UPSC CSAT 2019 · Question 44
Question 44 of the UPSC Prelims 2019 CSAT (General Studies Paper II) (2 June 2019). Try it first, then open the answer. The explanation is in the practice app with the All-in-One Pass.
Read the following passage and answer the question that follows. Your answer should be based on the passage only. Diarrhoeal deaths among Indian children are mostly due to food and water contamination. Use of contaminated groundwater and unsafe chemicals in agriculture, poor hygiene in storage and handling of food items to food cooked and distributed in unhygienic surroundings; there are myriad factors that need regulation and monitoring. People need to have awareness of adulteration and ways of complaining to the relevant authorities. Surveillance of food-borne diseases involves a number of government agencies and entails a good training of inspection staff. Considering the proportion of the urban population that depends on street food for its daily meals, investing in training and education of street vendors is of great significance. On the basis of the above passage, the following assumptions have been made: 1. Food safety is a complex issue that calls for a multipronged solution. 2. Great investments need to be made in developing the manpower for surveillance and training. 3. India needs to make sufficient legislation for governing food processing industry. Which of the above assumptions is/are valid?
- 1 and 2 only
- 3 only
- 1 and 3 only
- 1, 2 and 3
निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और उसके बाद आने वाले प्रश्न का उत्तर दीजिए। आपका उत्तर केवल परिच्छेद पर आधारित होना चाहिए। भारतीय बच्चों में प्रवाहिका (डायरिया) से होने वाली मौतें मुख्यतः खाद्य और जल के संदूषित हो जाने के कारण होती हैं। कृषि में संदूषित भौमजल और असुरक्षित रसायनों का उपयोग, खाद्य-पदार्थों का भंडारण और रख-रखाव अस्वास्थ्यकर तरीकों से किए जाने से ले कर खाद्य-पदार्थों के अस्वास्थ्यकर परिवेश में पकाए और वितरित किए जाने तक; ऐसे असंख्य कारक हैं जिनके विनियमन और मॉनीटरन की आवश्यकता है। लोगों को मिलावट के बारे में और संगत प्राधिकारियों को शिकायत करने के तरीकों के बारे में जागरूक होने की आवश्यकता है। खाद्य-संक्रामक रोगों की निगरानी करने में अनेक सरकारी अधिकरण शामिल हैं और निरीक्षण-कर्मियों के अच्छे प्रशिक्षण की आवश्यकता है। इसका विचार करते हुए कि शहरी जनसंख्या का कितना भाग अपने दैनिक भोजन के लिए गली-नुक्कड़ पर बिकने वाले भोजन पर निर्भर है, गली-नुक्कड़ पर भोजन बेचने वालों के प्रशिक्षण और शिक्षण में निवेश करना बड़े महत्त्व का है। उपर्युक्त परिच्छेद के आधार पर निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं : 1. खाद्य सुरक्षा एक जटिल मुद्दा है जिसके अनेक-विध समाधानों की आवश्यकता है। 2. निगरानी और प्रशिक्षण के लिए जनशक्ति बढ़ाने में भारी निवेश करने की आवश्यकता है। 3. भारत को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को नियंत्रित करने हेतु पर्याप्त विधि-निर्माण करने की आवश्यकता है। उपर्युक्त में से कौन-सी पूर्वधारणा/पूर्वधारणाएँ वैध है/हैं?
- केवल 1 और 2
- केवल 3
- केवल 1 और 3
- 1, 2 और 3
Show answer
Answer: (1) 1 and 2 only
उत्तर: (1) केवल 1 और 2
Explanation: open it in the practice app. It needs the ₹149 All-in-One Pass: one payment for every exam on the site.