UPSC CSAT 2019 · Question 24
Question 24 of the UPSC Prelims 2019 CSAT (General Studies Paper II) (2 June 2019). Try it first, then open the answer. The explanation is in the practice app with the All-in-One Pass.
Read the following passage and answer the question that follows. Your answer should be based on the passage only. The rural poor across the world, including India, have contributed little to human-induced climate change, yet they are on the frontline in coping with its effects. Farmers can no longer rely on historical averages for rainfall and temperature, and the more frequent and extreme weather events, such as droughts and floods, can spell disaster. And there are new threats, such as sea level rise and the impact of melting glaciers on water supply. How significant are small farms? As many as two billion people worldwide depend on them for their food and livelihood. Small-holder farmers in India produce 41 percent of the country's food grains, and other food items that contribute to local and national food security. What is the most logical and rational corollary to the above passage?
- Supporting small farmers is an important part of any agenda regarding environmentally sustainable development.
- Poor countries have little role to play in the mitigation of global warming.
- Due to a large number of farmer households, India will not have food security problem in the foreseeable future.
- Only small-holder farmers in India can ensure food security.
निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और उसके बाद आने वाले प्रश्न का उत्तर दीजिए। आपका उत्तर केवल परिच्छेद पर आधारित होना चाहिए। भारत समेत पूरे विश्व के ग्रामीण निर्धनों का मानव-कृत जलवायु परिवर्तन में नगण्य योगदान रहा है, तथापि इसके प्रभावों का सामना करने में वे अग्रिम पंक्ति में हैं। कृषक अब वर्षा और तापमान के ऐतिहासिक औसतों पर भरोसा नहीं कर सकते, और अधिक बारंबार होने वाली आत्यंतिक मौसमी घटनाएँ, जैसे सूखा और बाढ़, महाविपदाओं के रूप में परिणामित हो सकती हैं। और नए ख़तरे सामने हैं, जैसे कि समुद्र स्तर में वृद्धि और जल-पूर्ति पर पिघलते हुए हिमनदों का प्रभाव। छोटे कृषि-फार्म कितने महत्त्वपूर्ण हैं? पूरे विश्व में लगभग दो अरब (बिलियन) लोग अपने भोजन और आजीविका के लिए उन पर निर्भर हैं। भारत में छोटी जोत वाले किसान देश का 41 प्रतिशत खाद्यान्न और अन्य खाद्य-पदार्थ उत्पादित करते हैं जिसका स्थानीय एवम् राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा में योगदान है। उपर्युक्त परिच्छेद का सर्वाधिक तर्कसंगत और विवेकपूर्ण उपनिगमन कौन-सा है?
- छोटे किसानों को प्रोत्साहन देना पर्यावरणीय रूप से धारणीय विकास के बारे में किसी भी कार्यावली का महत्त्वपूर्ण भाग है।
- भूमंडलीय तापन के न्यूनीकरण में निर्धन देशों की कोई भूमिका नहीं होती।
- बड़ी संख्या में किसान परिवारों के होने के कारण भारत को, जहाँ तक भविष्य का अनुमान किया जा सकता है, खाद्य सुरक्षा की समस्या नहीं होगी।
- भारत में केवल छोटी जोत वाले किसान खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं।
Show answer
Answer: (1) Supporting small farmers is an important part of any agenda regarding environmentally sustainable development.
उत्तर: (1) छोटे किसानों को प्रोत्साहन देना पर्यावरणीय रूप से धारणीय विकास के बारे में किसी भी कार्यावली का महत्त्वपूर्ण भाग है।
Explanation: open it in the practice app. It needs the ₹149 All-in-One Pass: one payment for every exam on the site.