UPSC CSAT 2020 · Question 26
Question 26 of the UPSC Prelims 2020 CSAT (General Studies Paper II) (4 October 2020). Try it first, then open the answer. The explanation is in the practice app with the All-in-One Pass.
Read the following passage and answer the question that follows. Your answer should be based on the passage only. In India, agriculture still engages about half of its workforce, and about 85 per cent of its farms are small and marginal. Compared to China and Vietnam, which have experienced fast structural and rural transformation, India's story is of slow transformation. As a result, poverty reduction in India was at a much slower pace during 1988–2014, compared to China and Vietnam. India's poverty reduction was slow during 1988–2005, but during 2005–2012, it accelerated dramatically — almost three times faster than during the earlier period. What did India do during this period? Research reveals that the relative price scenario changed significantly (by more than 50%) in favour of agriculture in the wake of rising global prices. This boosted private investments in agriculture by more than 50%. As a result, agri-GDP growth touched 4.1% during 2007–2012 as against 2.4% during 2002–2007. The net surplus of agri-trade touched $25 billion in 2013–2014; real farm wages rose by 7% per annum. All this led to unprecedented fall in poverty. With reference to the above passage, the following assumptions have been made: 1. Structural and rural transformation is impossible when farms are mainly small and marginal. 2. A good price incentive can trigger investments in agriculture. 3. India needs to build value chains for high-value agri-products like livestock and horticulture. 4. Higher global prices of agricultural commodities are essential for India's poverty reduction. Which of the above assumptions are valid?
- 1 and 3
- 2 and 4
- 2 and 3
- 3 and 4
निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और उसके बाद आने वाले प्रश्न का उत्तर दीजिए। आपका उत्तर केवल परिच्छेद पर आधारित होना चाहिए। भारत में, अभी भी लगभग पचास प्रतिशत कामगार कृषि में विनियोजित हैं, तथा लगभग 85 प्रतिशत खेत छोटे और सीमांत हैं। चीन और वियतनाम की तुलना में, जहाँ तेज़ गति से संरचनात्मक और ग्रामीण परिवर्तन हुए, भारत की कहानी धीमे परिवर्तन की है। परिणामस्वरूप भारत में गरीबी-ह्रास, चीन और वियतनाम की तुलना में, 1988–2014 के बीच बहुत धीमी गति का था। भारत का गरीबी-ह्रास 1988–2005 के बीच धीमा था, परंतु 2005–2012 के दौरान यह नाटकीय गति से बढ़ा — पूर्व के काल की तुलना में तीन गुना तेज़ गति से। इस काल में भारत ने क्या किया? शोध से पता चलता है कि सापेक्ष कीमतों का दृश्यलेख, बढ़ती वैश्विक कीमतों के परिणामस्वरूप, कृषि के पक्ष में महत्त्वपूर्ण ढंग से परिवर्तित हुआ है (50% से भी अधिक)। इससे कृषि में निजी निवेश 50% से भी अधिक बढ़ा। परिणामस्वरूप, कृषि-जी॰ डी॰ पी॰ की वृद्धि ने 2002–2007 के 2.4% के मुकाबले 2007–2012 में 4.1% के स्तर को छुआ। कृषि-व्यापार के निवल अधिशेष ने 2013–2014 में $25 बिलियन के स्तर को छुआ; वास्तविक कृषि मज़दूरी 7% प्रति वर्ष की दर से बढ़ी। इन सबके कारण गरीबी में अभूतपूर्व गिरावट आई। उपर्युक्त परिच्छेद के संदर्भ में, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं : 1. जब कृषि जोत मूलतः छोटे और सीमांत हों तब संरचनात्मक और ग्रामीण परिवर्तन असंभव है। 2. अच्छी कीमत प्रोत्साहन कृषि में निवेश को प्रेरित कर सकती है। 3. भारत के लिए उच्च मूल्य के कृषि-उत्पादों, जैसे कि पशुधन और बागवानी, के लिए मूल्य-शृंखलाओं (value chains) को बनाने की आवश्यकता है। 4. कृषि-माल की उच्च वैश्विक कीमतें भारत के गरीबी-ह्रास के लिए आवश्यक हैं। उपर्युक्त में से कौन-सी पूर्वधारणाएँ वैध हैं?
- 1 और 3
- 2 और 4
- 2 और 3
- 3 और 4
Show answer
Answer: (3) 2 and 3
उत्तर: (3) 2 और 3
Explanation: open it in the practice app. It needs the ₹149 All-in-One Pass: one payment for every exam on the site.