UPSC CSAT 2019 · Question 42
Question 42 of the UPSC Prelims 2019 CSAT (General Studies Paper II) (2 June 2019). Try it first, then open the answer. The explanation is in the practice app with the All-in-One Pass.
Read the following passage and answer the question that follows. Your answer should be based on the passage only. What stands in the way of the widespread and careful adoption of 'Genetic Modification (GM)' technology is an 'Intellectual Property Rights' regime that seeks to create private monopolies for such technologies. If GM technology is largely corporate driven, it seeks to maximize profits and that too in the short run. That is why corporations make major investments for herbicide-tolerant and pest-resistant crops. Such properties have only a short window, as soon enough, pests and weeds will evolve to overcome such resistance. This suits the corporations. The National Farmers Commission pointed out that priority must be given in genetic modification to the incorporation of genes that can help impart resistance to drought, salinity and other stresses. On the basis of the above passage, the following assumptions have been made: 1. The issue of effects of natural calamities on agriculture is not given due consideration by GM technology companies. 2. In the long run, GM technology will not be able to solve agricultural problems arising due to global warming. Which of the above assumptions is/are valid?
- 1 only
- 2 only
- Both 1 and 2
- Neither 1 nor 2
निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और उसके बाद आने वाले प्रश्न का उत्तर दीजिए। आपका उत्तर केवल परिच्छेद पर आधारित होना चाहिए। 'आनुवंशिक रूपांतरण [जेनेटिक मॉडिफिकेशन (GM)]' प्रौद्योगिकी को व्यापक और सुविचारित रूप से अपनाने के मार्ग में जो गतिरोध है, वह है 'बौद्धिक संपदा अधिकार' की व्यवस्था, जो ऐसी प्रौद्योगिकियों के लिए ग़ैर-सरकारी एकाधिकार सृजित करना चाहती है। यदि GM प्रौद्योगिकी अधिकांशतः कंपनी चालित हो, तो यह लाभ को अधिकतम करना चाहती है और वह भी थोड़ी ही अवधि में। यही कारण है कि कंपनियाँ शाकनाशी-सहिष्णु और नाशक जीव-प्रतिरोधी फसलों के लिए बड़े निवेश करती हैं। ऐसे गुणधर्म थोड़े समय के लिए ही बने रह पाते हैं, क्योंकि काफ़ी जल्दी ही नाशक जीव और खरपतवार विकसित होने लगेंगे और ऐसे प्रतिरोध पर काबू पा लेंगे। कंपनियों को यह अनुकूल ठहरता है। राष्ट्रीय किसान आयोग ने यह बात उठाई थी कि आनुवंशिक रूपांतरण में प्राथमिकता ऐसे जीन के समावेशन को दी जानी चाहिए जो सूखा, लवणता और अन्य कष्टकर प्रभावों के लिए प्रतिरोध प्रदान करने में सहायक हों। उपर्युक्त परिच्छेद के आधार पर निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं : 1. कृषि से संबंधित प्राकृतिक आपदाओं के प्रभाव के मुद्दे पर GM प्रौद्योगिकी कंपनियों द्वारा समुचित विचार नहीं किया जा रहा है। 2. अंततोगत्वा, GM प्रौद्योगिकी भूमंडलीय तापन के कारण उत्पन्न होने वाली कृषि समस्याओं का समाधान नहीं कर पाएगी। उपर्युक्त में से कौन-सी पूर्वधारणा/पूर्वधारणाएँ वैध है/हैं?
- केवल 1
- केवल 2
- 1 और 2 दोनों
- न तो 1, और न ही 2
Show answer
Answer: (1) 1 only
उत्तर: (1) केवल 1
Explanation: open it in the practice app. It needs the ₹149 All-in-One Pass: one payment for every exam on the site.