UPSC CSAT 2020 · Question 43
Question 43 of the UPSC Prelims 2020 CSAT (General Studies Paper II) (4 October 2020). Try it first, then open the answer. The explanation is in the practice app with the All-in-One Pass.
Which of the following are the most rational inferences that can be made from the passage? 1. Farmers' income will be higher with pulse cultivation than with paddy cultivation. 2. Pulse cultivation causes less pollution as compared to paddy cultivation. 3. Pulse straw can be used to improve soil quality. 4. In the context of northern Indian agriculture, paddy straw has no usefulness. 5. Mechanized agriculture is the main cause for stubble burning. Select the correct answer using the code given below.
- 2, 3 and 5
- 1, 4 and 5
- 2 and 3 only
- 1 and 4 only
निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और उसके बाद आने वाले प्रश्न का उत्तर दीजिए। आपका उत्तर केवल परिच्छेद पर आधारित होना चाहिए। दलहन की प्रजाति 'पूसा अरहर 16' को पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के धान उगाने वाले क्षेत्रों और अंततः सम्पूर्ण भारत में उगाए जा सकने की संभावना है। उसकी उत्पादकता (लगभग 2000 कि॰ ग्रा॰/हेक्टेयर) उपलब्ध प्रजातियों की तुलना में महत्त्वपूर्ण रूप से अधिक होगी और चूँकि उसके आकार में एकरूपता होगी, उसकी कटाई मशीनों से भी संभव होगी एवं उत्तरी भारत के उन कृषकों, जो आजकल इस तकनीक का प्रयोग धान के लिए करते हैं, के लिए एक आकर्षक विशेषता होगी। सबसे महत्त्वपूर्ण यह है कि अरहर का पुआल, धान के पुआल के विपरीत, हरा होता है और उसे मृदा में वापस जोता जा सकता है। धान के पुआल में परेशानी यह है कि सेलखड़ी (silica) की मात्रा अधिक होती है जो आसानी से उसका अपघटन नहीं होने देती। अरहर में कंबाइन कटाई के बाद भी कृषक को बचे हुए पुआल को छोटे टुकड़ों में काटने के लिए केवल रोटोवेटर चलाने की आवश्यकता होती है जिन्हें वापस जोता जा सकता है और जो बहुत तेजी से अपघटित हो जाते हैं। यह कार्य धान के बचे हुए डंठलों के साथ कठिन है जिन्हें आसानी से निकाला या वापस नहीं जोता जा सकता। इसलिए, कृषक साधारणतः इसे जलाने का आसान रास्ता चुनते हैं। निम्नलिखित में से कौन-से ऐसे सर्वाधिक तर्कसंगत निष्कर्ष हैं जो उपर्युक्त परिच्छेद से निकाले जा सकते हैं? 1. धान की तुलना में दलहन उगाने से कृषकों की आय अधिक होगी। 2. दलहन उगाना, धान उगाने की तुलना में कम प्रदूषण उत्पन्न करता है। 3. दलहन के पुआल का प्रयोग मृदा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए किया जा सकता है। 4. उत्तरी भारत की कृषि के संदर्भ में, धान के पुआल की कोई उपयोगिता नहीं है। 5. मशीनीकृत खेती ठूँठ जलाने का प्रमुख कारक है। नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- 2, 3 और 5
- 1, 4 और 5
- केवल 2 और 3
- केवल 1 और 4
Show answer
Answer: (3) 2 and 3 only
उत्तर: (3) केवल 2 और 3
Explanation: open it in the practice app. It needs the ₹149 All-in-One Pass: one payment for every exam on the site.