का अनंत काल तक पुनः चक्रण होता है। कृषि पारिस्थितिकी का उद्देश्य पोषक लूपों को बंद करना है, अर्थात्, मिट्टी से निकल चुके सभी पोषक तत्त्वों को फार्मयार्ड खाद के अनुप्रयोग जैसे तरीकों के द्वारा मिट्टी में पुनः वापस पहुँचाना है। इसके अंतर्गत, प्राकृतिक प्रक्रियाओं का उपयोग पीड़क नियंत्रण के लिए तथा अंतर-सस्य कृषि (इंटर-क्रॉपिंग) के द्वारा मृदा को उर्वर बनाने के लिए भी किया जाता है। कृषि पारिस्थितिकी पद्धतियों में पशुधन और फ़सलों के साथ वृक्षों का एकीकरण शामिल है। निम्नलिखित पर विचार कीजिए : 1. भूमि-संरक्षण-सस्य (कवर क्रॉप्स) 2. उर्वरक-सिंचाई (फर्टिगेशन) 3. जल संवर्धन 4. मिश्रित कृषि 5. बहु-सस्यन (पॉलीकल्चर) 6. ऊर्ध्वाधर कृषि (वर्टिकल फार्मिंग) परिच्छेद के अनुसार, उपर्युक्त में से कौन-सी कृषि पद्धतियाँ कृषि पारिस्थितिकी के अनुकूल हो सकती हैं?
- केवल 1, 4 और 5
- केवल 2, 3, 4 और 5
- केवल 1, 2, 3 और 6
- केवल 4 और 6
Show answer
Answer: (1) 1, 4 and 5 only
उत्तर: (1) केवल 1, 4 और 5
Explanation: open it in the practice app. It needs the ₹149 All-in-One Pass: one payment for every exam on the site.